LIVE BLOG

अपडेटेड 20 April 2025 at 23:59 IST

WB के राज्यपाल आनंद बोस से NCW चीफ विजया रहाटकर ने की मुलाकात, मुर्शिदाबाद हिंसा के पीड़ितों का बताया हाल

India News: भाजपा ने वक्फ संशोधन अधिनियम के लाभों को समझाने के लिए वक्फ सुधार जन जागरूकता अभियान शुरू किया है। यह अभियान 20 अप्रैल से 5 मई तक चलेगा। बिहार विधानसभा चुनाव साल के अंत में होने हैं। इसे लेकर कांग्रेस तैयारियों में जुट गई है। अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बाद पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बिहार दौरे पर हैं। बक्सर में उन्होंने रैली को संबोधित किया।

Follow : Google News Icon  
Murshidabad violence
मुर्शिदाबाद हिंसा: NCW चीफ ने राज्यपाल से की मुलाकात। | Image: Republic

भाजपा ने वक्फ संशोधन अधिनियम के लाभों को समझाने के लिए वक्फ सुधार जन जागरूकता अभियान शुरू किया है। यह अभियान 20 अप्रैल से 5 मई तक चलेगा। इसके अलावा यूपी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आज यानि की 20 से लेकर 25 अप्रैल के बीच कभी भी जारी हो सकता है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बाद पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बिहार दौरे पर हैं। 


20 April 2025 at 23:59 IST

घाटी में 21 अप्रैल के लिए स्कूल स्थगित

जम्मू-कश्मीर की मंत्री सकीना इटू ने ट्वीट किया, "लगातार खराब मौसम की स्थिति और पूर्वानुमान के मद्देनजर, यह निर्णय लिया गया है कि घाटी के सभी स्कूलों में कल (21 अप्रैल) एक दिन के लिए कक्षाएं स्थगित रहेंगी। यह निर्णय सभी छात्रों की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने के लिए एहतियाती कदम के रूप में लिया गया है।"


20 April 2025 at 23:58 IST

निशिकांत दुबे के बयान पर क्या बोले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह?

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के सुप्रीम कोर्ट पर दिए बयान पर कहा, "निशिकांत दुबे के बयान पर खुद भाजपा ने कहा है कि ये उनकी अपनी राय है और हम इसमें शामिल नहीं हैं। अगर कोई भाजपा नेता, सांसद CJI पर ऐसा बयान देता है और अगर भाजपा ईमानदार है तो उसे तुरंत बर्खास्त किया जाना चाहिए। वे ऐसा क्यों नहीं कर रहे हैं? क्योंकि वे इसमें शामिल हैं। मैं सुप्रीम कोर्ट से अनुरोध करूंगा कि क्या ये कोर्ट की अवमानना ​​नहीं है? उनके खिलाफ स्वतः संज्ञान लेते हुए अवमानना ​​का मामला दर्ज होना चाहिए। निशिकांत दुबे मंत्री बनने के लिए हिंदू-मुस्लिम करने की कोशिश कर रहे हैं।"


Advertisement

20 April 2025 at 23:58 IST

नेशनल हेराल्ड मामले पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का बयान

नेशनल हेराल्ड मामले पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, "यह लंबे समय से लंबित मुद्दा है। ईडी अपना काम कर रही है। कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध के नाम पर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे हैं। अगर वे कुछ कहना चाहते हैं तो उन्हें सही मंच पर कहना चाहिए... क्या कानून सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर लागू नहीं होता?"
 


20 April 2025 at 22:10 IST

मुर्शिदाबाद हिंसा मामले में सुवेंदु अधिकारी ने की NIA की मांग

राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा, "...हम अपनी संस्कृति और धर्म को जीवित रखने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल में हिंदू खतरे में हैं... हम NIA चाहते हैं। इस तरह की क्रूर हत्या के लिए राज्य पुलिस पूरी तरह जिम्मेदार है। यहां हर कोई चाहता है कि NIA आए और मामले को अपने हाथ में ले..."


Advertisement

20 April 2025 at 22:07 IST

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी महाआरती में हुए शामिल

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण के साथ महाआरती में शामिल हुए। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "12 देशों के प्रतिनिधिमंडल करीब 4 दिनों से हरियाणा में हैं। विधायी कार्यों को कैसे गति दें, कैसे लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचे, किस प्रकास से उनका क्रियान्वयन हो उसे लेकर लगातार यह जो विधायी मंडल आया है वह चर्चा कर रहा है। उन्होंने हरियाणा विधानसभा और सचिवालय का दौरा किया... इसी के तहत आज कुरुक्षेत्र में हमारा कार्यक्रम था। हमने आरती में हिस्सा लिया..."
 


20 April 2025 at 20:49 IST

कर्नाटक के पूर्व DGP ओम प्रकाश की हत्या

कर्नाटक के पूर्व DGP ओम प्रकाश, 1981 बैच के IPS अधिकारी की बेंगलुरु के HSR लेआउट में हत्या कर दी गई। घटना का सटीक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। बेंगलुरु के एडिशनल CP विकास कुमार ने कहा, "आज दोपहर करीब 4-4:30 बजे हमें हमारे पूर्व DGP व IGP ओम प्रकाश की मौत की सूचना मिली। उनके बेटे से संपर्क किया गया है और वह घटना के खिलाफ शिकायत दे रहे हैं, और उसके आधार पर FIR दर्ज की जाएगी... मामला दर्ज होने के बाद विस्तृत जांच की जाएगी... फिलहाल, कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। शुरुआती जांच से पता चलता है कि मामला आंतरिक हो सकता है... ऐसा लगता है कि किसी धारदार हथियार का इस्तेमाल किया गया है, जिससे इतना खून बह गया कि मौत हो गई..."


20 April 2025 at 20:48 IST

सौरभ भारद्वाज को प्रवीण खंडेलवाल का जवाब

भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने AAP दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज के बयान पर कहा, "अगर GPS लगा था तो दिल्ली के लोगों को पानी क्यों नहीं मिला? टैंकर माफिया क्यों काम करते थे? अगर GPS सिस्टम था तो क्या उस समय की सरकार को नहीं पता था कि टैंकर कहां जा रहे हैं? अगर ऐसा था और दिल्ली के लोगों को पानी नहीं मिला तो साफ है कि आम आदमी पार्टी और उसके नेता टैंकर माफिया के खेल में पूरी तरह शामिल थे। हमारी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्पष्ट किया है कि GPS को ट्रैक किया जाएगा, एक कमांड सेंटर बनाया जाएगा..."
 


20 April 2025 at 20:34 IST

राज्यपाल सीवी बोस से NCW चीफ ने की मुलाकात

राज्यपाल से मुलाकात के बाद NCW की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने कहा, "मैंने राज्यपाल को वहां के अपने अनुभवों और महिलाओं और बच्चों की स्थिति के बारे में बताया है। मैंने कहा कि विषय बहुत गंभीर है और पश्चिम बंगाल सरकार को महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए।"
 


20 April 2025 at 19:35 IST

गांधी सागर वन्यजीव अभ्यारण्य में दो चीते छोड़े गए

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गांधी सागर वन्यजीव अभ्यारण्य में दो चीते छोड़े। 'प्रोजेक्ट चीता' के तहत कुनो राष्ट्रीय उद्यान से दो चीतों को गांधी सागर वन्यजीव अभ्यारण्य में स्थानांतरित किया गया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "गांधी सागर वन्यजीव अभयारण्य में आज एक नया इतिहास रचा गया है आज यहां दो चीते छोड़े गए हैं। मैं प्रदेश और देशवासियों को बधाई देता हूं। 2022 में पीएम मोदी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर मध्य प्रदेश को चीता राज्य बनाने का गौरव दिया था मैं उनका आभार मनाता हूं...उस संकल्प को आगे बढ़ाते हुए हमने कुनो राष्ट्रीय उद्यान में चीते छोड़े...जिससे प्रदेश अनुसंधान का केंद्र बन गया है...'प्रोजेक्ट चीता' कई लोगों को रोजगार के अवसर भी प्रदान करेगा..."
 


20 April 2025 at 19:34 IST

अंडर 20 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता की जा रही आयोजित

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, "अंडर 20 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है, मैं देश के विभिन्न राज्यों से आए युवा खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देता हूं। ये युवा राष्ट्रीय स्तर पर सफल प्रतियोगिता के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का तिरंगा लहराएंगे...भारत में कुश्ती गांव-गांव में लोकप्रिय रही है। कोटा से प्रेरणा लेकर युवा कुश्ती और अन्य खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे..."
 


20 April 2025 at 19:33 IST

अखिलेश यादव के महाकुंभ वाले बयान पर भाजपा नेता आर.पी. सिंह का पलटवार

भाजपा नेता आर.पी. सिंह ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर कहा, "उन्हें(अखिलेश यादव) महाकुंभ की सफलता रास नहीं आ रही। सनातन का इतना बड़ा पर्व हुआ, 64-65 करोड़ श्रद्धालुओं ने इसमें डुबकी लगाई, यह उनके गले से नहीं उतर रहा... इसीलिए वह सनातन और महाकुंभ की आलोचना करने के नए-नए बहाने ढूंढ रहे हैं..."
 


20 April 2025 at 21:55 IST

मुख्यमंत्री के तौर पर रेखा गुप्ता को झूठ बोलने से डरना चाहिए: सौरभ भारद्वाज

AAP दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा, "मैंने रेखा गुप्ता का भाषण सुना...जब मैं 2022 में दिल्ली जल बोर्ड का उपाध्यक्ष बना, तब भी सभी पानी के टैंकरों में GPS लगा हुआ था... हर साल सर्दियों में टैंकरों की संख्या कम और गर्मियों में बढ़ जाती है। जो हर साल होता था, उसके लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, पूरी दिल्ली के टैंकर बुराड़ी ग्राउंड में खड़े किए गए... और भाषण दिए गए, सिर्फ इसलिए कि 60 दिन पूरे होने के बाद भाजपा के पास बताने के लिए एक भी उपलब्धि नहीं है, इसलिए वे झूठी उपलब्धियां बता रहे हैं। एक मुख्यमंत्री के तौर पर रेखा गुप्ता को झूठ बोलने से डरना चाहिए..."


20 April 2025 at 18:21 IST

जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री रामबन में घटनास्थल पर पहुंचे

जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर कुमार चौधरी रामबन में घटनास्थल पर पहुंचे, जहां जिले में भारी बारिश और ओलावृष्टि के बाद भूस्खलन से कई इमारतें और वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। उपायुक्त बसीर-उल-हक चौधरी के अनुसार भूस्खलन में तीन लोगों की मौत हो गई है। जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर कुमार चौधरी ने कहा, "सिर्फ रामबन ही नहीं, हम रामबन पहुंचे हैं लेकिन बनिहाल में भी यही स्थिति है, रियासी में भी कई इलाके हैं जो इस आपदा से प्रभावित हुए हैं... रामबन, बनिहाल के विधायक मेरे साथ हैं। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से भी उनसे बात की... लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है, सरकार बहुत गंभीर है, इस दुख की घड़ी में हम उनके साथ है। जो भी नुकसान हुआ है, सरकार पूरी मदद करेगी। बचाव अभियान में काफी मुश्किलें आ रही हैं लेकिन प्रशासन पूरी मदद कर रहा है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि तीन लोगों की मौत हो गई है... मैंने DC से फंसे हुए लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था करने को कहा है।"


20 April 2025 at 18:20 IST

कांग्रेस नेता गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा पर लगाया बड़ा आरोप

कांग्रेस नेता गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा, "...वे(भाजपा) कह रहे हैं कि हम मुसलमानों के फायदे के लिए ये वक्फ बिल लेकर आए हैं। क्या किसी मुसलमान ने, किसी मुस्लिम संगठन ने, किसी मुस्लिम सांसद या विधायक ने उनसे ये मांगा था? किसान बिल की तरह ही बड़े उद्योगपति मित्रों को फायदा पहुंचाने के लिए ये साजिश रची गई... वे मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए वक्फ बिल जैसा काम कर रहे हैं, राहुल गांधी, सोनिया गांधी के खिलाफ फर्जी चालान जारी कर रहे हैं। ये ठीक नहीं है।"


20 April 2025 at 18:01 IST

जेपी नड्डा के ट्वीट पर कांग्रेस नेता का बयान

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे पर किए गए ट्वीट पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा, "मैं भाजपा अध्यक्ष से इतना कहना चाहूंगा कि अगर आप उनकी बातों से अपने आपको अलग मानते हैं तो उनके ऊपर कार्रवाई करें। जो लोग इस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं जो सर्वोच्च न्यायालय पर टिप्पणी कर रहे हैं उनके खिलाफ तत्काल बीजेपी के अध्यक्ष को सख्त कार्रवाई करना चाहिए।"


20 April 2025 at 17:27 IST

चिनाब नदी में जलस्तर बढ़ने की वजह से राफ्टिंग पर रोक

भारी बारिश से चिनाब नदी में जलस्तर बढ़ गया है। रियासी जिला प्रशासन ने फिलहाल के लिए राफ्टिंग पर भी रोक लगा दी है। कंट्रोल रूम अधिकारी आशिक हुसैन ने कहा, "कल रात से ही भारी बारिश हो रही है। हम पहाड़ी इलाके और नदी किनारे बसे गांव के लोगों को सूचित कर रहे हैं कि वे अपने माल-मवेशी नदी किनारे न ले जाएं क्योंकि पानी का बहाव बहुत तेज़ है... राफ्टिंग भी आज के लिए बंद कर दी गई है।"


20 April 2025 at 17:26 IST

वक्फ संशोधन अधिनियम पर क्या बोलीं महबूबा मुफ्ती?

PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने वक्फ संशोधन अधिनियम पर कहा, "PDP ने हर जिले में विरोध प्रदर्शन किया, हमने कश्मीर के सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन किया। हम केवल वही कर सकते हैं जो हमारे हाथ में है, हमारे पास विधानसभा में प्रस्ताव पारित करने के लिए पर्याप्त विधायक नहीं हैं, नेशनल कॉन्फ्रेंस ऐसा कर सकती थी। हम सुप्रीम कोर्ट भी गए और कुछ हद तक सुप्रीम कोर्ट ने कुछ राहत दी है लेकिन वह पर्याप्त नहीं है। सुप्रीम कोर्ट को बड़ा दिल दिखाना होगा, मुसलमानों की भावनाओं का सम्मान करना होगा और इसे ध्यान में रखते हुए इस बिल को खारिज करना होगा।"


20 April 2025 at 16:19 IST

पंजाब में BJP सरकार आने पर सभी समस्याओं का समाधान होगा: सीएम सैनी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "पंजाब में भाजपा की सरकार आने पर सभी समस्याओं का समाधान होगा, विकास की गति बढ़ेगी। सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेगी। दोगुनी गति से काम होगा... पंजाब भी पीछे नहीं रहेगा, लोगों ने मन बना लिया है कि पंजाब में भी भाजपा की सरकार बनेगी।"
 


20 April 2025 at 16:17 IST

गांधी परिवार किसी के सामने झुकने वाला नहीं: मल्लिकार्जुन खरगे

बक्सर में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "पीएम मोदी और बीजेपी हमें दुश्मन की तरह देखते हैं। जिस तरह से उन्होंने राहुल गांधी, सोनिया गांधी और रॉबर्ट वाड्राके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है यह सिर्फ कांग्रेस पार्टी को परेशान करने और पार्टी को खत्म करने के लिए है... गांधी परिवार किसी के सामने झुकने वाला नहीं है। वे देश के लिए लड़ते रहेंगे..."
 


20 April 2025 at 16:16 IST

न्यायपालिका को निशाना बनाना स्वीकार नहीं: हरीश रावत

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और दिनेश शर्मा पर किए गए ट्वीट पर उत्तराखंड के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा, "...नड्डा जी ने जो कहा है, वह सिर्फ लीपापोती है। अगर भाजपा गंभीर है, तो उन्हें हटा दे और उनसे कहे कि हम उनका समर्थन नहीं कर पाएंगे। न्यायपालिका को निशाना बनाना किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जा सकता हैं इससे देश का लोकतंत्र खतरे में पड़ जाएगा और संविधान खतरे में पड़ जाएगा। न्यायपालिका वही कर रही है जो संविधान उनको अधिकार देता है.."


20 April 2025 at 14:58 IST

बसीर-उल-हक चौधरी पहुंचे शान पैलेस

रामबन के उपायुक्त बसीर-उल-हक चौधरी भूस्खलन की स्थिति का निरीक्षण करने के लिए शान पैलेस पहुंचे।


20 April 2025 at 14:57 IST

प्रवेश वर्मा ने तिलक ब्रिज का निरीक्षण किया

दिल्ली के मंत्री प्रवेश सिंह वर्मा ने तिलक ब्रिज का निरीक्षण किया।
 


20 April 2025 at 14:57 IST

दिल्ली में जलभराव की समस्या की पहचान कर दौरा करते हैं- प्रवेश वर्मा

दिल्ली के मंत्री प्रवेश सिंह वर्मा ने कहा कि दिल्ली में जहां भी जलभराव की समस्या आती है हमने इसकी पहचान कर ली है उन सभी जगहों पर हम दौरे कर रहे हैं। रविवार के दिन भी हम सभी लोग काम कर रहे हैं। हम चाह रहे हैं कि गर्मी से पहले, मानसून से पहले, जलभराव से पहले सभी समस्या जितने हद तक समाप्त हो सकती है उतना हम कोशिश करेंगे।


20 April 2025 at 14:17 IST

सीएम योगी ने की पीएम की कानपुर यात्रा की समीक्षा बैठक

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कानपुर यात्रा की समीक्षा बैठक की और कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
 


20 April 2025 at 14:16 IST

रामबन में तीन मौतें हुई जो दुर्भाग्यपूर्ण हैं, बादल फटा है- सुरिंदर चौधरी

रामबन भूस्खलन पर जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर कुमार चौधरी ने कहा कि मैं रामबन जा रहा हूं। यह (तीन मौतें) दुर्भाग्यपूर्ण है। बादल फटा है। हम सड़क मार्ग से जा रहे हैं क्योंकि मौसम की स्थिति हेलिकॉप्टर के लिए अनुकूल नहीं है। हम वहां जाएंगे और स्थिति का आकलन करेंगे। हम स्थिति की समीक्षा करने के बाद आपको जानकारी देंगे। राष्ट्रीय राजमार्ग भी क्षतिग्रस्त हो गया है। घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं और लोगों की बकरियां मर गई हैं। 


20 April 2025 at 14:15 IST

सरकार आंकड़े क्यों छिपा रही है? अखिलेश यादव

सपा के प्रमुख और सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि शिवराज गुप्ता की उस रात संगम नोज पर (भगदड़ के कारण) मौत हो गई थी। झारखंड से उनके भतीजे हमारे साथ हैं। सरकार ने मुआवजे का जो आश्वासन दिया था, वह अभी तक पूरा नहीं हुआ है और उन पर दबाव भी बनाया जा रहा है। यह सिर्फ एक घटना है, और भी कई कहानियां हैं। सरकार आंकड़े क्यों छिपा रही है? सरकार तारीख छिपा रही है ताकि उन्हें मुआवजा न देना पड़े। कई लोग अभी भी परिवार के सदस्यों का इंतजार कर रहे हैं। 
 


20 April 2025 at 13:18 IST

रामबन में भूस्खलन के चलते इमारतें और वाहन क्षतिग्रस्त

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में भारी बारिश और ओलावृष्टि के बाद भूस्खलन के कारण कई इमारतें और वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
 


20 April 2025 at 13:17 IST

निशिकांत दुबे को कारण बताओ नोटिस भाजपा दे रही है?- पवन खेड़ा

भाजपा नेता निशिकांत दुबे के बयान पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि संविधान पर भाजपा और संघ का जो लगातार हमला होता है उसका यह एक उदाहरण है। सिर्फ किनारा कर लेने से काम नहीं चलेगा। प्रधानमंत्री की मौन स्वीकृति के बगैर ना धनखड़ साहब ना निशिकांत दुबे ने जो कहा वे कह सकते थे। अगर भाजपा गंभीर है तो बताएं क्या निशिकांत दुबे को कारण बताओ नोटिस भाजपा दे रही है? क्या कार्रवाई की जा रही है?
 


20 April 2025 at 13:16 IST

ब्लॉक लेवल से लेकर मंत्रियों तक भ्रष्टाचार है कि नहीं?- तेजस्वी यादव

RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि ये (बीजेपी) बताए कि सरकारी पैसे से ये अपनी पार्टी का प्रचार कर रहे हैं कि नहीं? क्या ब्लॉक लेवल से लेकर मंत्रियों तक भ्रष्टाचार है कि नहीं है? इसका जवाब दें। आपकी एजेंसी क्या कर रही है? विफलता आपकी है। 


20 April 2025 at 11:40 IST

गांधी सागर में आज मैं चीते छोड़ने जा रहा हूं- सीएम भजनलाल

गांधी सागर अभयारण्य में चीते छोड़ने पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि गांधी सागर में आज मैं चीते छोड़ने जा रहा हूं। उज्जैन में यह मान्यता है कि कई वर्षों पहले करीब 100-200 साल पहले यहां चीते थे। अब दोबारा इसे पुनर्स्थापित होते देखना बहुत ही सुखद क्षण है। वन्य जीवों के लिए एक पारिस्थितिक तंत्र बनाने के लिए हमारी धरती सभी का स्वागत करती है। मैं इस राज्य के अन्य चीता अभ्यारण्यों का भी दौरा करूंगा।


20 April 2025 at 11:39 IST

टैंकर माफिया को खत्म करने के लिए लिया फैसला- मनजिंदर सिंह सिरसा

दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि टैंकर माफिया को खत्म करने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने फैसला किया है कि सभी टैंकरों की GPS से निगरानी की जाएगी। हर कोई, सरकार और आम लोग, जानकारी तक पहुंच सकते हैं। 1000 से अधिक टैंकर हैं। कोई बुनियादी ढांचा नहीं है क्योंकि कुछ भी नहीं किया गया। हमें सब कुछ शून्य से शुरू करना होगा। इसमें समय लग सकता है, लेकिन हमारी सरकार युद्ध स्तर पर काम कर रही है। 


20 April 2025 at 11:38 IST

आज 1,111 टैंकर को हरी झंडी दिखाई जाएगी- कपिल मिश्रा

दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री और हमारे जल मंत्री प्रवेश वर्मा के नेतृत्व में आज ये 1,111 टैंकर को हरी झंडी दिखाई जाएगी। इन सबमें GPS लगा हुआ है। दिल्ली में कौन सा टैंकर कहां पर होगा, ये दिल्ली का हर नागरिक देख सकता है। उसमें कितना पानी है इसे भी ऑनलाइन ट्रैक किया जा सकता है। टैंकर का पानी अब वहीं जाएगा जहां भेजा गया है। किसी माफिया के हाथों में बेचा नहीं जा सकता। ये एक ऐतिहासिक शुरुआत है। दिल्ली की सरकार भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रही है। 
 


20 April 2025 at 10:46 IST

गिढ़चिरौली में 4 माओवदी गिरफ्तार

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली पुलिस और CRPF ने कल 4 माओवादियों को गिरफ्तार किया, जो दिरांगी-फुलनार में मुठभेड़ के दौरान सी-60 कमांडो की हत्या में सक्रिय रूप से शामिल थे।


20 April 2025 at 10:45 IST

कुणाल हत्याकांड के सिलसिले में 7 लोग गिरफ्तार

दिल्ली: सीलमपुर हत्याकांड | कुणाल हत्याकांड के सिलसिले में दिल्ली पुलिस ने कुल 7 लोगों को हिरासत में लिया है। मुख्य आरोपी ज़िकरा, साहिल और दिलशाद को गिरफ़्तार किया गया है, साथ ही कई नाबालिग संदिग्ध भी पुलिस की हिरासत में हैं। आगे की जांच जारी है। गिरफ्तार किए गए सात लोगों में से पुलिस आरोपियों की उम्र की जांच कर रही है। 


20 April 2025 at 10:44 IST

सीएम भजनलाल शर्मा ने महादेवन मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने फतेहपुर के चित्रकोट बालाजी और महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की।
 


20 April 2025 at 09:54 IST

राहुल बोस ने दिया अच्छी सेहत का मंत्र

अभिनेता और रग्बी एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल बोस ने कहा कि बेशक, व्यायाम स्वास्थ्य के लिए अच्छा है, लेकिन यह तब और भी बेहतर हो जाता है जब इसे एक साथ किया जाए। एक समुदाय के रूप में, यह देश रविवार को बाहर निकल रहा है और सक्रिय हो रहा है। मैं इस पहल का संदेश पूरे देश में फैलाने के लिए तैयार हूं। अच्छी सेहत के लिए नींद सबसे जरूरी है। आप तभी अच्छी नींद ले सकते हैं जब आपका विवेक साफ हो, यह तभी हो सकता है जब हम नैतिक रूप से स्पष्ट जीवन जिएं। पिछले साल से खेलो इंडिया ने रग्बी को समर्थन देना शुरू कर दिया है। रग्बी में, एशियाई स्तर पर महिलाएं पुरुषों से भी बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। 
 


20 April 2025 at 09:53 IST

सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में किया रुद्राभिषेक

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में रुद्र अभिषेक किया।


20 April 2025 at 09:52 IST

जेपी नड्डा इस मुद्दे पर बोल चुके हैं- SC की टिप्पणी पर राजीव चंद्रशेखर

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की सुप्रीम कोर्ट पर टिप्पणी पर केरल भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि जेपी नड्डा पहले ही इस मुद्दे पर बोल चुके हैं। वह हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और उन्होंने कल जो ट्वीट किया वह भाजपा की आधिकारिक स्थिति को दर्शाता है। यही मेरी स्थिति भी है।
 


20 April 2025 at 09:07 IST

आप लोग ट्यूबलाइट हैं- निशिकांत दुबे

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के सुप्रीम कोर्ट पर दिए गए बयान पर AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि आप लोग (भाजपा) ट्यूबलाइट हैं। इस तरह से कोर्ट को धमका रहे हैं। क्या आपको पता है कि (अनुच्छेद) 142 (संविधान का) क्या है?, इसे बी.आर. अंबेडकर ने बनाया था। भाजपा धोखाधड़ी कर रही है और धार्मिक युद्ध की धमकी दे रही है। 


20 April 2025 at 09:01 IST

अरिजीत सिंह ने महाकालेश्वर मंदिर में किए दर्शन

गायक अरिजीत सिंह ने महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की।


20 April 2025 at 08:59 IST

सीएम योगी ने राहत कार्य संचालित करने के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तूफान, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली के मद्देनजर संबंधित जिलों के अधिकारियों को राहत कार्य तत्परता से संचालित करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण कर सर्वे करें और राहत कार्यों की निगरानी करें। आपदा के कारण जनहानि या पशुहानि होने पर प्रभावितों को तत्काल राहत राशि वितरित की जाए। घायलों को समुचित उपचार दिया जाए। सर्वे कराकर फसल क्षति का आकलन कर रिपोर्ट शासन को भेजें, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके। CMO ने इसकी जानकारी दी है।


20 April 2025 at 08:08 IST

सीएम सैनी ने किया घग्गर नदी पर नवनिर्मित पुल का उद्घाटन

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में घग्गर नदी पर नवनिर्मित पुल का उद्घाटन किया।

उन्होंने कहा, "छोटी-छोटी परियोजनाओं की आधारशिला रखने से विकास की गति तेज होती है। हरियाणा में जब से पीएम मोदी की डबल इंजन वाली सरकार आई है...पंचकूला के साथ-साथ हरियाणा की दिशा और दशा बदल गई है। काम तेजी से हो रहे हैं।


20 April 2025 at 08:07 IST

गढ़चिरौली में 4 माओवादी गिरफ्तार

गढ़चिरौली पुलिस और CRPF ने कल 4 माओवादियों को गिरफ्तार किया, जो दिरांगी-फुलनार में मुठभेड़ के दौरान सी-60 कमांडो की हत्या में सक्रिय रूप से शामिल थे।


20 April 2025 at 08:06 IST

CM योगी ने किया जनता दर्शन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन किया।  

मुख्यमंत्री ने लोगों की शिकायतें सुनीं और अधिकारियों को उनकी समस्याओं के समाधान के निर्देश भी दिए।


20 April 2025 at 07:38 IST

प्रयागराज दौरे पर रहेंगे अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव प्रयागराज के दौरे पर रहेंगे। वह सपा प्रदेश अध्यक्ष की बेटी के विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे हैं। इसके अलावा पार्टी के नेताओं के घर भी जाएंगे। जानकारी के अनुसार, शाम 4 बजे प्रयागराज से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।


20 April 2025 at 07:38 IST

बक्सर और पटना में रैलियां करेंगे खड़गे

बिहार विधानसभा चुनाव साल के अंत में होने हैं। संभावना है कि अक्टूबर- नवंबर में चुनाव हो सकते हैं। इसे लेकर कांग्रेस तैयारियों में जुट गई है। अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बाद पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बिहार दौरे पर हैं। वह आज बक्सर और पटना में रैलियों को संबोधित करेंगे। 
 


20 April 2025 at 07:38 IST

BJP ने शुरू किया वक्फ संशोधन जागरूकता अभियान

भाजपा ने वक्फ संशोधन अधिनियम के लाभों को समझाने के लिए वक्फ सुधार जन जागरूकता अभियान शुरू किया है। यह अभियान 20 अप्रैल से 5 मई तक चलेगा।  

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 20 April 2025 at 07:47 IST