अपडेटेड 12 August 2024 at 17:23 IST
AAP में CM केजरीवाल के बाद नंबर-2 कौन? मुख्यमंत्री ने कर दिया सब साफ- अब आतिशी ही फहराएंगी झंडा
दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली सरकार की ओर से आधिकारिक रूप से कैबिनेट मंत्री आतिशी ही झंडा फहराएंगी।
- भारत
- 2 min read

दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली सरकार की ओर से आधिकारिक रूप से कैबिनेट मंत्री आतिशी ही झंडा फहराएंगी। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और मंत्री गोपाल राय ने चिट्ठी लिखकर इसकी जानकारी दी।
आम आदमी पार्टी की ओर से सोशल मीडिया के जरिए बताया गया, " सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात के बाद गोपाल राय ने जीएडी विभाग को आदेश जारी किया। आदेश में कहा गया है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्णय के अनुसार, 15 अगस्त को उनकी अनुपस्थिति में कैबिनट मंत्री आतिशी तिरंगा फहराएंगी।"
स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे केजरीवाल
हर साल दिल्ली सरकार का स्वतंत्रता दिवस समारोह छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित किया जाता है, जहां मुख्यमंत्री के रूप में अरविंद केजरीवाल हिस्सा लेते हैं और वो आम तौर पर लोगों को संबोधित करते हैं। फिलहाल केजरीवाल कथित दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से संबंधित भ्रष्टाचार और धन शोधन के आरोपों के कारण तिहाड़ जेल में हैं। ये पहली बार होगा कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उनकी उपस्थिति सरकारी कार्यक्रमों में नहीं रहेगी।
Advertisement
केजरीवाल ने की थी आतिशी के नाम की सिफारिश
अरविंद केजरीवाल की तरफ से 15 अगस्त के कार्यक्रम में आतिशी को झंडा फहराने की सिफारिश की गई थी। केजरीवाल ने दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को एक चिट्ठी लिखी। केजरीवाल ने उपराज्यपाल को सूचित किया कि 15 अगस्त को दिल्ली सरकार के स्वतंत्रता दिवस समारोह में उनकी ओर से कैबिनेट मंत्री आतिशी राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी। केजरीवाल ने तिहाड़ जेल से पत्र लिखकर उपराज्यपाल से अनुरोध किया कि वो आतिशी को स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराने की अनुमति दें।
Advertisement
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 12 August 2024 at 17:23 IST