BIG BREAKING: महाराष्ट्र में बीजेपी की पूर्व सांसद नवनीत राणा पर अटैक, फेंकी गईं कुर्सियां
महाराष्ट्र में इन दिनों विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हैं। इस बीच अमरावती से भाजपा की पूर्व सांसद नवनीत राणा पर हमले की खबर है।
- भारत
- 1 min read

Navneet Rana: महाराष्ट्र में इन दिनों विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हैं। इस बीच अमरावती से भाजपा की पूर्व सांसद नवनीत राणा पर हमले की खबर है।
कथिततौर पर अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने नवनीत राणा पर हमला किया है। यह घटना अमरावती जिले के दरियापुर तालुका के खल्लार की बताई जा ही है। जानकारी के अनुसार, पूर्व सांसद नवनीत राणा दरियापुर में चुनाव प्रचार के लिए पहुंची थीं। इसी दौरान यह हमला हुआ है।
'अल्लाह हू अकबर' के नारे लगे और…
नवनीत राणा का आरोप है कि वह अपने पति रवि राणा की युवा स्वाभिमान पार्टी के उम्मीदवार रमेश बुंदिले के समर्थन में प्रचार कर रही थीं तभी कुछ लोगों ने गंदे इशारे किए। इसके बाद उन्होंने 'अल्लाह हू अकबर' के नारे लगाए। इसके बाद भाषण खत्म होते ही उन पर कुर्सियां फेंकी गईं। इसके बाद सभा में हंगामा मच गया।
नवनीत राणा ने दी चेतावनी
इसके बाद नवनीत राणा ने 40 से 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इसके अलावा राणा ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर इन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया तो हिंदू संगठन आंदोलन करेंगे।