LPG Cylinder Subsidy: PM मोदी की अपील के बीच रसोई गैस पर सरकार का सख्त एक्शन, इन लोगों के लिए बंद होगी गैस सब्सिडी

केंद्र सरकार ने LPG Subsidy को केवल कम आय वाले परिवारों तक सीमित कर दिया है। जिनकी वार्षिक आय 10 लाख रुपये से अधिक है, उन्हें अब सब्सिडी नहीं मिलेगी। सरकार ने ऐसे उपभोक्ताओं को एसएमएस भेजकर 7 दिनों में जानकारी देने को कहा है, ऐसा ना करने पर सब्सिडी बंद कर दी जाएगी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Big decision of government on LPG subsidy Now only poor and low income families will get the benefit
एलपीजी सब्सिडी पर सरकार का बड़ा फैसला | Image: ANI

LPG Cylinder Subsidy : केंद्र सरकार ने घरेलू LPG सिलेंडर पर सब्सिडी को और अधिक लक्षित बनाने का फैसला किया है। अब सिर्फ कम आय वाले जरूरतमंद परिवारों को ही इस लाभ का फायदा मिलेगा। सरकार ने इस संबंध में उपभोक्ताओं को SMS अलर्ट भेजना शुरू कर दिया है।

सरकार के इस नए फैसले के बाद जिन उपभोक्ताओं की सालाना टैक्सेबल इनकम 10 लाख रुपये से अधिक है, उन्हें सब्सिडी नहीं मिलेगी। सरकार टैक्स रिकॉर्ड, पैन, आधार और एलपीजी डेटाबेस के मिलान से लाभार्थियों की जांच तेज कर रही है। इस फैसले से सरकार फर्जी लाभार्थियों को रोकने और संसाधनों को सही लोगों तक पहुंचाने का उद्देश्य है।

केंद्र सरकार ने सब्सिडी पात्रता को लेकर LPG उपभोक्ताओं को SMS भेजने शुरू कर दिए हैं। सरकार ने यह कदम ईरान वॉर की वजह से होर्मुज संकट के बीच लिया है। कम आय के लोगों को ही है अब गैस सिलेंडर पर सब्सिडी मिलेगी। सब्सिडी का फायदा अब पूरी तरह से केवल जरूरतमंद लोगों तक ही पहुंचेगा।

7 दिनों में जवाब देना जरूरी

सरकार द्वारा भेजे जा रहे मैसेज में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि जिनकी आय 10 लाख से ज्यादा है, उन्हें 7 दिनों के अंदर पूरी जानकारी देनी होगी या सही जवाब देना होगा। अगर समय पर संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो संबंधित ग्राहक की LPG सब्सिडी बंद कर दी जाएगी।

Advertisement

सरकार पहले भी चेतावनी दे चुकी है कि अधिक आय वाले लोग सब्सिडी के पात्र नहीं हैं। इस बार टेक्निकल जांच और एसएमएस के जरिए प्रक्रिया को और सख्त किया जा रहा है।

परिवार की पूरी आय की जांच

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, केवल गैस कनेक्शन धारक की ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार के सदस्यों की आय की भी जांच की जा सकती है। PAN, आधार लिंक्ड जानकारी और LPG डेटाबेस को क्रॉस-मैच किया जाएगा।

Advertisement

क्या करें अगर मैसेज आए?

  • अगर आपको ऐसा अलर्ट मिले तो तुरंत अपने KYC दस्तावेज अपडेट करें।
  • रजिस्टर्ड LPG डिस्ट्रीब्यूटर या ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर जानकारी जांचें और अपडेट करें।
  • समय पर कार्रवाई न करने पर सब्सिडी बंद होने का खतरा रहता है।

यह फैसला एलपीजी सब्सिडी को अधिक पारदर्शी और जरूरतमंदों तक सीमित करने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है। उपभोक्ता अपने LPG कनेक्शन की स्थिति नियमित रूप से चेक करते रहें और जरूरी दस्तावेज अपडेट रखें।

ये भी पढ़ें: PM मोदी की अपील पर महाराष्ट्र में तुरंत अमल, कान्स फिल्म फेस्टिवल में नहीं जाएंगे सरकारी अफसर, विभाग की बैठकें ऑनलाइन; क्या-क्या हुआ फैसला?

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड