ठाणे में ऑटो-रिक्शा ने कई वाहनों को टक्कर मारी, तीन लोगों की मौत और 17 घायल

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में बुधवार तड़के मुंबई-आगरा राजमार्ग पर एक ऑटो-रिक्शा की टक्कर एक बस और कुछ अन्य वाहनों से हो गई जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Deadly Bus Accident In Pakistan: 10 Killed, 16 Injured In Khyber Pakhtunkhwa Province
Deadly Bus Accident In Pakistan: 10 Killed, 16 Injured In Khyber Pakhtunkhwa Province | Image: Representational

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में बुधवार तड़के मुंबई-आगरा राजमार्ग पर एक ऑटो-रिक्शा की टक्कर एक बस और कुछ अन्य वाहनों से हो गई जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना तड़के चार बजकर 15 मिनट पर शाहापुर तालुका के घोटेघर गांव में खिणावली पुल के पास हुई। शाहापुर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि ऑटो-रिक्शा चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। इसके परिणामस्वरूप वाहन डिवाइडर से टकरा कर विपरीत लेन में चला गया और एक प्राइवेट बस, दो कार तथा एक टेम्पो से उसकी टक्कर हो गई।

Advertisement

इससे पहले पुलिस ने कहा था कि दुर्घटना के लिए एक ऑटो-रिक्शा चालक जिम्मेदार है। उन्होंने बताया कि बस में सवार दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है। अधिकारी ने बताया कि बस नासिक से मुंबई जा रही थी। पुलिस ने बताया कि घायलों को ठाणे सरकारी अस्पताल, कलवा सरकारी अस्पताल, शाहपुर सरकारी अस्पताल और शाहपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऑटो-रिक्शा चालक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड