बिहार: अलग-अलग सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत

बिहार के गया जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Prayagraj road accident
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: Social media

बिहार के गया जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि गया के जीटी रोड पर आमस थानाक्षेत्र के लेबुआं गांव के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ जाने से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि मृतकों में आमस थाना अंतर्गत पथरा गांव निवासी सतीश यादव (21) और रंजीत कुमार (19) शामिल हैं जबकि प्रदीप कुमार नाम का घायल युवक उसी गांव का रहने वाला है।

आमस थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि सतीश व रंजीत कोलकाता मेट्रो में कार्य करते थे।

Advertisement

उन्होंने बताया कि सतीश की शादी अगले महीने की 18 तारीख को होनी थी और वह अपनी शादी की खरीदारी करने के लिए मोटरसाइकिल से औरंगाबाद जिले के मदनपुर जा रहे थे।

वहीं, कोंच थाना क्षेत्र में परसांवा मोड़ के समीप एक ट्रैक्टर ने एक स्कूटी सवार को टक्कर मार दी।

Advertisement

अधिकारी ने बताया कि स्कूटी सवार पिंटू साव पेट्रोल लेने जा रहा था और ट्रैक्टर की टक्कर लगने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

अपर पुलिस अधीक्षक अनवर जावेद अंसारी ने बताया कि पिंटू साव गुरूआ बाजार के कारोबारी कृष्णा साव का पुत्र था।

Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड