Bihar में बल्ले-बल्ले, 1239 SI को CM नीतीश ने बांटे नियुक्ति पत्र, DGP से हाथ जोड़कर कह दी बड़ी बात

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1239 दरोगा को नियुक्ति पत्र दिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से हाथ जोड़कर कुछ ऐसा कहा जो फिर से चर्चा का विषय बन गई है।

Follow : Google News Icon  
बिहार सीएम नीतीश कुमार ने अधिकारियों के सामने फिर जोड़े हाथ।
बिहार सीएम नीतीश कुमार ने अधिकारियों के सामने फिर जोड़े हाथ। | Image: Screen Grab

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार पुलिस के 1239 नव नियुक्त दरोगा को नियुक्ति पत्र सौंपा। खास बात ये है कि 1239 में से तीन दरोगा ऐसे हैं, जो ट्रांसजेंडर समुदाय के हैं। बता दें, बिहार देश का पहला ऐसा राज्य है, जहां ट्रांसडेंडर समुदाय के तीन शख्स को दरोगा नियुक्त किया गया है। इस मौके पर सीएम नीतीश कुमार ने कुछ ऐसा किया जो एक बार फिर से चर्चा का विषय बना हुआ है।

बता दें, मानवी मधु कश्यप पहली ट्रांसवुमेन हैं जो दारोगा बनीं, जबकि, रोनित झा और बंटी कुमार ट्रांसमेन हैं। वहीं बिहार पुलिस बहाली में महिलाओं की भागीदारी को लेकर सीएम नीतीश ने डीजीपी आलोक राज और गृह विभाग के प्रिंसिपल सचिव अरविंद कुमार चौधरी के सामने मंच पर हाथ जोड़ दिए।

अधिकारियों से हाथ जोड़ सीएम नीतीश ने क्या कहा?

नियुक्ति पत्र देने के दौरान सीएम नीतीश ने अधिकारियों से हाथ जोड़कर आग्रह करते हुए कहा, “जल्दी से और भी नियुक्ति करा दीजिए। पुलिस में महिलाओं की संख्या 35 फीसदी करिए। हम तो अधिकारी लोग से यही कहना चाहेंगे कि तेजी से बहाली करिए। हमारा कहना है कि अगले साल.. अगले साल तो चुनाव ही हो जाएगा, उसके पहले ही पूरे तौर पर बहाली कर लीजिए, ताकि महिलाओं की पुलिस में संख्या 35 प्रतिशत हो जाए।”

तो क्या विधानसभा चुनाव से पहले हो जाएगी नियुक्ति पूरी?

उन्होंने आगे कहा कि कुल मिलाकर 2 लाख 29 हजार की बहाली हो जाए। आप लोग करिएगा की नहीं करिएगा.. तेजी से करिएगा न? बिहार के मुख्यमंत्री ने डीजीपी आलोक राज की तरफ देखते हुए कहा कि आप बैठ गए जी! फिर गृह विभाग के प्रमुख सचिव अरविंद कुमार चौधरी से उन्होंने कहा कि तेजी से पुलिस और पुलिस अधिकारी की बहाली करिए, ताकि विधानसभा चुनाव से पहले सभी की नियुक्ति हो जाए।

Advertisement

आतंकी हमले में मारे गए बिहारी मजदूरों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान

रविवार को जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले में 7 लोग मारे गए। मृतकोंं में बिहार के तीन प्रवासी मजदूर भी शामिल हैं। सीएम नीतीश ने इस घटना पर दुख जताया और कहा, "जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में हुए आंतकी हमले में बिहार के 3 श्रमिकों की मृत्यु दुःखद। इस आतंकी हमले में तीनों मृतकों के निकटतम आश्रितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 02-02 लाख रू॰ देने का निर्देश दिया। साथ ही श्रम संसाधन विभाग एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा सचांलित योजनाओं से नियमानुसार अन्य लाभ देने को भी कहा है। शोक संतप्त परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना है। स्थानिक आयुक्त, नई दिल्ली को जम्मू-कश्मीर सरकार से आवश्यक समन्वय स्थापित कर मृतकों के पार्थिव शरीर को बिहार लाने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।"

इसे भी पढ़ें: Bahraich Violence: अखिलेश यादव ने BJP पर लगाया बड़ा आरोप, बीजेपी का पलटवार- वो आग में डाल रहे घी

Advertisement
Published By :
Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड