Bihar Bomb Threat: 'शाम 4 बजे होगा बम विस्फोट, रोक सको तो रोक लो...', दिल्ली, मुंबई के बाद बिहार को उड़ाने की धमकी, पाकिस्तान से जुड़ा तार

चुनाव से पहले अब बिहार को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरा ई-मेल पुलिस मुख्यालय को मिला है, जिसमें सार्वजनिक स्थानों पर शाम 4 बजे बम धमाके की बात कही गई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Bihar Bomb Threat
Bihar Bomb Threat | Image: X/ANI

Bomb Threat: दिल्ली और बॉम्बे हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद  देशभर में हड़कंप मच गया है। इस बीच चुनावी राज्य बिहार को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है।पाकिस्तानी X हैंडल से बिहार में बम विस्फोट की धमकी मिली है, जिसमें 12 सितंबर 2025 की शाम 4 बजे ब्लास्ट करने की बात कही गई। धमकी भरा मेल बिहार पुलिस को मिला है, जिसके बाद जांच एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं।


बिहार पुलिस मुख्यालय को 'चौधरी अशद' नाम के एक X हैंडल से धमकी भरा मैसेज मिला। जांच में पता चला कि ये पाकिस्तान के पंजाब प्रांत से संचालित है।  मैसेज में कहा गया, "12 सितंबर की शाम 4 बजे बिहार में बम ब्लास्ट होगा, रोक सको तो रोक लो।" जांच में पता चला कि यह हैंडल पाकिस्तान के संगठन 'तहरीके लब्बैक' से जुड़ा हो सकता है। धमकी के बाद बिहार पुलिस मुख्यालय ने तुरंत सभी पुलिस अधीक्षकों को हाई अलर्ट जारी किया।

चुनाव से पहले बिहार को बम से उड़ाने की धमकी

बिहार में विधानसभा चुनाव के माहौल के बीच इस धमकी ने सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया है। एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) पंकज दराद ने सभी पुलिस अधीक्षकों को पत्र जारी कर सार्वजनिक स्थानों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों और धार्मिक स्थलों पर कड़ी निगरानी और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। बम निरोधक दस्तों और डॉग स्क्वायड को प्रमुख स्थानों पर तैनात कर सघन जांच शुरू कर दी गई है।

पटना गुरुद्वारे को भी मिली थी बम की धमकी

बता दें कि बीते दिनों 9 सिंतबर को पटना साहिब स्थित तख्त श्री हरमंदिर को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। जिसके बाद गुरुद्वारे को तुरंत खाली करवा दिया गया था। बम निरोधक दस्तों और डॉग स्क्वायड ने पूरे गुरुद्वारे की जांच की मगर कुछ मिला नहीं था। शुक्रवार को धमकी भरे मेल की शुरुआत सबसे पहले दिल्ली से हुई।

Advertisement

दिल्ली और बॉम्बे हाईकोर्ट को मिली धमकी भरा ई-मेल

दिल्ली हाईकोर्ट को शुक्रवार को एक धमकी भरे ई-मेल से माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी दी गई। ईमेल में हाईकोर्ट के कर्मचारियों को संबोधित करते हुए लिखा गया है कि 'पवित्र शुक्रवार के विस्फोटों के लिए पाकिस्तान और तमिलनाडु की मिलीभगत। न्यायाधीश कक्ष/अदालत परिसर में 3 बम रखे गए। दोपहर 2 बजे तक खाली कर दें।' इसके कुछ ही देर बाद बॉम्बे हाई कोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली। जांच एजेंसियां और साइबर पुलिस धमकी भरे ईं-मेल की जांच कर रहे हैं।

पाकिस्तान से जुड़ा तार

बता दें कि गुरुवार को  दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और केंद्रीय एजेंसियों ने तीन राज्यों में एक साझा ऑपरेशन चलाकर ISIS आतंकियों की बड़ी साजिश का खुलासा किया था। पुलिस ने अलग-अलग राज्यों से 5 आतंकियों को गिरफ्तार किया है जिनका तार पाकिस्तान से जुड़ा है और इनकी योजना सिलसिलेवार तरीके से दिल्ली को दहलाने की थी। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: दिल्ली के बाद बॉम्बे HC को भी बम से उड़ाने की धमकी, सर्च ऑपरेशन जारी

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड