अपडेटेड 21 August 2024 at 07:09 IST

Bharat Bandh: SC के फैसले के खिलाफ आज भारत बंद, कहां क्या रहेगा खुला, क्या बंद? जानिए सबकुछ

भारत बंद के आह्वान को देखते हुए कई जगहों पर स्कूल और इंटरनेट बंद किए गए हैं। राजस्थान के जयपुर में आज स्कूल की छुट्टी घोषित कर दी गई है।

Follow : Google News Icon  
Bharat Bandh
भारत बंद | Image: PTI

Bharat Bandh 2024: अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ आज (21 अगस्त) को भारत बंद का ऐलान किया गया है। आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने संपूर्ण भारत बंद का आह्वान किया। इस दौरान बड़ी सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर सकते हैं।

भारत बंद को कई विपक्षी पार्टियों का भी समर्थन मिला है। ऐसे में वह भी इस बंद का हिस्सा बन सकती हैं। कई पार्टियों के नेता और कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल हो सकते हैं। वहीं, भारत बंद का असर कई सेवाओं पर पड़ सकता है।

भारत बंद के आह्वान की वजह क्या?  

सबसे पहले जान लेते हैं कि आखिर आज भारत बंद का ऐलान क्यों किया गया? दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने बीते दिनों दिए गए एक बड़े फैसले में कोटा के अंदर कोटा को मंजूरी दे दी है। सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकारों को अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (STs) के भीतर सब-कैटेगिरी बनाने की इजाजत दी थी। इनमें उन लोगों को प्राथमिकता देने को कहा गया जिन्हें आरक्षण की वाकई जरूरत है। इस फैसले के खिलाफ और साथ ही अन्य मांगों को लेकर भी आज भारत बंद का ऐलान बंद किया।

क्या रहेगा खुला, क्या बंद...?

भारत बंद के दौरान क्या खुला और क्या बंद रहेगा, इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। दलित संगठनों की ओर से आम लोगों के लिए एडवाइजरी जारी कर अपील की गई है कि मेडिकल सेवाओं, पुलिस और फायर सेवाओं को छोड़कर अन्य दूसरी सेवाएं सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक बंद रखी जाए। हालांकि सरकारी दफ्तर, बैंक, पेट्रोल पंप सामान्य रूप से चलेंगे। बंद के आह्वान के बावजूद सार्वजनिक परिवहन और रेल सेवाएं भी चालू रहेंगी।

Advertisement

कहां हुई स्कूलों की छुट्टी?

भारत बंद के आह्वान को देखते हुए कई जगहों पर स्कूल और इंटरनेट बंद किए गए हैं। राजस्थान के जयपुर के साथ ही श्रीगंगानगर, बीकानेर , दौसा, झुंझुनूं , जैसलमेर, डीडवाना, अजमेर, भीलवाड़ा, टोंक में प्रशासन ने स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है।

भारत बंद के ऐलान को लेकर पुलिस प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है। सभी जिलों में कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए। किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो, इसका ध्यान रखने को भी कहा गया है। पुलिस की तैनाती बढ़ाने के आदेश दिए गए हैं।  

Advertisement

किन पार्टियों का मिला समर्थन?

भारत बंद को कई पार्टियों का समर्थन मिला है। इसमें मायावती की बहुजन समाज पार्टी, आरजेडी शामिल हैं। इसके अलावा चिराग पासवान की पार्टी ने भी बंद को समर्थन दिया है। इसके अलावा कांग्रेस समेत कुछ पार्टियों के नेता भी इस बंद के समर्थन में हैं।

यह भी पढ़ें: UP News: मायावती के भतीजे का बड़ा ऐलान, सड़कों पर उतरेगी बसपा; 21 अगस्त को भारत बंद का किया समर्थन

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 21 August 2024 at 07:09 IST