अपडेटेड 9 February 2024 at 14:46 IST

नरसिम्हा राव को भारत रत्न, तो पोते Subhash का कांग्रेस पर ताबड़तोड़ हमला, बोले-सिर्फ बलि का बकरा...

PV Narshimha Rao Bharat Ratna: मोदी सरकार ने एक साथ भारत की 3 महानभुतियों पीवी नरसिम्हा राव, चौधरी चरण सिंह और स्वामी नाथन को सम्मानित करने का ऐलान किया है।

Follow : Google News Icon  
PV narsimha rao bharat ratna NV Subhas
पीवी नरसिम्हा राव को भारत रत्न | Image: PTI/NVSubhash4BJP@Facebook

PV Narshimha Rao Bharat Ratna: मोदी सरकार ने एक साथ भारत की 3 महानभुतियों पीवी नरसिम्हा राव, चौधरी चरण सिंह और स्वामी नाथन को सम्मानित करने का ऐलान किया है। इसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट शेयर कर खुशी भी जाहिर की। वहीं नरसिम्हा राव के पोते ने एक तरफ सम्मान के लिए खुशी जाहिर की है, तो वहीं कांग्रेस पर ताबड़तोड़ हमले भी किए हैं। बता दें, केंद्र सरकार पहले कर्पूरी ठाकुर और फिर लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने का ऐलान कर चुकी है।

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए NV सुभाष ने कहा, “पीएम मोदी ने पीवी नरसिम्हा राव को सम्मानित किया है, भले ही वह कांग्रेस पार्टी से हैं। अब, मैं यूपीए सरकार को विशेष रूप से गांधी परिवार को दोषी ठहराता हूं, जब 2004 से 2014 तक यूपीए सरकार केंद्र में सत्ता में थी, भारत रत्न तो छोड़िए, किसी भी पुरस्कार की तो बात ही छोड़ दीजिए।”

गांधी परिवार पर बरसे सुभाष

उन्होंने कांग्रेस को घेरते हुए कहा, “कांग्रेस पार्टी की विफलताओं के लिए नरसिम्हा राव को बलि का बकरा बनाने में गांधी परिवार की बहुत बड़ी भूमिका थी। यह हमारे लिए गौरव की बात है, यह हमारे लिए सम्मान की बात है कि इस समय, इस महत्वपूर्ण मोड़ पर जहां नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय नेता बन गए हैं और पूरे विश्व के नेता बन गए हैं, जहां वह लगातार पहचान रहे हैं चाहे वह भारत रत्न हो या पद्म विभूषण या भारत रत्न सहित, यह है। मैं इस समय बहुत भावुक महसूस कर रहा हूं क्योंकि हम उम्मीद कर रहे थे कि भारत रत्न में देरी होगी। लेकिन भाजपा तेलंगाना के प्रयासों के कारण एक परिवार के सदस्य के रूप में, मैं इसे एक बड़ी सफलता और सपने को साकार करने के लिए भाजपा तेलंगाना को भी धन्यवाद देता हूं।”

नरसिम्हा राव को लेकर क्या बोले PM मोदी?

कांग्रेस नेता और पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव को भारत रत्न देने का ऐलान करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारे पूर्व प्रधान मंत्री श्री पीवी नरसिम्हा राव को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। एक प्रतिष्ठित विद्वान और राजनेता के रूप में, नरसिम्हा राव ने विभिन्न क्षमताओं में भारत की बड़े पैमाने पर सेवा की। उन्हें आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और कई वर्षों तक संसद और विधानसभा सदस्य के रूप में किए गए कार्यों के लिए समान रूप से याद किया जाता है। उनका दूरदर्शी नेतृत्व भारत को आर्थिक रूप से उन्नत बनाने, देश की समृद्धि और विकास के लिए एक ठोस नींव रखने में सहायक था।'

Advertisement

(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 9 February 2024 at 13:48 IST