अपडेटेड 22 November 2024 at 19:13 IST
Bihar: पटना में बेकाबू ट्रक ने टेंपो में मारी टक्कर, 4 छात्रों की दर्दनाक मौत, कई अस्पताल में भर्ती
Bihar Accident: बिहार की राजधानी पटना में एक बेकाबू ट्रक ने टेंपो में टक्कर मारी, जिसमें 4 छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई। कई अस्पताल में भर्ती हैं।
- भारत
- 3 min read

Bihar Accident News: बिहार की राजधानी पटना में एक बेकाबू ट्रक ने टेंपो में टक्कर मार दी। इस घटना में 4 छात्रों की दर्दनाक तरीके से मौत हो गई। वहीं कई घायलों के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर लोगों का गुस्सा फूटा जिसके बाद जिस ट्रक से हादसा हुआ, उसे आग लगा दी। घटना बिहटा के विशुनपुरा की बताई जा रही है।
घटनास्थल पर पुलिस पहुंची हुई है, और लोगों को समझाकर हालात को काबू में करने की कोशिश कर रही है। वहीं दूसरी ओर शव हिरासत में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 8 बच्चों और टेंपो चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। दरअसल, टेंपो में सवार होकर सभी बच्चे सनराइज स्कूल से घर लौट रहे थे। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
महज 7-10 साल के थे सभी बच्चे
कहा जा रहा है कि सभी बच्चों की उम्र महज 7 से 10 साल रही होगी और वे दूसरी से 5वीं क्लास के स्टूडेंट थे। इस घटना से कई परिवार के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। टेंपो बच्चों को लेकर बिहटा से कन्हौली जा रही थी, तभी ये हादसा हुआ। टेंपो के परखच्चे उड़ गए। मामले में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।
हजारीबाग में भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत
झारखंड के हजारीबाग में गुरुवार, 21 अक्टूबर को भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां गोरहर थाना के पास एक यात्री बस हादसे का शिकार हो गई। बरकठ्ठा में बस पलटने से 7 लोगों की मौत हो गई। वहीं, हादसे में 10 से अधिक लोग घायल हो गए, जिसमें तीन-चार लोगों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। घायलों का बरकट्ठा स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है।
Advertisement
कोलकाता से बिहार जा रही थी बस
यात्री बस कोलकाता से बिहार जा रही थी। यह हादसा जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर गोरहर थाना क्षेत्र के पास हुई। बस सड़क पर मुड़ते समय अनियंत्रित होकर पलट गई। बस के पलट जाने से उसके नीचे कई लोग दब गए। सड़क पर पलटी बस की खिड़की और दरवाजे को तोड़कर मृतकों और घायलों को बाहर निकाला गया। हादसे के वक्त बस में लगभग 50 यात्री सवार थे। बस कोलकाता से पटना जा रही थी।
तो इस वजह से हुआ हादसा
यह हादसा सिक्स लाइन रोड कंस्ट्रक्शन की वजह से हुई है। बताया जा रहा है कि सिक्स लेन सड़क निर्माण के दौरान सड़क को काटकर छोड़ दिया गया है। जिसके वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं। गुरुवार सुबह करीब 5 से 6 बजे एक यात्री बस गड्ढे में गिर गई। फिलहाल पुलिस प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य जारी है। हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया।
Advertisement
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 22 November 2024 at 18:08 IST