अपडेटेड 29 July 2023 at 19:26 IST

'ऑपरेशन शिकंजा'’ नशे के सौदागरों पर बड़ा प्रहार, इंजेक्शन सप्लाई करने वाला मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार

ये इंजेक्शन मूलरूप से मेडिकल में काम आते हैं लेकिन इनका गलत तरीके से नशे के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है।

Follow : Google News Icon  
आरोपियों के पास लाइसेंस भी नहीं था।
आरोपियों के पास लाइसेंस भी नहीं था। | Image: self

सत्य विजय सिंह

नशे के सौदागरों पर जबलपुर पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। गौरतलब है कि जबलपुर पुलिस ने नशीले इंजेक्शन के अवैध कारोबार में लिप्त मेडिकल स्टोर संचालक सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों के पास से नशीले 7 हजार 400 इंजेक्शन बरामद किए गए हैं। जिसकी कीमत लगभग 8 लाख रूपये बताई जा रही है।

स्टोरी में आगे पढ़ें:

  • नशे को लेकर सख्त दिख रही जबलपुर पुलिस
  • अब तक हो चुकी है 10 की गिरफ्तारी
  • पहले कितने इंजेक्शन बेचे, पता लगा रही है पुलिस

मालूम हो कि इस कार्रवाई से पहले ऑपरेशन शिकंजा के तहत नशीले इंजेक्शन के कारोबार पर ताला लगाने के लिए जबलपुर पुलिस ने छापेमारी की थी। इसमें लिप्त आरोपियों के खिलाफ जुलाई में एक्शन लिया गया था। जिसमें जबलपुर में थाना रांझी, बेलबाग, अधारताल, गोरखपुर, संजीवनी नगर एवं थाना लार्डगंज में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। इन लोगों के पासे से 637 नशीले इंजेक्शन जब्त किए गए थे। जिनकी कीमत लगभग 70 हजार रूपये थी।

Advertisement

वहीं जबलपुर के पुलिस अधीक्षक तुषार कांत विद्यार्थी ने सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ, शराब की तस्करी तथा नशीले इंजेक्शन के कारोबार में लिप्त असामाजिक तत्वों को चिन्हित करके उनके खिलाफ एक्शन लेने के निर्देश दिए थे।

इसी का पालन करते हुए पुलिस ने अबतक नशीले इंजेक्शन के कारोबार में शामिल 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर कुल 8 हजार 37 नशीले इंजेक्शन जब्त किये गये हैं।

Advertisement

मेडिकल स्टोर चालक गिरफ्तार

जबलपुर पुलिस अधीक्षक तुषार कांत विद्यार्थी ने बताया कि नशे के व्यापार के खिलाफ काफी लंबे समय से शहर में कार्रवाई की जा रही है। इससे पहले भी आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया था। वहीं अब आनंद नगर में नीरज परयानी के नाम पर मेडिकल स्टोर संचालक को गिरफ्तार किया गया है। जिसके पास से 8 लाख रुपये की कीमत के नशीले इंजेक्शन स्टोर थे।

बिना लाइसेंस कर रहे थे कारोबार

उन्होंने जानकारी दी कि ये इंजेक्शन मूलरूप से मेडिकल में काम आते हैं लेकिन इनका गलत तरीके से नशे के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। जिसका असर समाज पर गलत पड़ रहा है। इनके उपयोग से लंबे समय तक शख्स को नशे का अनुभव होता है। आरोपी पहले कितने इंजेक्शन बेच चुका है, इस बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी बिना लाइसेंस के इस प्रकार के नशीले इंजेक्शन का कारोबार कर रहे थे।

Edited By: अर्पित मिश्र

इसे भी पढ़ें: MP: 4 साल के मासूम को रिश्तेदार ने किया किडनैप, परिजनों से मांगी 50 लाख की फिरौती और फिर...

Published By : Digital Desk

पब्लिश्ड 29 July 2023 at 19:19 IST