अपडेटेड 12 February 2026 at 18:11 IST

Goa Nightclub Fire: लूथरा ब्रदर्स को झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका; नाइट क्लब में आग लगने से 25 लोगों की हुई थी मौत

गोवा के अर्पोरा स्थित 'बर्च बाय रोमियो लेन' नाइट क्लब में अग्निकांड मामले में लूथरा ब्रदर्स को झटका लगा है। मापुसा सेशंस कोर्ट ने क्लब के मालिक गौरव और सौरभ लूथरा दोनों भाईयों को जमानत देने से इनकार कर दिया।

Follow : Google News Icon  
Goa Nightclub Fire
लूथरा ब्रदर्स को नहीं मिली जमानत | Image: रिपब्लिक

गोवा के अर्पोरा स्थित 'बर्च बाय रोमियो लेन' नाइट क्लब में अग्निकांड मामले में लूथरा ब्रदर्स को झटका लगा है। मापुसा सेशंस कोर्ट ने आज,12  फरवरी को आग हादसे के सिलसिले में गौरव और सौरभ लूथरा की जमानत अर्जी खारिज कर दी। यह हादसा 6 और 7 दिसंबर, 2025 की रात को हुआ था और इसमें 25 लोगों की जान चली गई थी।

'बर्च बाय रोमियो लेन' के मालिक गौरव और सौरभ लूथरा ने मामले में जमानत मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने दलीलें सुनने के बाद राहत देने से इनकार कर दिया। पीड़ितों के परिवारों की ओर से पेश हुए वकील विष्णु जोशी ने कोर्ट के फैसले सही बताया। इस अग्निकांड में 25 लोगों की जान चली गई थी। घटना ने गोवा ही नहीं पूरे देश को हिलाकर रख दिया था और पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा नियमों और जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए थे।

लूथरा ब्रदर्स की जमानत याचिका खारिज

मापुसा कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सुनवाई के दौरान सख्त रुख अपनाया। 6 दिसंबर को हुए इस भीषण अग्निकांड के मुख्य आरोपी लूथरा ब्रदर्स की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए इसे सिरे से खारिज कर दिया। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने साफ-साफ कहा कि इतने गंभीर मामलों में आरोपियों को रिहाई नहीं, मिल सकती है। इस फैसले के बाद दोनों भाइयों को अभी जेल के सलाखों के पीछे ही रहना पड़ेगा। 

थाईलैंड भाग गए थे दोनों भाई

नाइट क्लब में आग लगने के कुछ घंटे बाद लूथरा ब्रदर्स थाईलैंड भाग गए थे। इसके बाद इंटरपोल का 'ब्लू कॉर्नर' नोटिस जारी किया गया और उनके पासपोर्ट रद्द कर दिए गए थे। फिर थाईलैंड से लूथरा ब्रदर्स को दिल्ली लाया गया था, जहां दिल्ली कोर्ट ने उनकी ट्रांजिट एंटीसिपेटरी बेल भी खारिज कर दी। इसके बाद दिल्ली की अदालत ने गोवा पुलिस को 48 घंटे का समय दिया, जिस दौरान पुलिस ने लूथरा ब्रदर्स को गोवा में संबंधित कोर्ट में पेश किया। इसके बाद गोवा की अदालत ने दोनों भाइयों को पुलिस कस्टडी में भेज दिया।

Advertisement

25 लोगों की हादसे में गई थी जान

बता दें कि 6 दिसंबर की रात करीब 12 बजे नाइट क्लब में आग लगी थी, जो तेजी से पूरे क्लब में फैल गई। आग की लपटों के साथ-साथ धुएं ने मौजूद लोगों को घेर लिया। पुलिस के अनुसार, हादसे में 25 लोग मारे गए, जिसमें 23 लोगों की मौत दम घुटने से हुई। मृतकों में पर्यटक, स्थानीय युवा और स्टाफ सदस्य शामिल हैं। 

यह भी पढ़ें: लैम्बोर्गिनी हादसे में आरोपी शिवम मिश्रा को मिली जमानत

Advertisement

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 12 February 2026 at 17:05 IST