काकोली घोष का साथ देने वाले TMC के 20 बागी सांसदों में 19 का नाम आया सामने, नई लिस्ट में शत्रुघ्न सिन्हा का नाम नहीं; देखें कौन-कौन हैं शामिल

TMC की सांसद काकोली घोष दस्तीकार ने सबसे पहले बगावत का बिगुल फूंका था। अब उन सभी सांसदों की लिस्ट सामने आ गई है, जो उनके साथ खड़े हैं। बागियों की लिस्ट में शत्रुघ्न सिन्हा का नाम नहीं है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
TMC Crisis
काकोली घोष का साथ देने वाले TMC के 20 बागी सांसदों में 19 का नाम आया सामने | Image: ANI

ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस (TMC) भारी राजनीतिक संकट और अदरूनी कलह से जूझ रही है। पार्टी दो धड़ों में बंट गई है। पार्टी के 28 लोकसभा सांसदों में से 20 सांसदों का बागी होने का दावा किया जा रहा है। इस बीच TMC के 20 में से 19 बागी होने वाले सांसदों की एक सूची सामने आई है,  जिसमें कई चौंकाने वाला नाम भी शामिल है। हालांकि,शत्रुघ्न सिन्हा के भी बागी होने का दावा किया जा रहा था, मगर नई लिस्ट में उनका नाम शामिल नहीं है।

TMC की सांसद काकोली घोष दस्तीकार ने सबसे पहले बगावत का बिगुल फूंका था। वो लगातार दावा कर रही हैं कि उनके साथ 20 TMC के सांसदों का साथ है और सबने लोकसभा अध्यक्ष को एक चिट्ठी भी भेजी है और मुलाकात का समय मांगा है। इस चिट्ठी पर शत्रुघ्न सिन्हा के दस्तखत भी बात कही जा रही है थी, मगर जो लिस्ट सामने आई है उसमें शत्रुघ्न सिन्हा के नाम शामिल नहीं है।

बागियों के लिस्ट में शत्रुघ्न सिन्हा का नाम नहीं

सूत्रों के अनुसार यहां टीएमसी से अलग हुए 20 में से 19 सांसदों की सूची है, जिन्होंने 18 मई को लोकसभा अध्यक्ष के कार्यालय को अपने नाम भेजे थे। लिस्ट में काकोली घोष का साथ देने वाला सांसदों का नाम है,जिनमें क्रिकेटर यूसुफ पठान के अलावा कई बड़े नाम बड़े नाम शामिल हैं। लिस्ट में सायोनी घोष का नाम भी शामिल है। मगर शत्रुघ्न सिन्हा लिस्ट से गायब है।

नई लिस्ट में कौन-कौन हैं शामिल

1. काकोली घोष दस्तीदार
2. शताब्दी रॉय
3. बापी हलदर
4. डॉ शर्मिला सरकार
5. प्रसून बंद्योपाध्याय
6.जगदीश बर्मा बसुनिया
7. असित कुमार मल
8. अरूप चक्रवर्ती
9. रचना बनर्जी
10. सायोनी घोष
11. खलीलुर रहमान
12. अबू ताहिर खान
13. यूसुफ पठान
14. मिताली बाग
15. माला रॉय
16. कालीपद सोरेन
17. दीपक अधिकारी
18. जून मालिया
19. पार्थ भौमिक

Advertisement

बागियों ने स्पीकर को लिखी चिट्ठी

जानकारी के मुताबिक, इस नई लिस्ट में लोकसभा स्पीकर को लिखी गई चिट्ठी पर सभी बागी सांसदों के साइन हैं।  इन सांसदों ने 18 मई को लोकसभा स्पीकर के कार्यालय को अपने नाम भेजे थे। इस लिस्ट के सामने आने के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। 

लिस्ट में सायोनी घोष का नाम

इस लिस्ट में सबसे ज्यादा चौंकाने वाला नाम सायोनी घोष का है। सायोनी अभिषेक बनर्जी की बेहद करीबी मानी जाती हैं। 'जूनियर ममता' कही जाने वाली सयानी घोष बंगाल विधानसभा प्रचार के दौरान चर्चा में आई थीं। 'हृदय मा छे काबा और नयने मदीना... यानी दिल में काबा और आंखों में मदीना लोकगीत गाने वाली घोष इस गाने को गाकर बीजेपी के निशाने पर आ गई थीं। बीजेपी नेताओं ने इस गाने को सांप्रदायिक बताकर उनकी खूब आलोचना की थी।

Advertisement

कौन है सायोनी घोष ?

सायोनी  घोष एक अभिनेत्री, गायिका और टीएमसी की एक कद्दावर सांसद के रूप में जानी जाती है। वर्तमान में वह जाधवपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद हैं। मगर बागियों की लिस्ट में उनके भी नाम सामने आने के बाद ममता बनर्जी को बड़ा झटका लगा है। लिस्ट सामने आने के बाद नई दिल्ली से लेकर कोलकाता तक सियासी गलियारों में हलचल मच गई है। TMC के अंदरूनी कलह को लेकर पहले से ही चर्चाएं चल रही थीं और अब बागी सांसदों की इस लिस्ट ने सियासी अटकलों को नया मोड़ दे दिया है। 

 

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड