अपडेटेड 2 January 2023 at 18:54 IST
बाहुबली मुख्तार अंसारी और बृजेश सिंह 21 साल बाद हो सकते हैं आमने-सामने, 'उसरी चट्टी कांड' में होनी है गवाही
बहुचर्चित उसरी चट्टी कांड में माफिया मुख्तार अंसारी और बृजेश सिंह 21 साल बाद आमने-सामने हो सकते हैं।
- भारत
- 2 min read

बहुचर्चित उसरी चट्टी कांड (Usri Chatti case) में माफिया मुख्तार अंसारी (Bahubali mukhtar Ansari) और बृजेश सिंह (Bahubali brijesh Singh) 21 साल बाद आमने-सामने हो सकते हैं। वह इसलिए कि एमपी- एमएलए कोर्ट (MP-MLA Court) ने गवाही के लिए मुख्तार अंसारी को 3 जनवरी को फिजिकल तौर पर पेश होने का आदेश दिया है। ऐसे में मुख्तार अंसारी यदि गवाही पर आता है तो वहां उसके जानी दुश्मन बृजेश सिंह से आमने- सामने हो सकता है।
एडीजीसी क्रिमिनल नीरज श्रीवास्तव ने कहा कि 2001 के उसरी कांड में मुख्य गवाह मुख्तार अंसारी की गवाही होनी है। एमपी एमएलए कोर्ट ने गवाही के लिए मुख्तार अंसारी को 3 जनवरी को फिजिकल तौर पर पेश होने का आदेश दिया है।
माफिया मुख्तार अंसारी की कोर्ट में होनी है गवाही
दरअसल, गाजीपुर के बहुचर्चित उसरी चट्टी कांड में के मुख्य आरोपी माफिया डॉन बृजेश सिंह के खिलाफ माफिया मुख्तार अंसारी की कोर्ट में गवाही होना है। बांदा जेल से माफिया मुख्तार अंसारी को पेशी के लिए लाया जाएगा।
21 साल बाद हो सकते हैं आमने-सामने
मुख्तार और बृजेश के 21 साल बाद आमने सामने होने की बात पर एडीजीसी क्रिमिनल ने कहा कि बृजेश सिंह और उनके वकील द्वारा कोर्ट में पेशी होती रही है। हो सकता है उनके वकील के माध्यम से पेशी हो।
Advertisement
21 साल पहले मुख्तार अंसारी के काफिले पर हुई थी ताबड़तोड़ फायरिंग
बता दें कि 2001 में गाजीपुर के उसरी चट्टी पर मुख्तार अंसारी के काफिले पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुए थे। फायरिंग में माफिया मुख्तार अंसारी के गनर और एक अन्य साथी की मौत हुई थी। साथ में कुछ घायल भी हुए थे। माफिया मुख्तार अंसारी ने अपने जानी दुश्मन बृजेश सिंह को हमले में मुख्य आरोपी बनाया है। 2001 के चर्चित उसरी कांड में कोर्ट ने मुख्तार अंसारी और बृजेश सिंह को कोर्ट ने तलब किया है।
मुख्तार अंसारी के वकील लियाकत अली ने बताया कि 3 जनवरी को एमपी-एमएलए कोर्ट ने दोनों को तलब किया है। लियाकत अली ने आज मुख्तार अंसारी को लेकर कोर्ट से सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधा की मांग की है। मुख्तार के वकील ने कहा कि मुख्तार अंसारी ब्लडप्रेशर, हृदय रोग व अन्य गंभीर बीमारी से ग्रसित है। मुख्तार अंसारी को जेल के अंदर और जेल से बाहर लाने और ले जाने में जान को खतरा हो सकता है।
Advertisement
यह भी पढ़ें: Uttar Pradesh: मुख्तार अंसारी के बेटे और पत्नी को पकड़ने के लिए पुलिस ने उनके ठिकानों पर की छापेमारी; दोनों फरार
यह भी पढ़ें: 19 साल पुराने मामले में मुख्तार अंसारी को 7 साल की सजा, लखनऊ जेल में जेलर को जान से मारने की दी थी धमकी
यह भी पढ़ें: ईडी ने पीएमएलए मामले में मुख्तार अंसारी की सात सम्पत्तियां कुर्क की
Published By : Shyam Goyal
पब्लिश्ड 2 January 2023 at 18:53 IST