बिहार में अब सुरक्षा को लेकर गरमाई सियासत, लालू-राबड़ी के बाद तेजस्वी ने Y+ सिक्योरिटी लौटाई; बढ़ी हलचल

Bihar News: RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के बाद विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी अपनी सुरक्षा लौटा दी है। जनवरी में ही उनकी सुरक्षा घटाकर Y+ कर दी गई थी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Tejashwi Yadav
तेजस्वी यादव ने लौटाई सुरक्षा | Image: ANI

Tejashwi Yadav Security: बिहार में लालू परिवार की सुरक्षा कटौती को लेकर सियासी संग्राम छिड़ गया है। सरकार के इस फैसले के विरोध में पहले RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी ने आवास पर तैनात सभी सुरक्षाकर्मियों को वापस लौटा दिया। इसके बाद अब लालू के बेटे और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी Y+ सिक्योरिटी सरकार को वापस लौटा दी है।

‘एक खरोंच भी आई तो…’

RJD नेता शक्ति सिंह यादव ने दावा किया कि तेजस्वी यादव ने भी अपनी सुरक्षा वापस कर दी है। उन्होंने कहा कि ये कौन सा मानदंड है। इतनी छोटी बुद्धि की राजनीति करने वाले को मुबारक हो, लेकिन उन्हें एक खरोंच भी आई तो बिहार के जनआक्रोश को आप झेल नहीं पाओगे।

राबड़ी आवास पर पसरा सन्नाटा

उन्होंने लालू और राबड़ी की सुरक्षा में कटौती को साजिश करार दिया। RJD नेता ने कहा कि लालू प्रसाद और राबड़ी देवी, दोनों ही पूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं। पहले उन्हें घर को लेकर धोखा दिया गया, फिर घर खाली करने की धमकी दी गई। पूरे परिवार की सुरक्षा में कटौती कर दी गई। आप मरवाना चाहते हैं, गोली चलवाना चाहते हैं इन पर? आपकी साजिश यही है। आप डरे हुए लोग हो।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में ऐसी राजनीति के लिए कोई जगह नहीं है। यह बिहार के लोगों को मंजूर नहीं है।

Advertisement

लालू-राबड़ी- तेज प्रताप की सुरक्षा में कटौती

इससे पहले राबड़ी देवी के पटना स्थित आवास से सभी सुरक्षाकर्मियों को वापस जाने का निर्देश दिया। इसके बाद 10 सर्कुलर रोड आवास पर सन्नाटा पसरा हुआ नजर आया। मुख्य गेट पर भी एक भी सुरक्षाकर्मी नहीं दिखे।

दरअसल, हाल ही में गृह विभाग की बैठक में लालू परिवार की सुरक्षा की समीक्षा की गई। लालू प्रसाद यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी की मिल रही जेड प्लस सिक्योरिटी (Z+ Security) को हटा लिया गया। इसके बाद उन्हें बिहार पुलिस की विशेष सुरक्षा व्यवस्था दी गई थी। लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की सुरक्षा में भी कटौती की गई। पहले उन्हें ‘ए’ श्रेणी की सुरक्षा मिलती थी, लेकिन अब सिर्फ एक बॉडीगार्ड ही उनके साथ रहेगा।

Advertisement

हालांकि इस दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, उनकी पत्नी राजश्री यादव और बहन मीसा भारत (जो सांसद भी हैं) उनकी सुरक्षा व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं किया। तेजस्वी को सरकार की ओर से Y+ सुरक्षा मुहैया कराई गई है।

बता दें कि तेजस्वी यादव की सुरक्षा को इसी साल जनवरी में समीक्षा के बाद घटाया गया था। समीक्षा के बाद उनकी Z सिक्योरिटी को कम करते हुए इसे Y प्लस कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें: TMC पूर्व विधायक शौकत मोल्ला गिरफ्तार, भागने वाला था बांग्लादेश; भांगड़ ब्लास्ट के मास्टरमाइंड को NIA ने ऐसे पकड़ा

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड