Ramlala आज गर्भगृह में होंगे स्थापित, गणेश अंबिका पूजन से लेकर आरती तक...जानें पूरा कार्यक्रम

अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अनुष्ठान जारी है। गुरुवार को रामलला की मूर्ति को आज गर्भगृह में स्थापित किया जाएगा। इसके लिए विशेष पूजा होगी

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Ramlala
रामलला | Image: Republic

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। 18 जनवरी, गुरुवार को अनुष्ठान का तीसरा दिन है। यह 21 जनवरी तक चलेगा। रामलला की मूर्ति को आज गर्भगृह में स्थापित किया जाएगा। इसके लिए गर्भगृह में आज गणेश,अंबिका पूजन से लेकर विशेष आरती की जाएगी। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं आज गर्भगृह में होने वाले विशेष पूजा के बारे में।

खबर में आगे पढ़ें:

  • राम मंदिर के गर्भगृह में स्थापित होंगे रामलला
  • गर्भगृह में विशेष पूजा का आयोजन
  • जानें आज गर्भगृह में होने वाले विशेष पूजा और मुहूर्त के बारे में

राम मंदिर के गर्भगृह में स्थापित होंगे रामलला

रामलला की मूर्ति को गुरुवार को मंदिर के गर्भगृह में स्थापित किया जाएगा। इसके लिए मंदिर में कई अनुष्ठान और पूजा विधियां की जाएंगी। दोपहर करीब 1 बजकर 20 मिनट पर पूजा में संकल्प लिया जाएगा। इसके बाद पूजन विधि शुरू होगी। गणेश अंबिका पूजन से लेकर मूर्ति के जलाधिवास, गन्धादिवास, सायंकालिक पूजन और फिर आरती के बाद पूजा संपन्न होगी

गर्भगृह में विशेष पूजा का आयोजन

तय कार्यक्रम के मुताबिक, मुहूर्तानुसार प्रधान संकल्प, गणेशाम्बिका पूजन, वरूणपूजन, चतुर्वेदोक्त पुण्याहवाचन पूजन होगा। इसके बाद मातृकापूजन, सोर्धारापूजन, आयुष्मंत्रजाप, नांदीश्राद्ध, आचार्यदिऋत्विग्वरण, मधुपर्क पूजन, मंडप प्रवेश, दिग्रक्षण, पंचगव्यप्रोक्षण, मंडपांग्वास्तुपूजन, वास्तुबलिदान, मंडपसूत्रवेष्टन, दुग्धधारा, जलधाराकरण, षोडशस्तंभपूजनादि, मंडपपूजा,   जलाधिवास, गंधादिवास सांय पूजन और फिर आरती होगी।

Advertisement

क्रेन से गर्भगृह में लाई गई मूर्ति

इससे पहले बुधवार की रात को रामलला की मूर्ति को क्रेन की मदद से गर्भगृह में लाया गया। मूर्ति को अंदर लाने से पहले गर्भगृह में एक विशेष पूजा आयोजित की गई। मूर्ति को पहले ट्रक से मंदिर लाया गया और फिर इस क्रेन से मंदिर के अंदर गर्भगृह में पहुंचाया गया। इस बीच जय श्रीराम राम के नारे भी लगे।

22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा

बता दें कि गर्भगृह में जो मूर्ति स्थापित की जा रही है, वह श्याम वर्ण की है और यह रामलला के बाल स्वरूप की मूर्ति है।मूर्ति की ऊंचाई 51 इंच है। मूर्ति को कमल के फूल के साथ स्थापित किया जाएगा। प्रतिमा का वजन करीब 200 किलोग्राम है। इस भव्य मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान 22 जनवरी को शुभ मुहूर्त 12 बजकर 20 मिनट पर किया जाएगा। पीएम मोदी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Ram Mandir: VIP दर्शन और प्रसाद के बहाने ठगी से बचें, यहां करें बुकिंग
 

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड