‘बुलडोजर तो पूरे देश में चलेगा’, पश्चिम बंगाल में 'पीले पंजे' के एक्शन पर बोले मंत्री दिलीप घोष, कहा- कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे अतिक्रमण

Dilip Ghosh on Bulldozer Action: पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि जहां भी अवैध निर्माण और सरकारी जमीन पर कब्जा होगा, वहां बुलडोजर जरूर चलेगा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Dilip Ghosh Statement On Bulldozer Action
Dilip Ghosh Statement On Bulldozer Action | Image: ANI

Dilip Ghosh on Bulldozer Action: पश्चिम बंगाल में बीजेपी सरकार आने के बाद से CM सुवेंदु अधिकारी एक्शन मोड में आ गए हैं। बंगाल में अराजकतत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है और यूपी की तर्ज पर अवैध निर्माणों और अतिक्रमण को बुलडोजर से ध्वस्त करने का भी सिलसिला शुरू हो गया है। इसी बीच पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने पश्चिम बंगाल में चल रही अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई को लेकर बड़ा बयान दिया है। 

उन्होंने साफ कहा कि जहां-जहां अवैध निर्माण और सरकारी जमीन पर कब्जा होगा, वहां बुलडोजर जरूर चलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य की नई सरकार ने सत्ता में आते ही अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है और इसे आगे भी जारी रखा जाएगा।

‘बुलडोजर तो पूरे देश में चलेगा’

खड़गपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्री दिलीप घोष ने कहा, “बुलडोजर तो पूरे देश में चलेगा। जहां भी अवैध निर्माण होगा, वहां बुलडोजर चलाए जाएंगे। बंगाल में जो नई सरकार सत्ता में आई है, उसने पहले ही दिन से यह प्रक्रिया शुरू कर दी है। मैं अवैध गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति से अपील करता हूं कि वे अपने काम-काज कानून के दायरे में रहकर करें, और सरकार उन्हें पूरा सहयोग देगी... हम सरकारी जमीन पर किसी भी तरह के अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं करेंगे।”

हावड़ा रेलवे स्टेशन के बाहर बड़ी कार्रवाई

इससे पहले हावड़ा रेलवे स्टेशन के बाहर प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने के लिए बड़ा अभियान चलाया है। इस दौरान गंगा घाट और बस स्टैंड के आसपास बनी अवैध दुकानों और अस्थायी ढांचों को बुलडोजर चलाकर हटाया गया। कार्रवाई के दौरान रेलवे के IOW विभाग, रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) और हावड़ा सिटी पुलिस के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

Advertisement

प्रशासन के मुताबिक, लंबे समय से रेलवे स्टेशन के बाहर सड़क और फुटपाथ पर अवैध कब्जे हो रहे थे। कई लोगों ने अस्थायी दुकानें बनाकर सार्वजनिक जमीन पर कब्जा जमा लिया था, जिससे यात्रियों को आने-जाने में भारी परेशानी हो रही थी।

पूरे इलाके को बनाया गया छावनी

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी रखी गई। किसी भी तरह के विरोध या अप्रिय घटना को रोकने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। 

Advertisement

प्रशासन ने साफ कर दिया है कि रेलवे और सरकारी जमीनों पर दोबारा कब्जा करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले तिलजला और हसनाबाद में भी अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर कार्रवाई की जा चुकी है। 

ये भी पढ़ें:  आफत बन कर आ रहा इबोला, इन देशों में मचाने लगा तबाही, अबतक 80 लोगों की मौत; जानें कैसे फैलता है ये खतरनाक वायरस
 

Published By:
 Shashank Kumar
पब्लिश्ड