BREAKING: महाराष्ट्र की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में बड़ा धमाका, 8 की मौत, रेस्क्यू जारी

महाराष्ट्र के भंडारा जिले में एक ऑर्डिनेंस फैक्ट्री बड़ा धमाका हो गया। विस्फोट में 8 लोगों की मौत हो गई है। जबकि बड़ी संख्या मजदूर घायल हो गए हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

महाराष्ट्र के भंडारा जिले में एक ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में बड़ा धमाका हो गया। विस्फोट में आठ लोगों की मौत हो गई। जबकि बड़ी संख्या में मजदूर घायल है। फैक्टरी के अंदर अभी भी 13-14 लोगों फंसे होने की आशंका है। फैक्टरी में मौजूद कर्मियों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। 

महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार को सुबह एक आयुध फैक्टरी में विस्फोट हो जाने से अफरा-तफरी मच गई। जिलाधिकारी संजय कोल्टे ने बताया कि विस्फोट सुबह करीब साढ़े 10 बजे आयुध के परिसर में हुआ। धमाके में पहले एक मजदूर की मौत की खबर आई थी। मगर बाद में मौत का आंकड़ा बढ़कर 8 हो गया। वहीं घटना के समय फैक्टरी में मौजूद लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

भंडारा में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में धमाका

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भंडारा स्थित आयुध फैक्ट्री में हुए विस्फोट पर कहा, "भंडारा जिले में आयुध फैक्ट्री में हुए विस्फोट में छत गिरने से 13 से 14 मजदूरों के फंसे होने की खबर है। अभी तक मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्भाग्य से एक मजदूर की मौत हो गई है। 5 मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर हैं और हर तरह की मदद की जा रही है।

मजदूरों को बचाने के लिए रेसक्यू जारी

मुख्यमंत्री ने बताया कि  बचाव कार्य के लिए SDRF और नागपुर नगर निगम की टीमों को भी बुलाया गया है और वे जल्द ही पहुंच जाएंगी। जिला प्रशासन रक्षा बलों के साथ समन्वय में बचाव कार्य में लगा हुआ है। चिकित्सा सहायता के लिए भी टीमों को तैयार रखा गया है। मैं इस घटना में जान गंवाने वाले व्यक्ति को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

Advertisement

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि भंडारा में आयुध फैक्ट्री में बड़ा विस्फोट हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस घटना में 8 लोगों की मौत हो गई है और 7 लोग घायल 

यह भी पढ़ें: अनंत सिंह पर फायरिंग को लेकर तेजस्वी के सवाल पर सम्राट चौधरी का पलटवार

Advertisement

(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड