Bihar Crime News: पटना में महिला का यौन उत्पीड़न, एक गिरफ्तार

Bihar Crime News: बिहार की राजधानी पटना में पुलिस ने पश्चिम बंगाल की एक महिला का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Brazil Man Rapes, Imprisons Wife, Daughters and MIL for 20 Years
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: Pixabay

Bihar Crime News: बिहार की राजधानी पटना में पुलिस ने पश्चिम बंगाल की एक महिला का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान श्रवण के रूप में हुई है।

पटना की पुलिस अधीक्षक (मध्य) स्वीटी सहरावत ने

'पीटीआई-भाषा' से कहा, ' पुलिस ने 28 अक्टूबर को कदमकुआं थाने में पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर श्रवण को गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि वह अपने प्रेमी दीपक के अनुरोध पर 20 अक्टूबर को उससे मिलने पटना आई थी। लेकिन, जब वह पटना पहुंची तो तमाम कोशिशों के बावजूद वह अपने प्रेमी से नहीं मिल पाई। इस बीच दीपक ने फोन पर उसे अपने दोस्त श्रवण से मिलवाया।'

Advertisement

पुलिस अधीक्षक ने कहा, 'बाद में वह श्रवण के संपर्क में रही और...उसने उसे आश्वासन भी दिया कि वह जल्द ही दीपक से उसे मिलवाएगा।'

एसपी ने बताया कि पीड़िता ने अपनी शिकायत में दीपक के अपराध में शामिल होने की संभावना से इनकार नहीं किया है, लेकिन वह कोई ठोस सबूत नहीं दे सकी। पीड़िता ने कहा कि उसे आशंका है कि दीपक अपराध में शामिल हो सकता है।

Advertisement

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर श्रवण को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

एसपी ने कहा, 'प्रथम दृष्टया यह सामूहिक दुष्कर्म का मामला नहीं लगता। मामले की आगे जांच की जा रही है।'

पहचान गुप्त रखे जाने की शर्त पर कदम कुआं थाने के अधिकारियों ने पुष्टि की कि पीड़िता पश्चिम बंगाल की रहने वाली है।

हालांकि, उन्होंने यह बताने से इनकार कर दिया कि पीड़िता पश्चिम बंगाल से कहां आई थी।

Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड