अपडेटेड 7 July 2023 at 10:14 IST
फ्री में मिलने वाली चीजों पर बाबा बागेश्वर का प्रहार, आज धीरेंद्र शास्त्री का दिल्ली में सजेगा दिव्य दरबार
पंंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 7 जुलाई को दोपहर 12 बजे से 3 बजे दिव्य दरबार लगाएंगे फिर शाम 4 बजे से हनुमंत कथा होगी।
- भारत
- 2 min read

Baba Bageshwar in Delhi: बाबा बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) के पीठाधीश्वर पंंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) बीते दो दिनों दिल्ली में हैं। आज दिल्ली के रामलीला मैदान में उनका दिव्य दरबार सजेगा। बाबा के दरबार में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। दिव्य दरबार को लेकर सुरक्षा के पुख्ता के इंतजाम किए गए है।
स्टोरी में यह भी जानें:-
- दिव्य दरबार को लेकर कड़ी-सुरक्षा व्यवस्था
- सुरक्षा के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती
- कब लगेगा बाबा का दिव्य दरबार
धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम का शेड्यूल
धीरेंद्र शास्त्री के पूरे कार्यक्रम को लेकर जो शेड्यूल जारी की गई है उसके मुताबिक 7 जुलाई को सुबह महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक बाबा बागेश्वर का दिव्य दरबार सजेगा। फिर शाम 4 बजे से हनुमंत कथा होगी। 8 जुलाई को कार्यक्रम का समापन होगा।
हनुमंत कथा में जुटे लाखों श्रद्धालु
बता दें कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री का दिल्ली में 6 जुलाई से ही कार्यक्रम चल रहा है। पहले दिन कलश यात्रा निकाली गई थी। जिसमें लगभग 11 हजार महिलाएं शामिल हुईं थी। यह कलश यात्रा IP एक्सटेंशन मंडावली थाने के समीप से निकलकर कथा स्थल तक गई। इसके बाद 7 जुलाई को हनुमंत कथा का आयोजन किया गया था। जिसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे।
Advertisement
फ्री में मिलने वाली चीजें घातक-धीरेंद्र शास्त्री
दिल्ली के रामलीला उत्सव ग्राउंड में हनुमंत कथा सुनाने के क्रम धीरेंद्र शास्त्री ने इशारों-इशारों में दिल्ली सरकार पर तंज कसा। बाबा बागेश्वर ने कहा कि कई बार फ्री में मिलने वाली चीजें घातक होती हैं। इनके बहुत दुरगामी परिणाम होते हैं। हालांकि, बाबा ने सीधे तौर पर किसी का नाम नहीं लिया मगर माना जा रहा है कि उनका तंज दिल्ली सरकार की फ्री योजनाओं पर था।
बाबा बागेश्वर के दरबार में कुलदीप यादव
दिल्ली में बाबा बागेश्वर के दरबार में टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) भी पहुंच थे। वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज से पहले कुलदीप यादव पंडित धीरेंद्र शास्त्री से आर्शिवाद लेने पहुंचे थे। स्पिनर की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वो बाबा धीरेंद्र शास्त्री की चरणों में बैठे हुए नजर आ रहे हैं।
Advertisement
दिव्य दरबार को पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था
दिव्य दरबार में भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को लेकर लगभग बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। पंडाल के आसपास पार्किंग की पुख्ता व्यवस्था की गई है। यहां लगभग 1000 गाड़ियों की पार्किंग हो सकेगी। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के 13 इंस्पेक्टर, 3 एसपी स्तर के अधिकारी और 600 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। बड़ी संख्या में स्वयं सेवकों को भी सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात किए गए हैं।
यह भी पढ़ें: WI सीरीज से पहले बाबा बागेश्वर की शरण में पहुंचे क्रिकेटर Kuldeep Yadav, चरणों में बैठकर लिया आशीर्वाद
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 7 July 2023 at 10:05 IST