Advertisement

Updated March 27th, 2024 at 11:44 IST

लोग अकड़ जेब में रख लेते हैं, हम उसी...हाईवे के बीच पिस्टल के साथ युवती का वीडियो वायरल; आपने देखा?

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में हाइवे पर एक लड़की हाथ में हथियार लहराते हुए नजर आ रही है।

Reported by: Rupam Kumari
Advertisement

आज कल के युवाओं को वायरल होने का क्रेज ऐसा है कि वो कुछ भी कर गुजरने को तैयार हैं। REEL बनाकर रातों रात फेमस होने के चक्कर में युवा कुछ भी कर जाते हैं। जो कभी-कभी बात में मुसीबत भी बन जाती है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से हैं। यहां एक लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में हाइवे पर एक लड़की हाथ में हथियार लहराते हुए नजर आ रही है। लड़की ना सिर्फ हाथ में हथियार लहरा रही है बल्कि वो फिल्मी अंदाज में डॉयलाग बोलती भी दिख रही है। युवती को बीच सड़क पर हथियार लहरा कर रील बनाना अब भारी पड़ सकता है।

Advertisement

यवुती ने फिल्मी अंदाज में लहराया हथियार

आजमगढ़ में बीच सड़क पर असलहा लहराते हुए लड़की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में लड़की फिल्मी अंदाज में डॉयलाग बोल रही है, जिस शहर में आने से पहले अपनी अकड़ लोग जेब में रखते हैं, महोदय जी हम उसी शहर से Belong करते हैं। डॉयलाग खत्म होने के बाद युवती पीछे की तरफ मुड़ती और दबंग स्टाइल में आगे चलने लगती है। आगे सड़क पर लगे साइन बोर्ड पर देवगांव और आजमगढ़ लिखा दिख रहा है।    

Advertisement

वायरल वीडियो पर पुलिस का एक्शन

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। मामले की जांच देवगांल के इंस्पेक्टर कर रहे हैं। युवती की पहचान अभी नहीं हुई है। पुलिस ने कहा हम जांच कर रहे हैं कि युवती के हाथ में जो हथियार है वो असली है या नकली। अगर ये हथियार असली पाया गया तो इसके मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।  जांच रिपोर्ट आने के बाद युवती और यह वीडियो बनाने वाले के खिलाफ भी कार्रवाई की बात कही गई है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर से सेना वापस बुलाने की योजना-बोले अमित शाह
 

Advertisement

Published March 27th, 2024 at 11:32 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

10 घंटे पहलेे
18 घंटे पहलेे
19 घंटे पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo