अपडेटेड 23 January 2024 at 11:15 IST
प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या के पर्यटन पर जोर, वाटर मेट्रो से सरयू नदी में उठाएं जल विहार का लुत्फ
रामलला के दर्शन के लिए देश ही विदेशों से भी श्रद्धालु अयोध्या आ रहे हैं। जल पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रामनगरी में वाटर मेट्रो का संचालन शुरू होगा।
- भारत
- 2 min read

Ayodhya Water Metro: अयोध्या में रामलला की भव्य प्राण प्रतिष्ठा हो गई। राम भक्तों के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार रामलला कुटिया से निकलकर भव्य मंदिर में विराजमान हो गए। प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंगलवार से मंदिर के दरवाजे आम लोगों के लिए खोल दिए गए। रामलला के दर्शन के लिए देश भर से श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं। ऐसे में अयोध्या के पर्यटन पर भी योगी सरकार का पूरा जोर है।
मंगलवार से कोई भी श्रद्धालु अयोध्या के राम मंदिर में जाकर रामलला के दर्शन कर सकेगा। आमलोगों के लिए रामलला के दरवाजे खुलते ही उनके दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। भीड़ को नियंत्रित करने भारी पुलिस बल को मंदिर में तैनात किया गया। लोग रामलला के दर्शन के लिए सुबह से ही लंबी-लंबी कतारों में खड़े नजर आए।
रामलला के दर्शन के उमड़ा जनसैलाब
रामलला के दर्शन के लिए देश ही विदेशों से भी श्रद्धालु अयोध्या आ रहे हैं। यही वजह है कि CM योगी अयोध्या के पर्यटन स्थल को भी विकसित करने पर भी जोर दे रहे हैं। इस कड़ी में मंगलवार को वाटर मेट्रो अयोध्या पहुंच रही है। जल पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वाटर मेट्रो का संचालन अयोध्या के संत तुलसीदास घाट से गुप्तार घाट तक किया जाएगा।
सरयू नदी में जल विहार का आनंद
अब रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या आने वाले पर्यटक सरयू नदी में जल विहार का भी आनंद ले सकेंगे। जटायू क्रूज और मोटर वोट के बाद अब अयोध्या में वाटर मेट्रो की भी शुरुआत होने जा रही है। यूपी की पहली वाटर मेट्रों का शुभारंभ पहले रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन ही होने थी मगर कुछ कारणों से वाटर मेट्रो 22 जनवरी को अयोध्या नहीं पहुंच पाई।
Advertisement
वाटर मेट्रो पहुंचेगी अयोध्या
अनुमान के मुताबिक मंगलवार शाम तक केटामरीन बोट वाटर मेट्रो अयोध्या पहुंच जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि विपरित धारा में बोट का संचलान और पानी कम होने से परेशानियां आ रही है जिसकी वजह से मेट्रो समय पर अयोध्या नहीं आ सकी। रात में नदी मार्ग पर रोशनी नहीं होने के कारण इसे रोक दिया गया था। मंगलवार को सुबह चैनल मार्किंग कर टीम फिर से वाटर मेट्रो को लेकरअयोध्या के लिए रवाना हुई।
Advertisement
Published By : Ravindra Singh
पब्लिश्ड 23 January 2024 at 10:34 IST