BIG BREAKING: अतुल सुभाष केस में बड़ा अपडेट, पत्नी निकिता सिंघानिया समेत 4 को मिली जमानत, VIDEO बनाकर किया था सुसाइड
BIG BREAKING: देश के बहुचर्चित अतुल सुभाष आत्महत्या मामले में आरोपी पत्नी निकिता संघानिया सहित 4 लोगों को कोर्ट ने जमानत दे दी है।
- भारत
- 3 min read

BIG BREAKING: देश के बहुचर्चित अतुल सुभाष आत्महत्या मामले में मुख्य आरोपी पत्नी निकिता संघानिया को कोर्ट ने जमानत दे दी है। बेंगलुरू की सिटी सिविल कोर्ट ने निकिता संघानिया, निकिता की मां निशा सिंघानिया और भाई अनुराग सिंघानिया को जमानत दे दी है।
अतुल सुभाष की मौत के बाद बेंगलुरू पुलिस ने निकिता संघानिया, निकिता की मां निशा सिंघानिया और भाई अनुराग सिंघानिया को गिरफ्तार किया था। अतुल ने तीनों आत्महत्या के लिए उकसाने और वसूली करने का आरोप लगाते हुए खुदकुशी कर ली थी।
आत्महत्या से पहले अतुल सुभाष ने बनाया वीडियो
अतुल सुभाष ने आत्महत्या से पहले लगभग डेढ़ घंटे का एक वीडियो बनाया था इस वीडियों में उन्होंने अपने आत्महत्या की वजह बताई ती। उन्होंने वीडियो में बताया कि जब ये मामला जौनपुर की फैमिली कोर्ट पहुंचा तब जौनपुर की प्रिंसिपल फैमिली कोर्ट जज अतुल के केस में डेट के लिए पेशकार को रिश्वत देनी पड़ती थी। अतुल ने वीडियो में ये आरोप भी लगाए हैं कि कोर्ट की जज ने उन पर 3 करोड़ रुपये के मेंटिनेंस का दबाव बनाया था और साथ में दिसंबर में ही केस को सेटल करने के लिए 5 लाख रुपये मांगे थे। अतुल ने वीडियो में आगे बताया कि जब मैंने फैमिली कोर्ट की जज को बताया कि मेरी पत्नी मुझे आत्महत्या करवाने के लिए उकसा रही है तब जज भरी कोर्ट में हंस पड़ी 2022 में भी जज ने पेशकार के जरिए 3 लाख रुपये मांगे थे। जब अतुल ने रिश्वत देने से इनकार कर दिया था तब जज ने एलमनी और मेंटिनेंस के ऑर्डर जारी कर अतुल को हर महीने 80 हजार रुपये देने पर मजबूर किया था।
Advertisement
वीडियो में बताई आत्महत्या की वजह
सुसाइड करने से पहले लिखे गए सुसाइड नोट और वीडियो में अतुल ने अपनी मौत का जिम्मेदार अपने ससुराल वालों को बताया है। अतुल ने सुसाइड से पहले बनाए वीडियो में बताया कि मेरी मौत की जिम्मेदार मेरी पत्नी निकिता सिंघानिया, साला अनुराग सिंघानिया, सास निशा सिंघानिया, चचेरा ससुर सुशील सिंघानिया हैं। अतुल ने वीडियो में आगे बताया कि उसके ससुराल वालों ने उससे पैसे हड़पने के लिए उसकी पत्नी के साथ मिलकर बहुत बड़ी साजिश रची थी। उन लोगों ने मिलकर अतुल के परिवार को पहले दहेज और घरेलू हिंसा सहित कई मामलों में फंसाया और फिर अतुल पर भी कई झूठे मुकदमे में फंसाया। इस वीडियो को देखकर ये सीख मिल सकती है कि कोई भी लड़की देश की कानून व्यवस्था का इस्तेमाल कर कैसे किसी भी परिवार को बर्बाद कर सकती है।