अयोध्या में शादी के कुछ घंटों के बाद पति ने पत्नी की हत्या कर आत्महत्या की
अयोध्या जिला मुख्यालय के छावनी थाना क्षेत्र में एक दूल्हे ने अपने विवाह समारोह के कुछ ही घंटों बाद अपनी दुल्हन की कथित तौर पर हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली।
- भारत
- 1 min read

अयोध्या जिला मुख्यालय के छावनी थाना क्षेत्र में एक दूल्हे ने अपने विवाह समारोह के कुछ ही घंटों बाद अपनी दुल्हन की कथित तौर पर हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यह घटना अयोध्या छावनी थाना क्षेत्र के सआदतगंज इलाके में हुई।
उसने बताया कि प्रदीप और शिवानी की शादी शनिवार की सुबह हुई थी।
उसने बताया कि शनिवार दोपहर को बारात के दूल्हे के घर लौटने के बाद पूरे दिन विवाह संबंधी पारंपरिक रस्में निभाई गईं और देर रात दूल्हा एवं दुल्हन अपने कमरे में चले गए।
Advertisement
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राज करण नैयर ने कहा, ‘‘रविवार की सुबह जब बार-बार दरवाजा खटखटाने पर भी नव दंपति ने कोई जवाब नहीं दिया, तो परिवार के सदस्यों ने दरवाजा तोड़ा। उन्होंने पाया कि शिवानी का शव बिस्तर पर और प्रदीप का शव पंखे से लटका हुआ था।’’
उन्होंने कहा कि कमरा अंदर से बंद था इसलिए प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि दूल्हे ने आत्महत्या करने से पहले दुल्हन की हत्या की।
Advertisement
एसएसपी ने कहा, ‘‘शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है और हम उसकी रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। मामले की जांच जारी है।’’