अपडेटेड 17 August 2023 at 10:14 IST

'धोखे से तस्‍वीर चुराई और एडिट कर...', भोजपुरी सिंगर निशा पांडेय पर अश्‍लील फोटो-वीडियो वायरल करने का केस दर्ज

अश्लील तस्वीरों को सोशल मीडिया पर भी पोस्ट कर दिया गया जो अब वायरल हो गया है।

Follow : Google News Icon  
Bhojpuri Singer Nisha Pandey accused making obscene photo
Bhojpuri Singer Nisha Pandey accused making obscene photo | Image: self

Bhojpuri Singer Nisha Pandey: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भोजपुरी सिंगर निशा पांडेय और अन्‍य दो लोगों के खिलाफ सुशांत गोल्‍फ सिटी थाने में एक महिला ने शिकायत दर्ज करवाया है। महिला ने निशा और अन्‍य पर उसकी अश्‍लील फोटो और वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है। वहीं पुलिस साइबर क्राइम सेल की भी मदद ले रही है।

खबर में आगे पढ़ें

  • महिला ने लगाया फोटो एडिट कर अश्लील बनाने और वायरल करने का आरोप
  • सपा चीफ अखिलेश यादव के लिए कई गाने गा चुकी हैं निशा
  • सिम्पलीसिटी, फैशन सेंस और डांस के लिए भी जानी जाती हैं निशा
  • लखनऊ में पहले भी आ चुका है ऐसा मामला

जानकारी के मुताबिक सुशांत गोल्‍फ सिटी इलाके में रहने वाली एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी। उसने बताया कि वो अपने परिवार के साथ रहती है. बीते कुछ माह से भोजपुरी गायिका निशा पांडे अपने साथियों अनुराग सिंह, रीना द्विवेदी के साथ मिल कर सोशल मीडिया से उनकी कुछ तस्वीरें लीं। फिर उन्हें एडिट कर अश्लील बना दिया। इसके बाद यह तस्वीरें उनके परिजनों के पास भेज रहे हैं। इतना ही नहीं इन अश्लील तस्वीरों को सोशल मीडिया पर भी पोस्ट कर दिया गया जो अब वायरल हो गया है।

मामले में क्या कहना है पुलिस का

Advertisement

इस मामले में सुशांत गोल्फ सिटी थाना प्रभारी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर भोजपुरी गायिका निशा पांडे, अनुराग सिंह, रीना द्विवेदी और अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। साइबर सेल की मदद से जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आयेंगे, उसके अनुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

जानिए निशा पांडेय के बारे में 

Advertisement

निशा पांडेय सुरीली आवाज के साथ-साथ सादगी, फैशन सेंस और डांस के लिए भी जानी जाती हैं। वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्‍टिव रहती हैं। अक्‍सर वो अपने फेसबुक और इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर फोटो और वीडियो अपलोड करती रहती हैं। निशा ने भोजपुरी स्‍टार पवन सिंह, खेसारी लाल यादव और निरहुआ के साथ गाना गा चुकी हैं।

अखिलेश यादव के प्रचार के लिए भी गाना गा चुकी हैं निशा

निशा ने 'यूपी में अखिलेश जी का झंडा जब लहराएगा' जैसे दर्जनों भोजपुरी गाना गा चुकी हैं। आपको बता दें कि इससे पहले भी लखनऊ में ऐसा ही मिलता-जुलता मामला देखने को मिला था। यहां एक युवक की अश्लील तस्वीरें बनाकर 10 लाख रुपए की मांग की गई थी। न देने पर उसकी महिला दोस्त ने तस्वीरें सोशल मीडिया वायरल कर दीं, जिसकी वजह से युवक की नौकरी चली गई। यही नहीं, युवक की शादी का रिश्ता भी टूट गया।

इसे भी पढ़ें- 70  हजार में खरीदकर की शादी, अवैध संबंध का हुआ शक तो जीजाओं संग मिल पति ने पत्नी को मार डाला

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 17 August 2023 at 10:09 IST