अपडेटेड 9 April 2024 at 13:40 IST

देश बाबर का नहीं रघुवर का है, कायदे में रहोगे तो...; बाबा बागेश्वर ने खोली जोधपुर की पर्ची!

बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने जोधपुर वालों की अर्जी स्वीकारते हुए पर्ची खोली! इसमें सनातन, बाबर, रघुवर और भगवा का जिक्र था।

Follow : Google News Icon  
baba bageshwar dham
बाबा बागेश्वर धाम पंडित धीरेंद्र शास्त्री | Image: @gssjodhpur

Baba Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर ने जोधपुर में सनातन धर्म को लेकर जागरूक रहने की नसीहत श्रोतागणों को दी। उन्होंने ये भी कहा कि माथे पर तिलक और घर के द्वार पर झंडा लहराने की सलाह भी दी। बाबा ने 2 घंटे तक सनातन पर विचार रखा। धीरेंद्र शास्त्री के इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन दशहरा मैदान में किया गया था। यहां आयोजित आध्यत्मिक समाधान सत्र में उन्होंने कहा कि हमें गर्व होना चाहिए कि हम सनातनी हैं। 

अपने फॉलोअर्स के सामने वो राज भी खोला जो उनके और गजेन्द्र शेखावत के बीच था। बताया कि मैंने गजेंद्र सिंह शेखावत से कहा कि आप जल्दी कथा आयोजन की तैयारी करें, हम जोधपुर में कथा भी करेंगे। यहां दिव्य दरबार लगाएंगे।शेखावत सीटिंग एमपी हैं और दोबारा भाजपा के टिकट पर ताल ठोक रहे हैं।

देश बाबर का नहीं, रघुवर का- धीरेंद्र शास्त्री

शेखावत ने कई पोस्ट साझा किए। जिसमें धीरेंद्र शास्त्री और जनता के बीच और जनता के साथ बैठे गजेंद्र सिंह को देखा जा सकता है। एक वीडियो भी साझा की है। करीब 2 मिनट की इस वीडियो को शेयर कर लिखा है- बागेश्वर धाम सरकार का कोटि…कोटि आभार!

वीडियो में धीरेंद्र शास्त्री कह रहे हैं-  एक हो जाओ, लेकिन कोई नशे में मत पड़ना। इससे दूरी बनाए रखना। माथे पर तिलक लगाना, घर पर भगवा भी लहराना जिसे दुनिया को पता लग जाए कि यह देश बाबर का नहीं रघुवर का देश है। हम किसी धर्म का विरोध नहीं करते हैं, लेकिन हम अपने धर्म के कट्टर भी हैं। सबको साथ रहना चाहिए, लेकिन कायदे में रहोगे तो फायदे में रहोगे। मुझे लोग कहते हैं कि आपको डर नहीं लगता तो मैं कहता हूं, मुझे किसका डर है। मैं तो एक ही बात कहता हूं कि सब एक हो जाओ।

Advertisement
दर्शकों संग बैठ बाबा बागेश्वर को श्रवण करते गजेंद्र सिंह शेखावत

धर्म पर अविचल विश्वास... गजेन्द्र सिंह शेखावत

भाजपा दिग्गज ने एक और पोस्ट साझा की। इसमें कुछ तस्वीरें हैं जिसमें बाबा बागेश्वर, विशाल जन समूह और जनता का अभिनंदन स्वीकारते गजेन्द्र सिंह दिख रहे हैं। शेखावत ने लिखा- धर्म पर अविचल विश्वास ...जोधपुर में आयोजित बागेश्वर धाम सरकार आदरणीय श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी के आध्यात्मिक समाधान सत्र में एक आस्थावान सनातनी के पवित्र मनोभाव से उपस्थित हुआ। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर के अनमोल वचनों का श्रवण किया। मंच पर उनसे सादर भेंट भी की...धर्म पर मेरा भी अटूट विश्वास है।

ये भी पढ़ें- नवरात्रि में रामलला का होगा खास श्रृंगार, पहनाए जाएंगे सोने-चांदी की छपाई वाले वस्त्र

Advertisement

Published By : Kiran Rai

पब्लिश्ड 9 April 2024 at 09:15 IST