Astrology: शुक्रवार को जन्में लोगों की कैसी होती है लव और मैरिड लाइफ? पार्टनर के साथ करते हैं ऐसा बर्ताव
Shukarwar को जन्म लेने वाले लोग काफी खास होते हैं। इनका स्वभाव बेहद खुशनुमा होता है, लेकिन साथ ही कुछ खामियां भी होती है। आइए जानते हैं शुक्रवार को जन्में लोगों का नेचर कैसा होता है।
- भारत
- 2 min read

Shukarwar Ko Janme Logo Ka Swabhav Kaisa Hota Hai: ज्योतिष शास्त्र में सिर्फ जन्म की तारीख और ग्रह-नत्र ही नहीं बल्कि दिन का भी अधिक महत्व होता है। क्योंकि दिन के आधार पर व्यक्ति के स्वभाव और विशेषताओं के बारे में पता लगाया जा सकता है। ऐसे में आज हम शुक्रवार के दिन जन्में लोगों के नेचर के बारे में बात करेंगे, कि आखिर इस दिन जन्म लेने वालों की लव, मैरिड, नेचर और करियर के साथ-साथ इनकी खामियां और खासियत क्या-क्या है।
स्टोरी में आगे ये है खास...
- कैसे होते हैं शुक्रवार के दिन जन्में लोग?
- शुक्रवार को जन्म लेने वाले लोगों का स्वभाव कैसा होता है?
- लव और मैरिड लाइफ कैसी होती है?
- खामियां क्या-क्या होती है?
कैसे होते हैं शुक्रवार के दिन जन्में लोग?
शुक्रवार के दिन जन्में लोगों का स्वामी ग्रह शुक्र होता है और इन पर मां लक्ष्मी की कृपा और विशेष आशीर्वाद रहता है। इस दिन जन्म लेने वाले लोग भौतिकवादी होने के साथ ही दिखावा पसंद करने वाले होते हैं। शुक्रवार के दिन जन्में लोगों में आमतौर पर उनके व्यवहार और व्यक्तित्व में कुछ बातें देखने को मिलती हैं। तो चलिए जानते हैं फ्राइडे के दिन जन्म लेने वालों के बारे में कुछ खास बातें क्या है।
कैसा होता है शुक्रवार को जन्म लेने वाले लोगों का स्वभाव?
इस दिन जन्म लेने वाले लोग काफी खास होने के साथ ही बहुत ही उत्साही और खुशहाल होते हैं। साथ ही यह दूसरों को आकर्षित करने की भी क्षमता होती है। शुक्रवार के दिन जन्म लेने वाले लोग काफी मजाकिया होते हैं जिसकी वजह से अक्सर वह अपने दोस्तों के बीच आकर्षण का केंद्र बने रहते हैं। संगीत, कला और नृत्य आदि में इनकी विशेष रुचि रहती है।
Advertisement
शुक्रवार को जन्में लोगों की कैसी होती है Love और Married Life?
शुक्रवार को जन्म लेने वाले लोगों का स्वामी ग्रह शुक्र होता है। ऐसे में इसके प्रभाव के कारण इनका मन काफी चंचल होता है, हालांकि इन्हें सच्चे प्रेम की तलाश होती है और अगर इन्हें वह मिल जाए तो वे रिश्ते में काफी ईमानदार होते हैं। इनकी मैरिड लाइफ भी सफल होती है।
शुक्रवार को जन्म लेने वालों का कैसा रहता है Career?
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक शुक्रवार को जन्म लेने वाले लोग कला प्रेमी होते हैं। उन्हें घूमना और मनोरंजन पसंद होता है। ऐसे में इनका करियर भी इसी क्षेत्र में बनता है। इस दिन जन्म लेने वाले लोगों के लिए म्यूजिक, फिल्म, फैशन इंडस्ट्री के साथ ही लेखन के क्षेत्र अच्छे माने जाते हैं।
Advertisement
शुक्रवार को जन्म लेने वालों लोगों की खामियां
शुक्रवार को जन्म लेने वाले लोगों में केवल खूबियां ही नहीं होती हैं बल्कि इनकी एक कमी भी है। इनकी अहंकार की भावना। इसके अलावा इनमें संयम की कमी होती है। यह अक्सर दिखावे के चक्कर में अपना बजट भी बिगाड़ लेते हैं जिस कारण इन्हें कई बार परेशानी भी झेलनी पड़ती है। अहंकार के कारण कई बार ये अपनों का भी अपमान कर देते हैं और बाद में पछताते हैं।
नोट:- अगर आपका जन्म भी शुक्रवार के दिन हुआ है, तो हमें कमेंट में जरूर बताएं कि आपका स्वभाव कैसा है और क्या आप भी अपनी खामियों के चलते ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिससे आपको बाद में पछताना पड़ता है।
यह भी पढ़ें... Shukrawar Ke Upay: बंद किस्मत का ताला खोलेंगे शुक्रवार को किए गए ये गुप्त उपाय, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।