अपडेटेड 23 January 2024 at 23:58 IST
Ayodhya Rammandir Darshan: पहले ही दिन रामलला के दर लगी भक्तों की कतार, उमड़ा जन सैलाब
Darshan Ayodhya Ram Mandir: आम भक्तों के लिए राममंदिर के द्वार खुल गए हैं। प्राण प्रतिष्ठा के अगले दिन अगली सुबह भक्तगण मंदिर परिसर में प्रवेश करने को बेताब दिखे।

23 January 2024 at 22:57 IST
5 लाख भक्तों ने किया रामलला का दर्शन
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के पहले ही दिन भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। पहले दिन करीब 5 लाख श्रद्धालु रामलला के दर्शन करने पहुंचे।
23 January 2024 at 22:49 IST
बदायूं: 24 से 27 जनवरी तक शीतलहर की छुट्टी
सर्दी को देखते हुए बदायूं डीएम ने 24 से 27 जनवरी तक शीतलहर की छुट्टी रखने का निर्देश दिया है। DM ने कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया है। DM ने अपने आदेश में शीतलहर से बचाव के लिए किसी भी तरह के कपड़े पहनकर स्कूल आने की छूट दी है।
Advertisement
23 January 2024 at 20:55 IST
सीएम धामी करेंगे रामलला के दर्शन
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रामलला के दर्शन करने के लिए अयोध्या आएंगे। सीएम धामी 2 फरवरी को अपनी पूरी कैबिनेट के साथ अयोध्या आ सकते हैं।
23 January 2024 at 20:31 IST
कर्पूरी ठाकुर को मिलेगा भारत रत्न
मोदी सरकार ने बड़ा ऐलान करते हुए कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न (मरणोपरांत) से सम्मानित करने का ऐलान किया है। कर्पूरी ठाकुर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री थे और पिछड़े वर्गों के हितों में आवाज उठाने के लिए जाने जाते थे।
Advertisement
23 January 2024 at 19:43 IST
राम भक्तों की लंबी कतार
अयोध्या राम मंदिर में मंगलवार सुबह से ही रामलला के दर्शन करने के लिए भक्तों की कतार लगी है। राम जन्मभूमि मंदिर से सामने आई ताजा तस्वीर में सर्दी की परवाह किए बिना भी लोग राम की तरफ बढ़े जा रहे हैं।
23 January 2024 at 17:41 IST
बाल पुरस्कार विजेताओं से मिले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को दिल्ली में राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024 के पुरस्कार विजेताओं को पुरस्कृत किया। पीएम मोदी ने विजेताओं के साथ मुलाकात और बातचीत भी की।
23 January 2024 at 15:43 IST
ढाई से तीन लाख श्रद्धालुओं ने रामलला के किए दर्शन
आम जनता के लिए राम मंदिर का गेट खुलने के बाद ढाई से तीन लाख श्रद्धालुओं ने रामलला के दर्शन किए हैं। इसके अलावा इतनी ही संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए अभी बचे हुए हैं। सारी व्यवस्थाएं नियंत्रण में हैं। आठ हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों को रामलला के मंदिर में दर्शन करने के लिए उमड़ी जनसैलाब को नियंत्रण में रखने के लिए तैनात किए गए हैं।
23 January 2024 at 13:47 IST
राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय में अमित शाह
Amit Shah Update: राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय और भारतीय अपराध विज्ञान सोसायटी के 5वें अंतर्राष्ट्रीय और 44वें अखिल भारतीय अपराध विज्ञान सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "...हम पूरी प्रक्रिया को आधुनिक बनाने का भी प्रयास कर रहे हैं। मैं बड़े विश्वास के साथ कह सकता हूं कि पूरी व्यवस्था करने में अभी 5 साल लगेंगे लेकिन 5 साल के बाद भारत की आपराधिक न्याय प्रणाली विश्व की सबसे आधुनिक आपराधिक न्याय प्रणाली होगी...
23 January 2024 at 12:57 IST
अयोध्या में अनियंत्रित हुई भीड़
Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में घुसने के लिए लोग अनियंत्रित हो गए। सुरक्षा व्यवस्था को दरकिनार कर रामलला के दर्शनार्थ उमड़ पड़े। देखें-
23 January 2024 at 12:54 IST
गुवाहाटी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं-पुलिस के बीच झड़प
Congress Nyay Yatra: असम के गुवाहाटी में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प।
23 January 2024 at 11:46 IST
खुल गए त्रेता युग के द्वार- आचार्य सत्येंद्र दास
Ramlala Update: राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर हर्ष जताया है। उन्होंने इसे त्रेता युग की शुरुआत माना है।
23 January 2024 at 11:41 IST
संविधान सदन में PM, पराक्रम दिवस पर नेताजी को अर्पित किए फूल
PM Remebers Netaji: नेता जी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यसभा नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और अन्य नेताओं ने संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में पुष्पांजलि अर्पित की।
23 January 2024 at 11:38 IST
पराक्रम दिवस पर PM ने छात्रों से की मुलाकात
PM On Parakram Diwas: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेता जी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती पर छात्रों के साथ बातचीत की।
23 January 2024 at 11:25 IST
26 जनवरी की झांकी में चंद्रयान 3 और राममंदिर की मिलेगी झलक
ISRO Celebrates Ram Mandir: इसरो की गणतंत्र दिवस की झांकी में चंद्रयान-3 की सफलता को दर्शाया गया, यूपी में भगवान राम और ब्रह्मोस पर प्रकाश डाला गया।
23 January 2024 at 11:04 IST
ED का हरियाणा, हिमाचल प्रदेश में छापा
ED Raid: प्रवर्तन निदेशालय तत्कालीन हुडा (हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण) रिफंड घोटाले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच में मोहाली, पंचकुला, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में 18 स्थानों पर तलाशी ले रहा है। घोटाले की कुल कीमत करीब 70 करोड़ रुपए।
23 January 2024 at 10:34 IST
रामलला प्राण प्रतिष्ठा की स्मृतियां PM ने की साझा
PM Ram Mandir Live: पीएम ने एक्स पोस्ट पर लिखा- 22 जनवरी को हमने अयोध्या में जो देखा, वह आने वाले वर्षों तक हमारी स्मृतियों में अंकित रहेगा।
23 January 2024 at 09:34 IST
राम नाम पर झूम रहे बच्चे-बूढ़े और जवान, देखें
23 January 2024 at 08:27 IST
रामलला की झलक पाने के लिए उमड़े लोग, व्यवस्था चाक चौबंद, देखें...
23 January 2024 at 08:08 IST
रामनगरी में वॉटर मेट्रो
Ayodhya Water Metro Updates: आज केटामरीन बोट ‘वाटर मेट्रो’ अयोध्या पहुंच जाएगी। जल पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वॉटर मेट्रो का संचालन अयोध्या के संत तुलसीदास घाट (कच्चा घाट) से गुप्तार घाट तक किया जाना है। दोनों प्वाइंटों पर भारतीय अंतरदेशीय जलमार्ग प्राधिकरण ने 40 दिन पहले ही जेटी की स्थापना कर दी थी।
23 January 2024 at 06:57 IST
प्राण प्रतिष्ठा के बाद, सुबह 3 बजे से मुख्य द्वार पर श्रद्धालुओं की कतार
Pran Pratishtha Live: राम लला के दर्शन के लिए श्रद्धालु बेताब हैं। दिन रात की फिक्र भी नहीं है। सुबह 3 बजे का एक वीडियो सरफेस हुआ है जिसमें भक्त अपनी एंट्री के इंतजार में खड़े हैं।
23 January 2024 at 06:43 IST
प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला के दर्शन लाइव
Ayodhya Ram Mandir Morning Darshan: रामलला का मंदिर आज से भक्तों के लिए खोल दिया गया है। आज से कोई भी श्रद्धालु मंदिर में जाकर रामलला के दर्शन कर सकेगा। आज सुबह का एक वीडियो सामने आया है जिसमें अपनी बारी का इंतजार करते श्रद्धालु देखे जा सकते हैं। देखें-
Published By : Kiran Rai
पब्लिश्ड 23 January 2024 at 06:49 IST