अपडेटेड 23 January 2024 at 15:11 IST

Ayodhya में Ramlala के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, भीड़ नियंत्रित करने के लिए पुलिस तैनात

आम भक्तों के लिए Ram Mandir के द्वार खुल गए हैं। प्राण प्रतिष्ठा की अगली सुबह सैकड़ों की संख्या में भक्तगण मंदिर परिसर में प्रवेश करने के लिए लोग आतुर दिखे।

Follow : Google News Icon  
ramlala darshan
राम लला के दर्शन को जुटे लोग | Image: ani/x

Ram Mandir Darshan: रामलला का मंदिर आज से भक्तों के लिए खोल दिया गया है। आज से कोई भी श्रद्धालु मंदिर में जाकर रामलला के दर्शन कर सकेगा। आज सुबह का एक वीडियो सामने आया है जिसमें अपनी बारी का इंतजार करते श्रद्धालु देखे जा सकते हैं। वहीं भीड़ अनियंत्रित न हो इसे लेकर भी सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है।

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद रोज उनका विधि विधान के अनुसार पूजन अर्चन होगा। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय ने इसकी पूरी जानकारी साझा की है। शेड्यूल के मुताबिक रामलला को हर घंटे फल-दूध का भोग लगेगा। हर रोज सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक मंदिर खुलेगा। प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्रद्धालुओं की ज्यादा संख्या को देखते हुए मंदिर में दर्शन की अवधि 14-15 घंटे हो सकती है।

मुख्य द्वार पर जनसैलाब

प्राण प्रतिष्ठा के अगले दिन से ही श्रद्धालु साक्षात दर्शन के लिए राम मंदिर की ओर दौड़ पड़े। अपने रामलला को प्रसाद चढ़ाने और दर्शन करने के लिए लोगों को मुख्य द्वार पर जुटते और श्री राम नाम का जयकारा लगाते देखा गया। भीड़ अनियंत्रित न हो, कोई अनहोनी न हो इसे ध्यान में रखते हुए अयोध्या पुलिस प्रशासन ने तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर रखी है। पुलिस गश्ती दल राम मंदिर के बाहर मौजूद है।

प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को

22 जनवरी को श्री राम लला कि विधिवत प्राण प्रतिष्ठा की गई।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य यजमान बने। दोपहर 12 बजे सफेद धोती-सुनहरे कुर्ता पहने मंदिर आए। हाथ में थाल थी, जिसमें श्रीराम के लिए चांदी का छत्र था। 12.05 बजे गर्भगृह में प्राण प्रतिष्ठा शुरू हुई,जो करीब घंटेभर चला। इसमें प्रधानमंत्री शामिल रहे। उन्होंने भगवान की आरती कर चंवर डुलाया, राम के चरणों में कमल रख  परिक्रमा की और साष्टांग प्रणाम किया।

Advertisement

ये भी पढ़ें- कृष्ण वर्ण, माथे पर स्वर्ण मुकुट और हाथ में धनुष... गर्भगृह में रामलला की मोहनी सूरत यहां देखिए LIVE

Published By : Ravindra Singh

पब्लिश्ड 23 January 2024 at 08:15 IST