अपडेटेड 11 February 2024 at 16:19 IST

कौन हैं Bareilly के तौकीर रजा, जिनके एक आह्वान से बिगड़ गया था माहौल... पुलिस को संभालना पड़ा मोर्चा

Bareilly News: तौकीर रजा खान एक इस्लामी धर्मगुरु हैं। वो सुन्नी इस्लाम के बरेलवी संप्रदाय के संस्थापक अहमद रजा खान बरेलवी के प्रत्यक्ष वंशज बताए जाते हैं।

Follow : Google News Icon  
Maulana Tauqeer Raza Khan
इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान | Image: ANI

Who is Maulana Tauqeer Raza : जब उत्तराखंड के हल्द्वानी में हुई हिंसा पर पूरा देश चिंतित था, नाजुक स्थिति को देखकर मन में डर था, उसी बीच उत्तर प्रदेश के बरेली में एक जन सैलाब सड़कों पर उतर आया। इस जनसैलाब की अगुवाई मौलाना तौकीर रजा कर रहे थे। इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान अपने हजारों समर्थकों के साथ सड़क पर उतरे थे, जिससे तनाव पैदा हो गया है। साथ में हालात और बिगड़ने की आशंकाएं बढ़ चुकी थीं।

फिलहाल बरेली के इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान चर्चा में हैं। पिछले दिनों बरेली में हुए 'जेल भरो' के बाद तौकीर रजा खान ने सुर्खियां बटोरी हैं। ऐसे में आपको बताते हैं कि तौकीर रजा खान कौन हैं।

कौन हैं मौलाना तौकीर रजा खान?

तौकीर रजा खान एक इस्लामी धर्मगुरु हैं। तौकीर रजा सुन्नी इस्लाम के बरेलवी संप्रदाय के संस्थापक अहमद रजा खान बरेलवी के प्रत्यक्ष वंशज बताए जाते हैं। तौकीर रजा खान धार्मिक नेता के साथ इत्तेहाद-ए-मिल्लत परिषद के संस्थापक भी हैं। इसके अलावा वो ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (जदीद) के प्रमुख भी हैं।

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी हिंसा में ताबड़तोड एक्शन, पुलिस की हिरासत में करीब 100 संदिग्ध

Advertisement

तौकीर रजा ने क्यों किया था 'जेल भरो' का आह्वान

मौलाना तौकीर रजा ने बरेली में 'जेल भरो' आह्वान किया था। वो खुद अपनी गिरफ्तारी देने के लिए पुलिस थाने तक पहुंच चुके थे। मौलाना तौकीर रजा के पीछे भारी भीड़ चल रही थी, जो अपना समर्थन दे रही थी।

बरेली में मौलाना तौकीर रजा खान के हजारों समर्थक कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र के बिहारीपुर में इस्लामिया कॉलेज के मैदान के पास इकट्ठा हुए थे। तौकीर रजा सरकार की कथित मुस्लिम विरोधी नीतियों की खिलाफत कर रहे थे और उसी को लेकर प्रतीकात्मक तौर पर 'जेल भरो' का आह्वान किया था।

Advertisement

पुलिस ने रजा को हिरासत में लिया, फिर छोड़ा

मौलाना ने अपने घर से बाहर निकलकर सड़क पर जाने की कोशिश की जहां, पहले से ही उनके समर्थक मौजूद थे, लेकिन स्थानीय प्रशासन ने उन्हें रोक दिया। पुलिस प्रशासन को उन्हें अपने घर लौटने के लिए मनाने में दो घंटे से अधिक समय तक मशक्कत करनी पड़ी। उस समय पुलिस ने तौकीर रजा को हिरासत में ले लिया। हालांकि बाद में रिहा भी कर दिया था।

यह भी पढ़ें: कब तक बचेंगे हल्द्वानी हिंसा के आरोपी? बरेली से दिल्ली तक पुलिस का जाल

Published By : Amit Bajpayee

पब्लिश्ड 11 February 2024 at 15:57 IST