'सनातन के संस्कार ना हो तो नस्लें खराब...', बाबा बागेश्वर बनाएंगे कट्टर हिंदू, शुरू किया अपना अभियान

बाबा बागेश्वरधाम सरकार के पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने ऐलान किया कि भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए कट्टर हिंदू बनाना पड़ेगा। इसके लिए वो मुहिम शुरू कर रहे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

बाबा बागेश्वरधाम सरकार के पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कट्टर हिंदू बनाने का ऐलान कर दिया है। इसके लिए पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने काम भी शुरू कर दिया है। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लक्ष्य से ये कदम उठाया है। इसके लिए बागेश्वरधाम सुंदरकांड मंडल का आयोजन किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि ये मंडल क्या और कैसे काम करेंगे।

बाबा बागेश्वर धाम सरकार के पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, "जहां बारिश नहीं होती है, वहां की फसलें खराब हो जाती हैं। जहां सनातन के संस्कार नहीं होते हैं, वहां की नस्लें खराब हो जाती है। इस वीडियो के माध्यम से एक नई क्रांति खड़ी होने वाली है। लाखों लोग सनातन के पथ पर और आगे बढ़ रहे हैं। अब तक भारत में एक सनातनियों के बीच एक श्लोक बहुत पढ़ा जाता था... ॐ द्यौः शान्तिरन्तरिक्षं शान्तिः पृथिवी शान्तिरापः शान्तिरोषधयः शान्तिः। लेकिन अब हम चाहते हैं, ॐ द्यौः क्रांति, रन्तरिक्षं क्रांतिः पृथिवी क्रांतिः रापः क्रांति। इसी क्रांतिमय संदेश के साथ हम अपनी बात रखना चाह रहे हैं।"

हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए कट्टर हिंदू बनाना पड़ेगा: पंडित धीरेंद्र शास्त्री

उन्होंने आगे जानकारी दी है कि आने वाले समय में एक नई मुहिम प्रारंभ हो रही है, गांव-गांव घर-घर जोड़ो सनातन अभियान। गांव-गांव घर-घर , नुक्कड़-नुक्कड़, गली-गली में बागेश्वरधाम के प्रकल्प को पहुंचाना है। हिंदू राष्ट्र के सपने के लिए घर-घर से कट्टर हिंदुओं को बाहर लाना है। दुनिया को आप बदलना चाहते हैं, तो पहले देश को बदलें। देश को बदलने के लिए राज्य, राज्य को बदलने के लिए पहले गांव, गांव से पहले समाज और समाज से पहले परिवार, परिवार से पहले खुद को बदलें। इसी संकल्प के साथ अगर भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना चाहते हैं, तो पहले हिंदू राज्य,से पहले हिंदू जिले,से पहले हिंदू गांव, से पहले हिंदू घर बनाने के लिए पहले कट्टर हिंदू बनाने पड़ेंगे। उनको बनाने के लिए हमें प्रकल्प उठाना है, सुंदरकांड मंडल बागेश्वरधाम, जो इसी अप्रैल के महीने से शुरू होने जा रहा है। एक पूरी टीम बिगुल बजाने के लिए निकल चुकी है। जो गांव-गांव जाकर बागेश्वरधाम सुंदरकांड मंडल बनाएगी।

ये काम होगा निःशुल्क लेकिन एक शर्त है...

उन्होंने कहा, "ये मंडल सनातन के लिए काम करेगी। ये गांव के जिन मंदिरों का जीर्णोद्धार करेगी। इस मंडल में गांव के कितने भी लोग सम्मिलित हो सकते हैं, लेकिन शर्त ये है कि भेदभाव, जात-पात, छूआ-छूत से ऊपर उठकर इसमें शामिल हों। सभी साथ रहेंगे, साथ बैठेंगे। किसी भी प्रकार की सदस्यता का शुल्क ना तो हमारी टीम लेगी, ना उन लोगों को इकट्ठा करने की अनुमति होगी। ये निःशुल्क होगा। शर्त ये है कि प्रत्येक मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ करना है। धर्मांतरण को रोकने के लिए विचार करना है।"

Advertisement

बाबा बागेश्वर ने कहा कि सभी ग्राम पंचायतों में एक-एक प्रभारी बनाया जाएगा। वो एक मंडल के प्रभारी से जुड़ा होगा। 10 गांव का एक मंडल बनाया जाएगा। मंडल जिला के एक अध्यक्ष से जुड़ा होगा। सभी प्रभारी अपने सदस्यों के साथ हर-तीन से चार महीने में बागेश्वरधाम आकर हमसे संवाद करेंगे। हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए उन सभी मंडलों के साथ पदयात्रा कर आंदोलित खड़ा करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: वक्फ संशोधन बिल बस थोड़ी देर में लोकसभा में होगा पेश, मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की NDA के सहयोगी दलों से अपील
 

Advertisement
Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड