Ram Mandir पर PM मोदी ने जारी किया डाक टिकट, श्रीराम पर जारी टिकटों पर किताब भी किया रिलीज
Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या के राम मंदिर में अनुष्ठान शुरू हो चुका है जो 21 जनवरी तक चलता रहेगा। 18 जनवरी को रामलला को गर्भगृह में रखा जाएगा। जानें आज के दिन अयोध्या में और क्या है खास।
- भारत
- 5 min read

22 जनवरी को छुट्टी का ऐलान
22 जनवरी को सरकार ने रामभक्तों को बड़ा तोहफा देते हुए छुट्टी को लेकर ऐलान कर दिया है। केंद्र सरकार की ओर से जारी नोटिस में कहा गया 0है कि कर्मचारियों की भारी भावना और उनके अनुरोध के कारण, केंद्र सरकार ने राम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर पूरे भारत में सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालयों, केंद्रीय संस्थानों और केंद्रीय औद्योगिक प्रतिष्ठानों में 22 जनवरी 2024 को दोपहर 2:30 बजे तक आधे दिन की बंदी की घोषणा की है। इससे पहले कई राज्यों में भी सरकारी छुट्टी का ऐलान किया गया।
फूलों से सज रही राम की नगरी अयोध्या
श्रीराम की नगरी अयोध्या को फूलों से सजाया जा रहा है। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देशभर में उत्साह का माहौल है। लोग अपने घर और गलियों को सजाया जा रहा है।
Advertisement
सीएम सावंत ने प्राण प्रतिष्ठा से पहले चल रहे सफाई अभियान में लिया हिस्सा
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत सखाली निर्वाचन क्षेत्र में मंदिर परिसर के स्वच्छता अभियान में शामिल हुए। मंदिर में साफ-सफाई करने के बाद सीएम सावंत ने कहा, "22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर देश भर में स्वच्छता अभियान चल रहा है। आज हमने स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया है। गोवा सरकार ने 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है ताकि सभी राम भक्त समारोह में जुड़ें।"
पीएम मोदी ने राम मंदिर पर जारी किया डाक टिकट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री राम मंदिर पर डाक टिकट जारी किया है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने दुनियाभर में जारी डाक टिकटों की एक किताब भी रिलीज की है। 48 पन्नों की इस किताब में उन सभी देशों के बारे में बताया है गया है, जहां राम मंदिर पर ये टिकट जारी की गई है। डिजाइन के घटकों में राम मंदिर, चौपाई 'मंगल भवन अमंगल हारी', सूर्य, सरयू नदी और मंदिर के आसपास की मूर्तियां शामिल हैं।
Advertisement
जो प्राण प्रतिष्ठा में पहुंच रहे भगवान उनका कल्याण करेंगे और जो...: ब्रजेश पाठक
राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हो रही राजनीति पर यूपी के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि 500 वर्षों के बाद यह शुभ अवसर आया है। हम इस शुभ अवसर पर कोई राजनीतिक बात नहीं करेंगे क्योंकि हंसी-खुशी का माहौल है। सब लोग प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पहुंच रहे हैं। जो लोग पहुंच रहे हैं भगवान उनका भी कल्याण करेंगे, जो लोग नहीं पहुंच रहे हैं उनका भी कल्याण करेंगे।
अयोध्या में लगाए गए पीएम मोदी और सीएम योगी के पोस्टर
राम की नगरी अयोध्या में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पोस्टर लगाए गए हैं।
गर्भगृह में लाए जा रहे रामलला की देखें तस्वीर
रामलला को 17 जनवरी की देर रात को गर्भगृह में लाया गया है। इसकी एक तस्वीर भी सामने आई है। मूर्ति को क्रेन की मदद से अंदर लाने से पहले गर्भगृह में विशेष पूजा की गई।
रामलला की मूर्ति को क्रेन से लाया गया गर्भगृह के अंदर
रामलला की मूर्ति को 17 जनवरी को मंदिर के गर्भगृह के अदंर लाया गया। श्री राम की मूर्ति को क्रेन से मंदिर के अंदर लाया गया है। मूर्ति को अंदर लाने से पहले गर्भगृह में विशेष पूजा की गई।
अपने घरों से लोगों ने निकाली कलश यात्रा
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले देशभर में उत्सव का माहौल है। लोग अपने-अपने घरों में भी इस ऐतिहासिक महाउत्सव की तैयारी कर रहे हैं। एक तरफ मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा से पहले अनुष्ठान चल रहा है तो वहीं सभी राम भक्त घर और गलियों में राम उत्सव का आयोजन किया गया जा रहा है। लोग अपने-अपने घरों से कलश यात्रा निकाल रहे हैं।
लता चौक पर UP ATS कमांडो हुए तैनात
राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को देखते हुए लता मंगेशकर चौक पर UP ATS के कमांडो को तैनात किया गया है। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले यूपी में सुरक्षा व्यवस्था को भी तंदुरुस्त किया जा रहा है।
121 आचार्य राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान कर रहे
राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होने जा रही है। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा से पहले रोज अनुष्ठान किया जा रहा है। प्राण प्रतिष्ठा की पूजा विधि 16 जनवरी को ही शुरू हो गई थी। ये अनुष्ठान 21 जनवरी को होने जा रहा है।
आज गर्भगृह में रखे जाएंगे रामलला
आयोध्या के राम मंदिर के गर्भगृह में आज यानि 18 जनवरी को रामलला को रखा जाएगा। बुधवार की रात को क्रेन की मदद से रामलला की मूर्ति को राम मंदिर परिसर में लाया गया। इससे पहले रामलला की प्रीताकत्मक मूर्ती को राम मंदिर परिसर में भ्रमण कराया गया था।