Ayushman Card: आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं? 5 लाख रुपये का मुफ्त इलाज मिलेगा, जानें ऑनलाइन-ऑफलाइन अप्लाई करने का आसान तरीका
आयुष्मान कार्ड बनवाने का आसान तरीका जानें। ऑनलाइन खुद से pmjay.gov.in वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं या फिर सीधे CSC सेंटर पर ऑफलाइन अप्लाई भी कर सकते हैं। इस कार्ड से आपको 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा, पूरी खबर पढ़ें
- भारत
- 2 min read

केंद्र सरकार की सबसे खास योजनाओं में से एक आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) के तहत करोड़ों गरीब और कमजोर परिवार आज मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा ले पा रहे हैं। इस कार्ड से एक परिवार को सालाना 5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज मिलता है। अगर आपने अभी तक आयुष्मान कार्ड नहीं बनवाया, तो जान लें कि इसे बनवाना कितना आसान है।
आयुष्मान कार्ड के फायदे
इस योजना के तहत सरकारी और प्राइवेट दोनों तरह के अस्पतालों में इलाज मुफ्त है। सरकार इलाज का पूरा खर्च उठाती है। योजना में शामिल अस्पतालों की सूची ऑफिशियल वेबसाइट पर है।
ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें?
ऑफिशियल वेबसाइट pmjay.gov.in पर जाएं।
'Am I Eligible' ऑप्शन पर क्लिक करें।
मोबाइल नंबर डालकर OTP वेरिफाई करें।
अपनी और परिवार की डिटेल्स भरें।
आधार आधारित वेरिफिकेशन पूरा होने पर कार्ड डाउनलोड कर लें।
आयुष्मान ऐप से भी ये प्रक्रिया आसानी से स्टेप बाय स्टेप की जा सकती है।
ऑफलाइन अप्लाई का तरीका
जो लोग ऑनलाइन अप्लाई नहीं कर पाते, वे नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) या योजना में शामिल अस्पताल में जा सकते हैं।
आधार कार्ड और जरूरी दस्तावेज साथ लेकर जाएं।
वहां स्टाफ आपकी डिटेल्स वेरिफाई करेगा और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन होगा।
कुछ दिनों में आयुष्मान कार्ड बनकर तैयार हो जाता है।
Advertisement
कहां मिलेगा मुफ्त इलाज?
आप योजना में रजिस्टर्ड किसी भी अस्पताल में जा सकते हैं। अस्पतालों की पूरी लिस्ट चेक करने के लिए https://hospitals.pmjay.gov.in पर जाएं। यहां राज्य, जिला और स्पेशलिटी चुनकर सर्च करें।
कौन-कौन पात्र है?
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत आने वाले परिवार, गरीब परिवार और असंगठित क्षेत्र के कामगार इस योजना के पात्र हैं। पात्रता चेक करने के लिए वेबसाइट पर 'Am I Eligible' सेक्शन का इस्तेमाल करें। राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) के मुताबिक, इस योजना ने अब तक लाखों लोगों को महंगे इलाज से राहत दी है। अगर आपका परिवार पात्र है तो आज ही अप्लाई करें और इस स्वास्थ्य सेवा का लाभ लें।