हो गई प्राण प्रतिष्ठा, जब PM मोदी गर्भगृह में टकटकी लगाकर रामलला की मोहनी सूरत देखते रह गए... PHOTO
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो गई। भगवान राम की पहली अलौकिक झलक भी सामने आ चुकी है। PM मोदी गर्भगृह में टकटकी लगाकर रामलला की मोहनी सूरत देखते रह गए।
- भारत
- 3 min read

Ayodhya Rammandir Pratishtha: अयोध्या में रामलला की भव्य प्राण प्रतिष्ठा हो गई। राम मंदिर के गर्भगृह में मंत्रोच्चार के बीच प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने पूजा-अर्चना की। उनके साथ CM योगी, मोहन भागवत और यूपी के राज्यपाल आनंदी बैन पटेल भी मौजूद रहीं। विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा के बाद पीएम मोदी ने रामलला की आरती की।
राम मंदिर में विराजमान भगवान राम की पहली अलौकिक झलक भी सामने आ चुकी है। उनके दिव्य दर्शन कर सभी राम भक्त उत्साहित हैं। गर्भगृह में बाल राम सोने के आभूषणों से सजे नजर आए। भगवान राम की मूर्ति काफी भव्य है। मूर्ति से श्रीराम के बालक स्वरूप की झलक दिख रही है।
पीएम मोदी ने गर्भगृह में की पूजा
84 सेकेंड के शुभ मुहुर्त के दौरान रामलला की आंखों से पट्टी हटाई गई। इस दौरान पीएम मोदी और अन्य लोग रामलला की प्रतिमा का पूजन करते ररहे। सांवली सूरत और मोहनी मूरत जैसे ही मूर्ति से आखों के पट्टी हटाई गई गर्भगृह में मौजूद सभी लोग उनके रूप को देखते ही रह गए। PM मोदी भी गर्भगृह में टकटकी लगाकर रामलला की मोहनी सूरत देखते रह गए।
श्रीराम के बालक स्वरूप की पहली झलक
रामचरित मानस के बालकांड में भगवान राम के बाल रूप की जैसे व्याख्या है पहली झलक में लला वैसे ही लगते हैं। अयोध्या के राम मंदिर में स्थापित कृष्णशिला से बनी श्रीरामलला की मूर्ति आभास महाग्रंथ में वर्णित शब्दों का कराती प्रतीत होती है।
Advertisement
वैसे तो श्रीराम लला का मुख ही इतना आकर्षक है कि आंखें कहीं और टिकती नहीं हैं फिर भी तुलसीदास का वर्णन मुख से नीचे कंठ पर नजर डालें तो वहां भी दिखती हैं। कंठ शंख के समान है और ठोड़ी भी बेहद आकर्षक। दो दो सुंदर दंतुलियां प्रभु की मुस्कान को और मोहक बनाती हैं।
सोशल मीडिया पर रामलला की पहली तस्वीर
राम भक्तों का सदियों का इंतजार सोमवार को आखिरकार खत्म हो गया । 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला कुटिया से निकलकर भव्य मंदिर में विराजमान हो गए। प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में अलग ही उमंग हो उत्साह है। प्राण प्रतिष्ठा भले ही अयोध्या में हो रही है। मगर भगवान राम की घर वापसी पर जश्न पूरे देश में मनाया जा रहा है। जैसे ही रामलला की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आए लोग उनकी अद्भूत छवि को देखते ही रह गए।