अपडेटेड 3 January 2023 at 09:45 IST

ATM PIN : 4 या 6...कितने नंबरों का है आपका Debit Card का पिन? जानिए कौन सा आपके खाते के लिए सबसे ज्यादा सुरक्षित

क्या आपने कभी उसके बारे में सोचा है? क्या एटीएम पिन 4 अंकों से अधिक का हो सकता है? जानिए इससे जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें...

Follow : Google News Icon  
ANI
ANI | Image: self

ATM PIN : आजकल डिजिटल ट्रंजेक्शन ने लेनदेन को बहुत आसान बना दिया है। पहले लोगों को पैसा निकालने के लिए घंटों बैंक में लंबी लाइन लगानी पड़ती थी, लेकिन अब समय बदल गया है। एटीएम सुविधा शुरू होने से लोगों को बैंकों के चक्कर लगाने से राहत मिली है। अब लोग टाइम के साथ डिजिटाइज हो गए हैं। जब आपको पैसों की जरूरत होती है तो आप एटीएम मशीन से पैसे निकालते हैं। पैसे निकालने के लिए आपको एटीएम मशीन में अपना 4 अंकों का पिन दर्ज करना होगा। लेकिन एटीएम पिन में चार नंबर ही क्यों होते हैं? क्या आपने कभी उसके बारे में सोचा है? क्या एटीएम पिन 4 अंकों से अधिक का हो सकता है? जानिए इससे जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें...

4 अंकों का पिन क्यों होता है?

आज के समय में आप एटीएम मशीन से 4 अंकों का पिन डालकर पैसा निकालते हैं, लेकिन वास्तव में, यह मूल रूप से ये पहले 6 अंकों का पिन होता था। ऐसा इसलिए क्योंकि सुरक्षा के लिहाज से 6 अंकों का पिन 4 से बेहतर होता है। लेकिन, यह सुरक्षा के साथ एक समस्या पैदा करने लगा कि लोग अपना पिन नंबर भूलने लगे थे। इसके परिणामस्वरूप फिर 4 अंकों का पिन बन गया। हालांकि, अब कहीं भी 6 डिजिट के पिन का इस्तेमाल नहीं होता है पर देश में कई बैंक अपने ग्राहकों को 6 अंकों का पिन बनाने की सुविधा भी देते हैं। 6 अंकों का पिन रखने से दूसरे व्यक्ति को किसी दूसरे का पिन याद रखने में आसानी नहीं होती और इससे अकाउंट हैक होने की समस्या भी नहीं बढ़ती है।

6 अंकों का पिन अधिक सुरक्षित

Advertisement

एक 4 अंकों का पिन 0000 से 9999 के बीच होता है। यह 10000 अलग-अलग पिन नंबर स्टोर कर सकता है, जिनमें से 20% को हैक किया जा सकता है। इसलिए 6 अंकों का पिन 4 अंकों के पिन से ज्यादा सुरक्षित माना जाता है।

एटीएम का आविष्कार किसने किया?

Advertisement

एटीएम मशीन का आविष्कार 1969 में हुआ था। इसका आविष्कार स्कॉटिश वैज्ञानिक जॉन एड्रियन शेफर्ड बैरोन ने किया था। उनका जन्म भारत के उत्तर-पूर्वी भाग के शिलांग शहर में हुआ था। जॉन एड्रियन शेफर्ड बैरोन द्वारा किए गए इस आविष्कार ने लोगों के लेन-देन को और सुविधाजनक बना दिया है।

इसे भी पढ़ें : Kanjhawala Case: कंझावला कांड में नया CCTV वीडियो आया सामने, पीड़िता के साथ दिख रही दूसरी लड़की

Published By : Priya Gandhi

पब्लिश्ड 3 January 2023 at 09:45 IST