अपडेटेड 20 June 2024 at 09:39 IST

मिट्टी में मिलेगा अशरफ की पत्नी जैनब का आलीशान मकान! प्रयागराज प्रशासन चलाएगा बुलडोजर

प्रयागराज में अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा के आलीशान मकान को मिट्टी में मिलाया जाएगा, जिसके लिए बुलडोजर चलाने की तैयारी लगभग पूरी की जा चुकी है।

Follow : Google News Icon  
Ashraf and Zainab Fatima
अशरफ और पत्नी जैनब फातिमा | Image: PTI/FIle

Ashraf wife Zainab Fatima: उत्तर प्रदेश में भू-माफियाओं और अवैध कब्जों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बुलडोजर जमकर चल रहा है। अब बारी अतीक अहमद के भाई अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा की आ चुकी है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा के आलीशान मकान को मिट्टी में मिलाया जाएगा, जिसके लिए बुलडोजर चलाने की तैयारी लगभग पूरी की जा चुकी है। जैनब फातिमा अतीक-अशरफ के मर्डर के बाद से फरार है।

बताया जाता है कि पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के सल्लाहपुर में अतीक अहमद के भाई अशरफ ने कथित रूप से कई करोड़ों रुपये की जमीन हड़प रखी थी। उसी जमीन पर अशरफ ने अपनी पत्नी जैनब फातिमा के लिए आलीशान मकान बनाया था। बताया जाता है कि ये जमीन अवैध थी, जिस पर अशरफ ने कब्जा कर लिया था। इस जमीन की कीमत तकरीबन 50 करोड़ रुपये बताई जाती है, जो सल्लाहपुर स्थित सुन्नी वक्फ बोर्ड के नाम बताई जाती है। प्रॉपर्टी को लेकर कुछ लोगों पर मुकदमा भी दर्ज हुआ था। खैर, अभी इस जमीन को प्रयागराज प्रशासन मुक्त कराने वाला है।

प्रशासन ने बुलडोजर चलाने की तैयारी की

सूत्र बता रहे हैं कि प्रयागराज पुलिस, पीडीए और प्रशासन मिलकर शहर में अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलाने वाला है। इसमें मारे गए अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा का आलीशान मकान भी शामिल है। गुरुवार को ही प्रशासन अवैध कब्जों को लेकर सीधी कार्रवाई कर सकता है। जैनब फातिमा के अवैध निर्माण पर बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी है।

उमेश पाल हत्याकांड के बाद हुआ था अशरफ का मर्डर

प्रयागराज में पिछले साल उमेश पाल की हत्या हुई थी, जिसमें अतीक अहमद और उसका परिवार आरोपी थी। अतीक अहमद और भाई अशरफ पुलिस की गिरफ्त में थे। हालांकि उमेश पाल की हत्या के कुछ दिनों बाद 3 युवकों ने अतीक और अशरफ की सरेआम मार डाला था। इस हत्याकांड के बाद से अतीक और अशरफ दोनों की पत्नियां फरार हैं। वो दोनों भी कई मामलों में आरोपी रही हैं। 

Advertisement

यह भी पढे़ं: रियासी आतंकी हमले में पुलिस को बड़ी सफलता, हाकिम गिरफ्तार

Published By : Amit Bajpayee

पब्लिश्ड 20 June 2024 at 09:27 IST