अपडेटेड 13 June 2025 at 15:31 IST
चमत्कार को नमस्कार... अहमदाबाद विमान हादसे में इंसान तो छोड़िए लोहा तक पिघल गया; कैसे सुरक्षित बच गई भगवद् गीता?
Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद के जिस मेडिकल कॉलेज पर विमान टकराई, वहां सबकुछ जलकर खाक हो गया। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मलबे से एक भगवद गीता मिली है, जो बिल्कुल सही सलामत है। इस तस्वीर को देखकर किसी को यकीन नहीं हो रहा कि जिस प्लेन क्रैश में इंसान तो छोड़िए, लोहा तक पिघल गया, वहां भगवद् गीता कैसे बच गई।
- भारत
- 3 min read

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद में हुए खौफनाक विमान दुर्घटना से पूरे देश में शोक की लहर है। गुरुवार को एअर इंडिया की फ्लाइट (Air India Flight) अहमदाबाद से उड़ान भरी और कुछ ही मिनटों बाद एक मेडिकल कॉलेज से टकरा गई, प्लेन क्रैश होने की वजह से 241 यात्रियों की मौत हो गई। अहमदाबाद में हुए दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में हर तरफ बोइंग का मलवा बिखरा हुआ है। भीषण घटना ने कई परिवार को उजाड़ दिया, लेकिन उनका सामान अभी भी वहां पड़ा है। मलबे में चल रही 'रेस्क्यू ऑपरेशन' के दौरान कुछ ऐसा मिला है, जिसके बारे में जानकर आप सिर्फ एक ही बात कहेंगे- 'चमत्कार को नमस्कार।'
अहमदाबाद के जिस मेडिकल कॉलेज पर विमान टकराई, वहां सबकुछ जलकर खाक हो गया। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मलबे से एक भगवद गीता मिली है, जो बिल्कुल सही सलामत है। इस तस्वीर को देखकर किसी को यकीन नहीं हो रहा कि जिस प्लेन क्रैश में इंसान तो छोड़िए, लोहा तक पिघल गया, वहां भगवद् गीता कैसे बच गई।
मलबे से सुरक्षित मिली भगवद गीता
सोशल मीडिया पर एक वीडियो आग की तरह फैल रहा है जिसमें देख सकते हैं कि एअर इंडिया के क्रैश हुए विमान के मलबे से भगवद् गीता की एक प्रति पूरी तरह से सुरक्षित मिली है। अहमदाबाद में इतनी तबाही देखने के बाद लोग इस भगवद गीता को सही सलामत देख इसे चमत्कार की तरह देख रहे हैं।
रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मिली भगवद गीता
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देख सकते हैं कि एक व्यक्ति दुर्घटनास्थल पर मलबे के बीच से गीता के पन्नों को दिखाते हुए नजर आ रहा है। 241 यात्रियों की मौत, मलबे में बुरी तरह टूटे विमान के मलबे के बीच भगवद गीता का सुरक्षित पाया जाना सच में किसी चमत्कार से कम नहीं है। वीडियो में देख सकते हैं कि दुर्घटनास्थल से मिली भगवद गीता का एक-एक पन्ना पूरी तरह से सुरक्षित है और इतनी गर्मी के बावजूद उसे कुछ नहीं हुआ है। ये वीडियो लोगों के भावनाओं को छू रहा है।
Advertisement
अहमदाबाद में कैसे हुआ प्लेन क्रैश?
आपको बता दें कि एयर इंडिया की AI 171 ने गुरुवार, 12 जून को दोपहर 1.38 बजे एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी और महज 2 मिनट के अंदर हादसे का शिकार हो गई। प्लेन टेक ऑफ करने के बाद 625 फीट की ऊंचाई पर ही पहुंचा था कि अचानक विमान का बैलेंस बिगड़ने लगा और तेज आवाज के साथ नीचे की तरफ आता चला गया। दोपहर 1.40 बजे विमान क्रैश हुआ और इसमें जोरदार धमाका हुआ।
हादसे में अबतक 265 लोगों की मौत हो गई। एयर इंडिया ने पुष्टि की कि विमान में सवार 242 यात्रियों और क्रू में से सिर्फ एक व्यक्ति ही जीवित बच पाया। मृतकों में भारतीयों के अलावा ब्रिटिश, पुतर्गाली और कनाडाई नागरिक भी शामिल था।
Advertisement
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 13 June 2025 at 15:31 IST