Bank Holiday April 2026: समय पर निपटा लें जरूरी काम, अप्रैल में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी LIST

Bank Holiday April 2026: नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही, अप्रैल का महीना बैंक ग्राहकों के लिए काफी व्यस्त रहने वाला है। कैलेंडर के अनुसार, अप्रैल 2026 में देश के विभिन्न राज्यों में कुल 14 दिन बैंक बंद रहेंगे। इन छुट्टियों में रविवार और महीने के दूसरे व चौथे शनिवार के अलावा महावीर जयंती, गुड फ्राइडे और बैसाखी जैसे प्रमुख त्यौहार शामिल हैं। आइए जानते हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Bank Holiday April 2026
Bank Holiday April 2026 | Image: X

Bank Holiday April 2026: अब नया वित्तीय साल दस्तक देने वाला है। बैंकिंग से जुड़े कामों के लिहाज से अप्रैल का महीना थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार, अप्रैल 2026 में कुल 14 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा। 
अगर आप चेक क्लियरेंस, लोन डॉक्यूमेंटेशन या बैंक ब्रांच जाकर कोई बड़ा काम निपटाने की योजना बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले छुट्टियों की यह पूरी लिस्ट जरूर चेक कर लें। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि अप्रैल महीने में बैंक कब-कब बंद रहेंगे?

1 अप्रैल को बैंक खुले रहेंगे पर काम नहीं होगा

नया वित्त वर्ष शुरू होते ही पहली तारीख यानी 1 अप्रैल को देश भर के बैंकों में 'एनुअल क्लोजिंग' होती है। इस दिन बैंक कर्मचारी दफ्तर तो आते हैं, लेकिन पब्लिक डीलिंग पूरी तरह बंद रहती है। काउंटर पर कैश जमा करना या चेक से लेन-देन जैसे काम इस दिन संभव नहीं हो पाएंगे।

अप्रैल 2026 में बैंक की छुट्टियों की लिस्ट 

  • 1 अप्रैल (बुधवार)- एनुअल क्लोजिंग के कारण देशभर के बैंक बंद रहेंगे।
  • 2 अप्रैल (गुरुवार)- पुण्य गुरुवार के मौके पर कोच्चि, तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे।
  • 3 अप्रैल (शुक्रवार)- गुड फ्राइडे पर पूरे देश में बैंक अवकाश।
  • 5 अप्रैल (रविवार)- सभी बैंकों में रविवार का साप्‍ताहिक अवकाश।
  • 11 अप्रैल (शनिवार) - महीने का दूसरा शनिवार की छुट्टी।
  • 12 अप्रैल (रविवार)- सभी बैंकों में संडे की छुट्टी रहेगी।
  • 14 अप्रैल (मंगलवार)- डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती देश के अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
  • 15 अप्रैल (बुधवार)- बंगाली नववर्ष दिवस में बैंक बंद रहेंगे।
  • 16 अप्रैल (गुरुवार)- बोहाग बिहू के मौके पर गुवाहाटी में बैंक बंद रहेंगे।
  • 19 अप्रैल (रविवार)- देश के सभी बैंकों में छुट्टी रहेगी।
  • 20 अप्रैल (सोमवार)- बसव जयंती / अक्षय तृतीया के मौके पर बेंगलुरु समेत कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
  • 21 अप्रैल (मंगलवार)- गारिया पूजा के मौके पर अगरतला के बैंकों में छुट्टी रहेगी।
  • 25 अप्रैल (शनिवार)- महीना का चौथा शनिवार होने की वजह से बैंक बंद रहेंगे।
  • 26 अप्रैल (रविवार)- देश के सभी बैंकों में रविवार का साप्‍ताहिक अवकाश।

डिजिटल बैंकिंग  चालू रहेगी

  • UPI और मोबाइल बैंकिंग चालू रहेंगे। पैसे भेजने या मंगाने के लिए 24/7 चालू।
  • ATM सेवाएं चालू रहेंगी। 
  • एफडी (FD) खुलवाने, बिल भुगतान करने या स्टेटमेंट आप आराम से चेक कर सकते हैं। 
  • शॉपिंग और ग्रॉसरी के लिए ऑनलाइन भुगतान जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें - Akshaya Tritiya 2026 Kab Hai : 19 या 20 अप्रैल कब है अक्षय तृतीया? जानें शुभ तिथि, मुहूर्त और सोना खरीदने का शुभ समय

Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड