Ayodhya: 'दरगाह में चादर चढ़ाने से सुकून मिलता है लेकिन रामलला...',MP अवधेश प्रसाद पर भड़का संत समाज

अयोध्या में भव्य दीपोत्सव की तैयारी अंतिम चरण में है। देश-विदेश से लोग अयोध्या पहुंच रहे हैं। मगर यहां के सांसद ही इस आयोजन से दूर हैं।

Follow : Google News Icon  
 Awadhesh Prasad
MP अवधेश प्रसाद पर भड़का संत समाज | Image: PTI/Social Media

Ayodhya Deepotsav 2024: रामनगरी अयोध्या एक बार फिर दुल्हन की तरह सज-धज के तैयार है। इस बार तैयारी रामलला के स्वागत की नहीं बल्कि उनके आगमन के बाद दीपोत्सव को लेकर है। इस बार का दीपोत्सव कई मायनों में बेहद खास है। राम की पैड़ी पर 25 लाख दिए जलाकर नए रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। इस अवसर पर रामकथा पार्क में भगवान राम का राज्याभिषेक होगा। इस भव्य आयोजन में सीएम योगी के साथ कई बड़ी हस्तियां के शामिल होने की उम्मीद है। मगर अयोध्या सांसद इस दीपोत्सव की तैयारी में कहीं नजर नहीं आ रहे हैं। अब इसे लेकर साधु- संतों की गुस्सा उनके प्रति फूट पड़ा है।

साधु-संतों ने सपा के अयोध्या सांसद को जमकर खरी-खोटी सुनाई है। संतों ने तो यहां तक कह दिया कि अगर वो दीपोत्सव में आते हैं तो अपशकुन हो जाएगा। महंत स्वामी करपात्री महाराज ने सांसद अवधेश के प्रति अपने गुस्से का इजहार करते हुए कहा कि जो व्यक्ति खुद को 'अयोध्या का राजा' बताता हो वो आज तक रामलला के दर्शन के लिए समय नहीं निकाल पाए हैं। ऐसे राम विरोधी व्यक्ति अगर दीपोत्सव में आ जाए तो ये अपशकुन ही होगा।

दरगाह में चादर चाढ़ने का वक्त है मगर…

सांसद अवधेश प्रसाद पर गंभीर आरोप लगाते हुए संतों ने कहा कि उनके पास दरगाह में चादर चढ़ाने के लिए वक्त है, मगर सांसद होकर भी आजतक श्रीराम लला के मंदिर जाने का समय नहीं हैं। इन्हें दरगाह में चादर चाढ़ने से सुकुन मिलता है, मगर मंदिर जाने से नहीं। जिन लोगों ने कारसेवकों पर गोलियां चलवाई, सरयू को खून से लाल किया, ऐसी पार्टी के लोग दीपोत्सव में ना ही आएं तो अच्छा होगा। एसे पापियों का मुंह देखना भी संतों के लिए स्वाभिमान का विषय नहीं है।

अच्छा होता पीएम आज अयोध्या आते-अवधेश प्रसाद

वहीं, हर तरफ से किरकिरी होने के बाद अब उन्होंने अपने X हैंडल से एक पोस्ट किया। मगर पोस्ट में भी गलती स्वीकार करने बजाय पीएम मोदी को लेकर बड़ी बात कह रहे हैं। उन्होंने लिखा हैं, प्रभु राम हमारे रोम रोम में हैं, कल हम अयोध्या में दिवाली मनाएंगे। अच्छा होता पीएम आज अयोध्या आते। राम तो अवधेश प्रसाद को लाए हैं।

Advertisement

अवधेश प्रसाद राम विरोधी हैं-देवेशाचार्य महराज

वहीं, रामेष्ट आश्रम, पट्टी सागरीया के देवेशाचार्य महराज ने कहा कि ये दुर्भाग्यपूर्ण है, चूंकि अयोध्या की जनता ने उन्हें सांसद बनाया है। मगर वो हमेशा से रामविरोधी रहे हैं। अबतक उन्होंने राम मंदिर में दर्शन भी नहीं किया है। किसी ने जब उन्हें एक कार्यक्रम में रामनाम का पट्टा भी पहनाया था तो उन्होंने इसका विरोध किया था। उनके इन आचरणों को देखकर संत समाज और अयोध्या की जनता काफी दु:खी है। आने वाले वक्त में उन्हें अपने किये की सजा जरूर मिलेगी।

यह भी पढ़ें: 25 लाख दीए की रौशनी से नहाएगी अयोध्या, 500 साल बाद रामलला की मौजूदगी...

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड