रामलला को देख खूब रोए भक्त, साध्वी ऋतंभरा, रविशंकर प्रसाद भी नहीं रोक पाए अपने आंसू

Ram Mandir: अयोध्या के राम मंदिर में श्री रामलला के नवीन विग्रह की सोमवार को प्राण-प्रतिष्ठा की गई। प्राण प्रतिष्ठा प्रधानमंत्री मोदी के हाथों से हुई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Ayodhya Pran Pratishtha ceremony
रामलला के दर्शन कर साध्वी ऋतंभरा, रविशंकर प्रसाद भावुक हुए। | Image: @bjp4india-x/ANI

Ayodhya News: अयोध्या में रामलला के नवीन विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा का अलौकिक क्षण है। रामलला अपने नए मंदिर में विराजमान हो गए हैं। प्रभु राम को पाकर भक्त भी भाव-विभोर हो गए हैं। भगवान राम का स्वरूप ऐसा ही है, जिसे देख कर श्रद्धालुओं की आंखों नम हो गईं और श्रद्धा में शीश झुक गए। भक्तों के मन तृप्त हो जाए और रोमरोम में खुशियों की लहर छा जाए।

प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला की मंत्रमुग्ध कर देने वाले छवि पहली बार भक्तों की सामने आई। भगवान अपने भक्तवत्सल स्वरूप में श्रद्धालुओं के सामने प्रगट हुए। इस ऐतिहासिक मौके पर कई रामभक्त भावुक हो गए।

आध्यात्मिक हिंदू नेत्री साध्‍वी ऋतंभरा भगवान रामलला को देखकर अपने आप को रोक नहीं पाईं। कार्यक्रम के दौरान उनकी आंखों में आंसू थे, जिन्हें वो अपने पोंछती हुई दिखाई दीं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद की आंखें भी इस अलौकिक क्षण को देखकर नम हो गईं। ये उनकी खुशी के आंसू थे, क्योंकि रामलला का इंतजार बरसों से हो रहा था।

Advertisement

यह भी पढ़ें: आज हमारे राम आ गए... रामलला प्राण प्रतिष्ठा के बाद राममय हुए PM Modi

उमा भारती और साध्‍वी ऋतंभरा गले मिलकर रोईं

इसी कार्यक्रम में उमा भारती और साध्‍वी ऋतंभरा एक-दूसरे के गले मिले। एक-दूसरे से मिलते ही वे रो पड़े और नम आंखों के साथ गले मिले। इन दोनों पर बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में लालकृष्ण आडवाणी समेत कई प्रमुख बीजेपी और संघ परिवार के नेताओं के साथ आरोप लगाए गए थे। इन सभी को 30 सितंबर 2020 को एक विशेष अदालत ने बरी कर दिया था।

Advertisement

प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न

अयोध्या के राम मंदिर में श्री रामलला के नवीन विग्रह की सोमवार को प्राण-प्रतिष्ठा की गई। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों से हुई।

इसके बाद भगवान राम की आंखों पर लगी पट्टी हटाई गई और सबसे पहले दर्शन करने वालों में पीएम मोदी, संघ प्रमुख मोहन भागवत, मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास, .मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गवर्नर आनंदी बेन पटेल समेत कुछ खास पुजारी और मुख्य यजमान थे। भगवान की प्रतिमा की झलक देखकर सभी अभिभूत थे।

करोड़ों भक्तों ने टीवी पर प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण देखा। श्रद्धालुओं ने पहली बार टीवी स्क्रीन पर ही रामलला की अप्रतिम छवि के दर्शन किए हैं और भगवान का आशीर्वाद लिया है। मंगलवार से आम लोगों के लिए भगवान के दर्शन सुलभ हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें: PM Modi को भेंट किया चांदी के Ram Mandir का मॉडल

Published By:
 Amit Bajpayee
पब्लिश्ड