बांग्लादेशी पोर्न स्‍टार रिया की खुली कुंडली, जिस्‍मफरोशी मामले में मुंबई पुलिस ने किया था गिरफ्तार

फर्जी नाम-पते पर मुंबई में रह रही हिंदी पोर्न स्‍टार रिया अरविंद बर्डे उर्फ आरोही उर्फ बन्ना शेख को महाराष्‍ट्र पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Bangladeshi adult star riya barde
Bangladeshi adult star riya barde | Image: Social Media

Bangladeshi Adult Star Riya Barde: फर्जी नाम-पते पर मुंबई में रह रही हिंदी पोर्न स्‍टार रिया अरविंद बर्डे उर्फ आरोही उर्फ बन्ना शेख को महाराष्‍ट्र पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वो मूल रूप से बांग्लादेश की रहने वाली है और फर्जी दस्‍तावेजों का इस्‍तेमाल कर अवैध रूप से भारत में रह रही थी। उल्हासनगर स्थित हिल लाइन पुलिस ने रिया बर्डे और उनके परिवार के खिलाफ IPC की धाराओं 420, 465, 468, 479, 34 और 14 (ए) के तहत मामला दर्ज किया है।

रिया बर्डे के पास से फर्जी इंडियन पासपोर्ट भी मिला है। इसके साथ ही उनके घर में पूरे परिवार के दस्तावेज भी फर्जी हैं। खास बात यह है बांग्लादेशी होने के बावजूद भारतीय कागजात बनाने के लिए रिया की मां ने अमरावती के एक शख्स से शादी की थी। इस बीच एक नया खुलासा हुआ है। रिया बर्डे उर्फ बन्ना शेख को एक साल पहले जिस्‍मफरोशी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

जिस्‍फरोशी मामले में गिरफ्तार हो चुकी है बन्ना शेख

पुलिस से प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक रिया उर्फ बन्ना पोर्न फिल्‍मों में काम किया करती थी। बताया यह भी जा रहा है कि वो एक बड़े बॉलीवुड परिवार के प्रोडक्शन हाउस के कई प्रोजेक्टस पर काम किए हैं। हालांकि इसमें कितनी सच्चाई है, इसका दावा रिपब्‍लिक भारत नहीं करता है। फिल्‍म साइट आईएमडीबी के अनुसार वह आमरस (2023) नामक फिल्म में काम किया था। रिया बर्डे को पहले भी अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम के तहत वेश्यावृत्ति से संबंधित एक मामले में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

Advertisement

कौन है रिया बर्डे

रिया बर्डे के पिता का नाम अरविंद बर्डे है। वह पोर्न इंडस्ट्री में आरोही बर्डे और बन्ना शेख के नाम से भी मशहूर है। उसकी मां का नाम अंजली बर्डे उर्फ रूबी शेख है। उसका भाई रविंद्र उर्फ रिजाय शेख और बहन रितु शेख हैं। जानकारी के मुताबिक रिया की मां ने अमरावती के अरविंद बर्डे से शादी की थी। इसके बाद वह भारत में ही रहने लगीं। फिलहाल रिया के मां-बाप कतर में रहते हैं।

Advertisement

कैसे खुला रिया के बन्ना होने का राज

पूरा मामला तब सामने आया जब रिया के दोस्त प्रशांत मिश्रा को पता चला कि वह मूल रूप से बांग्लादेश की रहने वाली है और देश में अवैध रूप से रह रही है। उन्होंने पुलिस में उसकी शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने उसके दस्तावेजों की जांच की और पूरे घटनाक्रम का पर्दाफाश किया।

इसे भी पढ़ें- महालक्ष्‍मी के 59 टुकड़े क्यों, कौन सी बात कातिल को लगी बुरी? मुक्‍तिरंजन के डेथ नोट ने खोले राज

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड