LIVE BLOG

अपडेटेड 16 August 2024 at 23:28 IST

जम्मू कश्मीर में तीन चरणों में मतदान, 18 सितंबर को पहले चरण की वोटिंग, 4 अक्टूबर को मतगणना

आज पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की आज पुण्यतिथि है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 'सदैव अटल' स्मारक पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं, दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया आज पैदल मार्च निकालेंगे। कोलकाता रेप कांड को लेकर CM ममता बनर्जी सड़क पर उतरीं।

Follow : Google News Icon  
CEC Rajeev Kumar
चीफ इलेक्शन कमिश्नर राजीव कुमार | Image: Youtube Video grab Election Commission

16 August 2024 at 23:27 IST

'किसके खिलाफ रैली निकालकर विरोध कर रहीं ममता बनर्जी?'

केंद्रीय मंत्री सुकांता मजूमदार ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा रैली निकाले जाने पर कहा, "वह (ममता बनर्जी) खुद मुख्यमंत्री हैं, गृह मंत्री हैं, स्वास्थ्य मंत्री हैं, फिर वह किसके खिलाफ रैली निकालकर विरोध कर रही थीं? वह भाजपा को रोकने की कोशिश कर रही हैं, हम उन्हें आश्वस्त करते हैं कि यह आंदोलन नहीं रुकेगा, हम अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे।"


16 August 2024 at 23:26 IST

जयपुर में BJP महिला मोर्चा ने निकाला कैंडल मार्च

राजस्थान के जयपुर में BJP महिला मोर्चा ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल बलात्कार-हत्याकांड की पीड़िता के साथ एकजुटता दिखाने के लिए कैंडल मार्च निकाला।


Advertisement

16 August 2024 at 22:21 IST

हरियाणा में BJP 20 सीटों का आंकड़ा पार नहीं कर पाएगी- अभय सिंह चौटाला

हरियाणा विधानसभा आम चुनाव की तारीख की घोषणा पर INLD नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा, "ECI का आभार व्यक्त करते हैं कि उन्होंने हरियाणा प्रदेश की जनता को 1 महीने पहले राहत दिला दी। भाजपा के 10 साल के कार्यकाल में लोग सबसे ज्यादा परेशान थे। यहां पर भ्रष्टाचार बढ़ा है। यहां जात-पात के नाम पर बहुत जहर उगला गया। विशेष तौर पर अलग-अलग समय पर अलग समुदाय के लोगों को इन्होंने अलग थलग करने की कोशिश की। सबसे पहले जाट और नॉन जाट का नारा दिया और उसके बाद यहां पर मेवात में पिछले साल इन्होंने दंगे कराने की कोशिश की और प्रदेश के बांटना चाहा...मुझे नहीं लगता कि ये(भाजपा) 20 का आंकड़ा भी पार कर पाएंगे।"


16 August 2024 at 22:20 IST

दिल्ली AIIMS में नर्सों का विरोध प्रदर्शन

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में बलात्कार और हत्या की घटना के खिलाफ नर्सों ने दिल्ली में AIIMS में विरोध प्रदर्शन किया।


Advertisement

16 August 2024 at 22:19 IST

CM ममता बनर्जी के बयान पर सुधांशु त्रिवेदी का निशाना

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के बयान पर बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, "उनका बयान उनकी वोट बैंक की राजनीति को दर्शाता है। 2021 के विधानसभा चुनाव में उनके आधिकारिक राजनीतिक रणनीतिकार ने कहा था कि हम 30% आबादी में गिने जाते हैं। हम सभी जानते हैं कि '30% आबादी' में गिने जाने का क्या मतलब है। उनके बयान से पता चल सकता है कि उन्हें किससे प्यार है और किससे नफरत है...''


16 August 2024 at 21:05 IST

रविशंकर प्रसाद ने CM ममता पर साधा निशाना

BJP सांसद रविशंकर प्रसाद ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में बलात्कार-हत्या मामले पर कहा, "ममता जी को शर्म आनी चाहिए कि एक महिला मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बंगाल में क्या हो रहा है। स्वामी विवेकानंद, सुभाष चंद्र बोस, रवींद्रनाथ टैगोर की धरती पर बर्बर बलात्कार हो रहा है। वहां डॉक्टरों पर गुंडों द्वारा हमला किया जा रहा है और आप विरोध प्रदर्शन कर रही हैं, बहुत ही निंदनीय है।"


16 August 2024 at 21:04 IST

ममता सरकार पर बरसीं अग्निमित्रा पॉल

कोलकाता में केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल BJP अध्यक्ष सुकांत मजूमदार पर को हिरासत में लिए जाने पर भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने कहा, "ये बहुत शर्मनाक विषय है। आज केंद्रीय मंत्री को बस इसलिए हिरासत में लिया गया कि वो उस बहन जिसे मार दिया गया उसके लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। आज मुख्यमंत्री नाटक कर रही है, उन्होंने केस को दबाने की कोशिश की और आज वो सड़क पर नाटक कर रही हैं, तो उन्हें कोई रूकावट नहीं है। ये दोहरी प्रवृति है। उनके पीछे पुलिस और प्रशासन है उसी का इस्तेमाल कर ममता बनर्जी ये सब कर रही है।"


16 August 2024 at 21:02 IST

विश्वास है कि विधानसभा चुनाव भी रिकॉर्ड मतदान होगा- रविंदर रैना

जम्मू-कश्मीर BJP अध्यक्ष रविंदर रैना ने जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान पर कहा, "भाजपा चुनाव आयोग के फैसले का स्वागत करती है। जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के इस निर्णय का भाजपा लंबे समय से इंतजार कर रही थी... पिछले 10 सालों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर में अमन, शांति, भाईचारा मजबूत हुआ है, जम्मू-कश्मीर में विकास हुआ है। लोकसभा चुनाव में रिकॉर्ड मतदान हुआ, हमें पूरा विश्वास है कि विधानसभा चुनाव में भी रिकॉर्ड मतदान होगा और जिस तरह प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर में शानदार काम किया है, निश्चित ही जम्मू-कश्मीर में भाजपा की जीत होगी।"


16 August 2024 at 19:42 IST

केसी त्यागी का बयान

JDU नेता केसी त्यागी ने हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान पर कहा, "हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा का हम स्वागत करते हैं। हम लंबे समय से जम्मू-कश्मीर में चुनाव की प्रतीक्षा कर रहे थे।"


16 August 2024 at 19:41 IST

विजयवाड़ा में डॉक्टरों ने निकाला कैंडल मार्च

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में डॉक्टरों ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल बलात्कार-हत्याकांड की पीड़िता के साथ एकजुटता दिखाने के लिए कैंडल मार्च निकाला।


16 August 2024 at 19:40 IST

हरियाणा की जनता को BJP की सरकार से छुटकारा मिलेगा- दीपेंद्र हुड्डा

हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा पर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा, "आखिरकार वो दिन आ ही गया जिसका हर हरियाणावासी बेसब्री से इंतजार कर रहा था। जैसे किसान बारिश का इंतजार करता है। हरियाणा की जनता चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस का इंतजार कर रही थी कि कब उन्हें इस भाजपा सरकार से छुटकारा पाने का मौका मिलेगा। इस मौके पर मैं हरियाणा की जनता को बधाई देना चाहता हूं।"


16 August 2024 at 18:42 IST

हम प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएंगे- कुमारी शैलेजा

हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा पर कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने कहा, "हम चुनाव के लिए तैयार हैं, जनता भी तैयार है। जिस तरह से हरियाणा सरकार आनन फानन में फैसले ले रही है उससे साफ नजर आ रहा है कि इन्होंने हार मानी हुई है। लोग हमारे साथ हैं, इनका 10 साल का जिस प्रकार का शासन रहा, उसने हरियाणा को सबसे पीछे कर दिया है। आज के दिन किसान, मजदूर, युवा सभी परेशान है। जनता इस इंतजार में है कि कांग्रेस की सरकार बने।" AAP से गठबंधन पर उन्होंने कहा, "AAP के साथ पहले ही बात आ गई है कि लोकसभा के बाद साथ में चुनाव नहीं लड़ना है, मुझे लगता है कि हमें किसी की जरूरत नहीं है और कांग्रेस अपने आप में सक्षम है। अपने आप लड़कर भी हम प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएंगे।"


16 August 2024 at 18:40 IST

बड़े जनादेश के साथ सरकार बनाएंगे- CM नायब सिंह सैनी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा पर कहा, "चुनाव आयोग ने आज तारीखों का ऐलान किया है, 1 अक्टूबर को हरियाणा में चुनाव होंगे। हम इसका स्वागत करते हैं। हमारी पूरी तैयारी है, मिशन मोड में हमारी सरकार 10 वर्षों से काम रही है। हम हरियाणा में बड़े जनादेश के साथ सरकार बनाएंगे।"


16 August 2024 at 18:37 IST

'जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में बनेगी BJP की सरकार'

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान पर BJP नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा, "जम्मू-कश्मीर व हरियाणा में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी, हमने हरियाणा का विकास किया है, हम हरियाणा में भारी बहुमत से जीतेंगे। अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में पहली बार चुनाव होने जा रहे हैं। जम्मू-कश्मीर के चुनाव में भाजपा की सरकार बनेगी, क्योंकि हमने लोगों का दिल जीता है और विकास किया है।"


16 August 2024 at 17:29 IST

फारूक अब्दुल्ला का ऐलान

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव की घोषणा पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा, "मैं ये चुनाव लड़ूंगा, उमर अब्दुल्ला चुनाव नहीं लड़ेंगे। जब राज्य का दर्जा मिल जाएगा तब मैं उतर जाऊंगा और उमर अब्दुल्ला उस सीट से लड़ेंगे।"


16 August 2024 at 17:29 IST

हरियाणा में BJP की तीसरी बार सरकार बनेगी- मनोहर लाल खट्टर

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा पर कहा, "हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में निश्चित समय में चुनाव हो रहे हैं। मैं इस घोषणा का स्वागत करता हूं। निश्चित रूप से हमारे कार्यकर्ता बहुत पहले से चुनाव की तैयारी कर रहे हैं, हरियाणा में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनेगी। कांग्रेस के झूठे नारों से जनता का विश्वास उठ चुका है। हमारे कार्यकर्ता पूरी तरह से तैयार हैं।"
 


16 August 2024 at 17:28 IST

उम्मीद है चुनाव निष्पक्ष और स्वतंत्र होंगे- गुलाम नबी आजाद

डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आज़ाद पार्टी के अध्यक्ष गुलाम नबी आज़ाद ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव की घोषणा पर कहा, "जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद चुनाव हो रहे हैं। जम्मू-कश्मीर के मतदाता 10 साल से इसका इंतज़ार कर रहे थे। हम इसका स्वागत करते हैं, हम चुनाव आयोग और सरकार का शुक्रिया अदा करते हैं। हमें उम्मीद है कि चुनाव निष्पक्ष और स्वतंत्र होंगे, और हम यह भी उम्मीद करते हैं कि मतदाताओं, उम्मीदवारों और नेताओं की सुरक्षा का ध्यान रखा जाएगा।"


16 August 2024 at 16:17 IST

हमारी पार्टी चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार- अनिल विज

हरियाणा विधानसभा आम चुनाव की तिथि घोषित होने पर हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने कहा, "बहुत अच्छी बात है, 1 अक्टूबर को हरियाणा के चुनाव होंगे, उस समय बहुत अच्छा मौसम रहेगा, लोग बड़ी संख्या में निकल कर आएंगे। जहां तक हमारी पार्टी की बात है हमारी पार्टी पूरी तरह से तैयार है। हमने पहले से तैयारी शुरू कर दी थी।"


16 August 2024 at 16:16 IST

EC ने स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान पर जोर दिया- उमर अब्दुल्ला

JKNC नेता उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा पर कहा, "देर आए-दुरुस्त आए, चुनाव आयोग की ओर से तीन चरणों में मतदान का ऐलान हो चुका है। मैं नेशनल कॉन्फ्रेंस की ओर से कहना चाहूंगा कि हम पहले से इसकी तैयारी में थे। चुनाव आयोग ने स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान पर जोर दिया है।"


16 August 2024 at 16:14 IST

J&K के लोगों के लिए यह बहुत खुशी का दिन- गुलाम अहमद मीर

कांग्रेस नेता गुलाम अहमद मीर ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा पर कहा, "मैं इसका स्वागत करता हूं। देर आए दुरुस्त आए... इसका बहुत इंतजार था। आज तीन चरणों के चुनाव की घोषणा, मुझे लगता है कि लोकतंत्र के तौर पर जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए यह बहुत खुशी का दिन है। लोगों को अब एक अच्छी पार्टी, अच्छे लोगों को चुनने का मौका मिलेगा, जो सदन में राज्य की बहाली के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।"


16 August 2024 at 15:35 IST

4 अक्टूबर को आएंगे नतीजे

जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 अक्टूबर को घोषित होंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने ऐलान किया। 


16 August 2024 at 15:32 IST

हरियाणा में 1 अक्टूबर को मतदान

हरियाणा में एक ही चरण में विधानसभा के चुनाव होंगे। एक अक्टूबर को यहां मतदान होंगे। 


16 August 2024 at 15:31 IST

J&K में 3 चरणों में होंगे चुनाव

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने ऐलान किया कि जम्मू कश्मीर में तीन चरणों में विधानसभा के चुनाव होंगे। पहले चरण के लिए वोटिंग 18 सितंबर को होगी। दूसरे चरण के लिए मतदान 24 सितंबर और तीसरे और अंतिम चरण के लिए वोटिंग एक अक्टूबर को होगी। 


16 August 2024 at 15:25 IST

'हरियाणा में 2 करोड़ से ज्यादा वोटर्स'

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, "हरियाणा में कुल 90 निर्वाचन क्षेत्र हैं जिसमें से 73 जनरल, ST-0 और SC- 17 हैं। कुल मतदाताओं की संख्या 2.01 करोड़ हैं, जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1.06 करोड़, महिला मतदाताओं की संख्या 0.95 करोड़ है।"


16 August 2024 at 15:16 IST

जम्मू कश्मीर में कुल 87.09 लाख वोटर्स- CEC

मुख्य चुनाव आयुक्त ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जम्मू-कश्मीर में कुल 90 विधानसभा सीटों हैं, जिसमें 74 सीटें सामान्य, नौ सीटें ST और सात सीटें ST हैं। जम्मू कश्मीर में कुल 87.09 लाख वोटर्स हैं। करीब 20 लाख युवा वोटर्स हैं। 


16 August 2024 at 15:09 IST

कश्मीर में दिखी लोकतंत्र की ताकत- CEC

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जम्मू-कश्मीर में चुनावों के लिए उत्साह दिखा। कश्मीर में लोकतंत्र की ताकत दिखी। हमने जम्मू-कश्मीर, हरियाणा का दौरा किया। 


16 August 2024 at 15:07 IST

जम्मू-कश्मीर में 90 सीटों पर होंगे विधानसभा चुनाव

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा सीटों की संख्या बढ़कर 90 हो गई है। इसमें से जम्मू में 43 तो कश्मीर में 47 सीटें होंगी। 


16 August 2024 at 15:05 IST

चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस

चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है। जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जाएगा। 


16 August 2024 at 14:10 IST

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में डॉक्टरों का प्रदर्शन

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सरकारी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने कोलकाता बलात्कार और हत्या मामले की पीड़िता के लिए न्याय की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी डॉक्टर ड्यूटी के दौरान सुरक्षा की भी मांग कर रहे हैं।


16 August 2024 at 14:07 IST

ममता बनर्जी को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए-रूपा गांगुली

भाजपा विधायक अग्निमित्र पॉल और रूपा गांगुली सहित भाजपा नेताओं ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक महिला डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। बीजेपी नेता रूपा गांगुली ने कहा, ''सीएम ममता बनर्जी, जो स्वास्थ्य मंत्री भी हैं, उनको इस्तीफा दे देना चाहिए।''


16 August 2024 at 13:12 IST

कोलकाता कांड को लेकर आंध्र में विरोध प्रदर्शन

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में महिला रेजिडेंट डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के विरोध में एम्स मंगलगिरी के जूनियर डॉक्टरों और मेडिकल छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया और नुक्कड़ नाटक किया।


16 August 2024 at 12:08 IST

कोलकाता कांड को लेकर केरल में डॉक्टरों का प्रदर्शन

श्री चित्रा तिरुनल इंस्टीट्यूट फॉर मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक महिला रेजिडेंट डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।


16 August 2024 at 12:06 IST

जालंधर सिविल अस्पताल के डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक महिला रेजिडेंट डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के विरोध में सिविल अस्पताल के जूनियर डॉक्टरों ने विरोध प्रदर्शन किया।


16 August 2024 at 12:05 IST

पुष्कर सिंह धामी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।


16 August 2024 at 11:07 IST

मुंबई के नायर अस्पताल के डॉक्टरों की विरोध प्रदर्शन

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में महिला रेजिडेंट डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के विरोध में मुंबई के नायर अस्पताल के जूनियर डॉक्टरों और मेडिकल छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया।


16 August 2024 at 11:05 IST

लेडी हार्डिंग अस्पताल के जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में महिला रेजिडेंट डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के विरोध में लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के जूनियर डॉक्टरों ने प्रदर्शन किया।


16 August 2024 at 11:04 IST

अटल बिहारी वाजपेयी ने आधुनिक भारत के निर्माण की नींव रखी थी-योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आज पुण्यतिथि है, इस अवसर पर प्रदेश की जनता की ओर से अटल जी की स्मृतियों को नमन करते हुए, हम उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। देश की राजनीतिक अस्थिरता को दूर करने के लिए 3 बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने भारत की राजनीतिक स्थिरता के साथ-साथ आधुनिक भारत के निर्माण की नींव रखी...आज वे हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी स्मृतियां, उनकी कविताएं, भारतीय राजनीति के लिए उनके मूल्य और सिद्धांत सदैव हमें नई प्रेरणा प्रदान करते हैं..."


16 August 2024 at 10:16 IST

अटल जी हमारे धरोहर रहे हैं-जीतन राम मांझी

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा, "अटल जी हमारे धरोहर रहे हैं और उनकी बातें हमारे लिए और राष्ट्र के लिए प्रयुक्त हैं और उसका अनुसरण करना चाहिए...हम उनकी हर बातों से प्ररेणा लेते हैं..."


16 August 2024 at 10:15 IST

वाजपेयी जी सभी लोगों और वर्गों के लिए काम किया- जयंत सिंह चौधरी

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर केंद्रीय मंत्री जयंत सिंह चौधरी ने कहा, "उनकी पुण्यतिथि है और उनको आज पूरा देश श्रद्धांजलि दे रहा है, उन्होंने सभी लोगों और वर्गों के लिए काम किया। उनको आज पूरा देश याद कर रहा है.."


16 August 2024 at 09:05 IST

इन मंत्रियों ने अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, पीयूष गोयल और गिरिराज सिंह ने 'सदैव अटल' स्मारक पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।


16 August 2024 at 09:04 IST

पीएम मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'सदैव अटल' स्मारक पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।


16 August 2024 at 08:14 IST

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अटल बिहारी बाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 'सदैव अटल' स्मारक पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी को उनकी पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।


16 August 2024 at 08:14 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'सदैव अटल' स्मारक पर पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'सदैव अटल' स्मारक पर पहुंचे। वह यहां पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।  उनके साथ कई केंद्रीय मंत्री भी अटल स्मारक पर मौजूद हैं।


16 August 2024 at 08:10 IST

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की आज पुण्यतिथि

आज पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की आज पुण्यतिथि है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 'सदैव अटल' स्मारक पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। देश के कई दिग्गज नेताओं ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी है। वहीं, दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया जेल से बाहर आते ही पार्टी की कमान फिर से संभाल ली है। सिसोदिया आज पैदल मार्च निकालेंगे। 
दूसरी ओर कोलकाता रेप कांड को लेकर देश भर में विरोध प्रदर्शन जारी है। आरजी कर मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर की हत्या और रेप के दोषियों को सजा देने की मांग को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी सड़क पर उतरेंगी।

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 16 August 2024 at 08:12 IST