Breaking News : तीन भारत रत्न का एक साथ ऐलान, चौधरी चरण सिंह, नरसिंहा राव को भी सम्मान
Breaking News, नरसिंहा राव और चरण सिंह को भारत रत्न PM: प्रधानमंत्री ने एक्स पर तीन लोगों को भारत रत्न सम्मानित करने की बात बताई है।

Breaking News: प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर खुशी जाहिर की। एक साथ भारत की 3 महानभुतियों को सम्मानित करने की बात कही। उन्होंने एक्स पोस्ट पर दो पूर्व प्रधानमंत्रियों को सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिए जाने की बात की। उनके चरित्रों का बखान किया। साथ ही ये भी बताया कि डॉ स्वामीनाथन के अमूल्य योगदान के लिए भी उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
केन्द्र सरकार पहले कर्पूरी ठाकुर और फिर लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने का ऐलान कर चुकी है।
चौधरी चरण सिंह को सम्मान
पीएम ने लिखा- हमारी सरकार का यह सौभाग्य है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जा रहा है। यह सम्मान देश के लिए उनके अतुलनीय योगदान को समर्पित है। उन्होंने किसानों के अधिकार और उनके कल्याण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हों या देश के गृहमंत्री और यहां तक कि एक विधायक के रूप में भी, उन्होंने हमेशा राष्ट्र निर्माण को गति प्रदान की। वे आपातकाल के विरोध में भी डटकर खड़े रहे। हमारे किसान भाई-बहनों के लिए उनका समर्पण भाव और इमरजेंसी के दौरान लोकतंत्र के लिए उनकी प्रतिबद्धता पूरे देश को प्रेरित करने वाली है।
नरसिम्हा राव को लेकर क्या बोले pm
कांग्रेस नेता और पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव को भारत रत्न देने का ऐलान करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारे पूर्व प्रधान मंत्री श्री पीवी नरसिम्हा राव को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। एक प्रतिष्ठित विद्वान और राजनेता के रूप में, नरसिम्हा राव ने विभिन्न क्षमताओं में भारत की बड़े पैमाने पर सेवा की। उन्हें आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और कई वर्षों तक संसद और विधानसभा सदस्य के रूप में किए गए कार्यों के लिए समान रूप से याद किया जाता है। उनका दूरदर्शी नेतृत्व भारत को आर्थिक रूप से उन्नत बनाने, देश की समृद्धि और विकास के लिए एक ठोस नींव रखने में सहायक था।'
Advertisement
स्वामीनाथन को भी किया याद
प्रख्यात वैज्ञानिक डॉ. एमएस स्वामीनाथन को याद करते हुए पीएम मोदी ने लिखा, 'यह बेहद खुशी की बात है कि भारत सरकार कृषि और किसानों के कल्याण में हमारे देश में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. एमएस स्वामीनाथन जी को भारत रत्न से सम्मानित कर रही है। उन्होंने चुनौतीपूर्ण समय के दौरान भारत को कृषि में आत्मनिर्भरता हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और भारतीय कृषि को आधुनिक बनाने की दिशा में उत्कृष्ट प्रयास किए।'
पीएम ने आगे लिखा, 'हम एक अन्वेषक और संरक्षक के रूप में और कई छात्रों के बीच सीखने और अनुसंधान को प्रोत्साहित करने वाले उनके अमूल्य काम को जानते हैं। डॉ. स्वामीनाथन के दूरदर्शी नेतृत्व ने न केवल भारतीय कृषि को बदल दिया है बल्कि देश की खाद्य सुरक्षा और समृद्धि भी सुनिश्चित की। वह ऐसे व्यक्ति थे जिन्हें मैं करीब से जानता था और मैंने हमेशा उनकी अंतर्दृष्टि और इनपुट को अहमियत दी।'
Advertisement
ये भी पढ़ें- Breaking News: चरण सिंह को मिलेगा भारत रत्न, ऐलान के बाद बोले जयंत- दिल जीत लिया