पिछड़े, दलित एवं अल्पसंख्यक लोग भाजपा को 2027 में सत्ता से बाहर करेंगे: अखिलेश

SP प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर दलितों और आदिवासियों को निशाना बनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि पीडीए समुदाय 2027 के विधानसभा चुनावों में BJP को सत्ता से बाहर कर देगा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Akhilesh Yadav
अखिलेश यादव | Image: Facebook

समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर दलितों और आदिवासियों को निशाना बनाने का शुक्रवार को आरोप लगाते हुए कहा कि पीडीए समुदाय (पिछड़ा वर्ग, दलित और अल्पसंख्यक) 2027 के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता से बाहर कर देगा।

अखिलेश ने नोएडा में पत्रकारों से बात करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा मतदाताओं को दबाने के लिए सत्ता का दुरुपयोग कर रही है और डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान द्वारा दिए अधिकारों को छीन रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा सीओ (मंडल अधिकारी) और एसओ (थाना प्रभारी) जैसे पदों पर पीडीए (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक) लोगों की नियुक्ति रोक रही है। पीडीए 2027 के विधानसभा चुनावों में भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए एकजुट होगा।’’

अखिलेश ने भाजपा पर चुनावों में हेराफेरी करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने मिल्कीपुर उपचुनाव का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि वहां मृतकों के नाम पर वोट डाले गए और फर्जी मतदान हुआ।

Advertisement

उन्होंने निर्वाचन आयोग से जांच की मांग की और उस पर शिकायतों पर कार्रवाई करने में विफल रहने का आरोप लगाया।

यादव ने आर्थिक सुधारों और उन्नति को लेकर भाजपा के दावों की आलोचना करते हुए कहा कि रोजगार के अवसर प्रदान करने में सरकार की विफलता नागरिकों को अवैध रूप से देश छोड़ने के लिए मजबूर कर रही है।

Advertisement

उन्होंने अमेरिका द्वारा भारतीय प्रवासियों के साथ ‘‘अमानवीय व्यवहार’’ और इस मुद्दे पर सरकार की चुप्पी की भी निंदा की।

Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड