BREAKING: पश्चिम बंगाल से बड़ी खबर,12 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप करने वाला आरोपी एनकाउंटर में ढेर

बारुईपुर रेप और मर्डर केस का आरोपी प्रभास मंडल पुलिस एनकाउंटर में मारा गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Baruipur Horror: Chilling Last CCTV Footage Shows Minor With Suspect; Autopsy Reveals Bite Marks, Brutal Assault
बरुईपुर रेप-मर्डर केस का आरोपी एनकाउंटर में ढेर | Image: Republic

पश्चिम बंगाल से बड़ी खबर सामने आई है। बारुईपुर रेप और मर्डर केस का आरोपी प्रभास मंडल पुलिस एनकाउंटर में ढेर हो गया है। बताया जा रहा है कि क्राइम सीन रीक्रिएशन के दौरान प्रभास भागने की कोशिश कर रहा था, वो पुलिस का हथियार छिनकर फायरिंग करने लगा। जवाब कार्रवाई में पुलिस की ओर से कई गई फायरिंग में आरोपी घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्रभास को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात को आरोपी को घटनास्थल पर क्राइम सीन रीक्रिएशन के लिए लाया गया था। इस दौरान आरोपी ने अचानक एक पुलिसवाले की सर्विस गन छीन ली और दनादन फायरिंग करने लगा। पहले तो पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की। मगर वो रूका नहीं। उसने करीब एक राउंड फायरिंग की।

बारुईपुर रेप-मर्डर केस का आरोपी का एनकाउंटर

बारुईपुर SP ने एनकाउंटर की जानकारी देते हुए बताया, बारुईपुर रेप और मर्डर केस के आरोपी प्रभास मंडल की पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई। क्राइम सीन को फिर से रीक्रिएशन के दौरान, उसने पुलिस से हथियार छीनने और उन पर गोली चलाने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जो प्रभास को लगी, अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया।

दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप

बता दें कि बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर में रविवार (5 जुलाई) की सुबह नाबालिग का शव घर के पास तालाब से मिलने से तनाव फैल गया। परिजनों ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर शव तालाब में फेंकने का आरोप लगाया है। 12 साल की बच्ची शनिवार शाम को अपनी सहेली के लिए जन्मदिन का तोहफा खरीदने निकली थी। मगर वो वापस घर नहीं लौटी। आरोप है कि इस भयानक अपराध को अंजाम देने के बाद आरोपी ने बच्ची के शव को एक बोरी में भरकर तालाब में फेंक दिया।

Advertisement

भीड़ की पिटाई से एक व्यक्ति की मौत

बच्ची की मौत की खबर से इलाके में तुरंत विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गए। खबरों के मुताबिक, नाबालिग की मौत में शामिल होने के शक में स्थानीय लोगों ने एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। बंगाल पुलिस ने सोमवार को इस आरोपी को गिरफ्तार किया था। बारुईपुर जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) ने सोमवार को पुष्टि की थी कि एक नाबालिग लड़की के साथ कथित गैंगरेप और हत्या के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और तीन अन्य को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
 

यह भी पढ़ें: 'रास्ते में ड्रामा करने निकली हैं, जिंदगी भर...', बारुईपुर कांड को लेकर ममता बनर्जी के कैंडल मार्च पर भड़के मंत्री दिलीप घोष

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड