'ये मेरे मोटिवेशन हैं...', बाबा रामदेव ने CM चंद्रबाबू नायडू संग किया योगाभ्यास, तारीफ में कहा कुछ ऐसा; हाथ जोड़ने लगे मुख्यमंत्री- VIDEO

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के मौके पर आंध्र के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने बाबा रामदेव के साथ सामूहिक योग किया। इसके साथ उन्होंने हेल्दी लाइफ जीने का संदेश दिया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
International Yoga Day 2026, Chandrababu Naidu, Baba Ramdev
International Yoga Day 2026, Chandrababu Naidu, Baba Ramdev | Image: X

21 जून 2026 को 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आंध्र प्रदेश की राजधानी विजयवाड़ा में भव्य रूप से योग दिवस मनाया गया। इंदिरा गांधी म्युनिसिपल स्टेडियम में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने योग गुरु स्वामी रामदेव और पतंजलि के चेयरमैन आचार्य बालकृष्ण के साथ सामूहिक योगासनों और प्राणायाम का नेतृत्व किया। यह आयोजन राज्य सरकार की 'योगान्ध्र' पहल का हिस्सा था, जिसका उद्देश्य योग को जन-जन तक पहुंचाकर हेल्दी लाइफस्टाइल को बढ़ावा देना है।

मुख्यमंत्री आवास पर हुई खास मुलाकात

कार्यक्रम में शामिल होने से पहले, योग गुरु बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने मुख्यमंत्री आवास पर एन. चंद्रबाबू नायडू से  मुलाकात की। इस दौरान राज्य में योग के प्रसार और फ्यूचर की प्लानिंग पर पॉजिटिव चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने प्रदेश को 'स्वस्थ, समृद्ध और सुखी' बनाने के लिए योग और आध्यात्मिकता को एक आवश्यक स्तंभ बताया।

स्वामी रामदेव ने CM को बताया 'कर्मयोगी'

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाबा रामदेव ने मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के समर्पण की मुक्त कंठ से सराहना की। उन्होंने नायडू को 'कर्मयोगी' करार देते हुए कहा, "मुख्यमंत्री पिछले 30 वर्षों से नियमित रूप से योग का अभ्यास कर रहे हैं। वे एक वरिष्ठ योगी और भारत के अत्यंत दूरदर्शी नेता हैं।" स्वामी रामदेव ने उपस्थित जनसमूह से अपील की कि वे अपने व्यस्त जीवन से केवल 10-20 मिनट का समय योग के लिए जरूर निकालें, क्योंकि दुनिया आज विभिन्न प्रकार की समस्याओं से जूझ रही है और योग ही समाधान का मार्ग है।

'योगान्ध्र' से प्रदेश भर में स्वास्थ्य क्रांति

इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने ही योग को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाई है और आज यह दुनिया के 190 देशों में मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि आंध्र प्रदेश सरकार राज्य के 'स्वर्ण ग्रामों' और वार्ड सचिवालयों में स्थायी योग केंद्र स्थापित करेगी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भविष्य में तकनीक और आध्यात्मिकता का संगम ही राज्य की प्रगति का नया आधार बनेगा।

Advertisement

यह भी पढ़ें: 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बॉलीवुड का दिखा जलवा

Published By:
 Kirti Soni
पब्लिश्ड