अपडेटेड 27 March 2024 at 11:56 IST

Bengaluru Cafe Blast मामले में कई जगहों पर NIA की रेड जारी, खंगाले जा रहे संदिग्धों के ठिकाने

बेंगलुरु कैफे ब्लास्ट मामले में NIA ने सुबह-सुबह 5 ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार संदिग्धों के ठिकानों को भी खंगाला जा रहा है।

Follow : Google News Icon  
Blast In Bengaluru Cafe
Blast In Bengaluru Cafe | Image: ANI

बेंगलुरु के द रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट मामले में 27 मार्च की सुबह-सुबह NIA का एक्शन जारी है। जानकारी के अनुसार NIA ने कई ठिकानों पर सुबह-सुबह छापेमारी की कार्रवाई की है। जांच अधिकारी कैफे में हुए धमाके के संदिग्धों के घरों को भी खंगाल रही है। 

1 मार्च की दोपहर तो रामेश्वरम कैफे में हुए ब्लास्ट में करीब 10 लोग घायल हो गए थे। मामले की जांच NIA की टीम कर रही है। रामेश्वरम कैफे में हुए विस्फोट के मामले में पुलिस ने IPC की धारा 307, 471 और UAPA की धारा 16, 18 और 38 के तहत FIR दर्ज की गई। इसके साथ ही FIR में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 3 और 4 भी जोड़ी गई है। यह कैफे बेंगलुरु के सबसे लोकप्रिय फूड जॉइंट्स में से एक है।

रवा इडली खरीदने के बाद किया धमाका

जो जानकारी सामने आई थी, उसके हिसाब से 28 से 30 वर्ष का एक युवक कैफे में आया और काउंटर पर रवा इडली खरीदने के बाद बैग कैफे के सामने एक पेड़ के नजदीक रखकर चला गया। बैग रखने के करीब एक घंटे के बाद धमाका हुआ।

मामले में उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा, ‘‘ यह कम तीव्रता का बम धमाका था। आरोपी ने एक घंटे के बाद धमाका होने के लिए टाइमर लगाया था।’’ उन्होंने कहा कि केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) को जांच सौंपी गई है। एफएसएल और बम निरोधक दस्ता मौके पर है।

Advertisement

7-8 सदस्यीय टीम कर रही मामले की जांच

इस मामले में सात से आठ सदस्यों की टीम बनाई गई है और जांच की जा रही है। उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि किसी को चिंतित होने की जरूरत नहीं है। जो भी (दोषी) होगा उसका पता लगाया जाएगा। पुलिस को जांच की पूरी आजादी है। हमें भरोसा है कि कुछ घंटों में ही वे दोषी का पता लगा लेंगे।

कर्नाटक में 60 जगहों पर लोकायुक्त की छापेमारी

भ्रष्टाचार निरोधक एजेंसी लोकायुक्त ने बुधवार को कर्नाटक में राज्य सरकार के 13 अधिकारियों से जुड़े 60 स्थानों पर छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। बेंगलुरु, बिदर, रामनगर, उत्तर कन्नड, उडुपी, कोडागु, मैसूर और विजयपुरा जिलों में छापेमारी जारी है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: पंजाब में 20 ठिकानों पर ताबड़तोड़ ED का एक्शन, एक्साइज कमिश्नर के घर पर पड़ी रेड

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 27 March 2024 at 09:09 IST