Breaking: असम की हिमंता सरकार का बड़ा फैसला, राज्य में गोमांस परोसने और खाने पर लगाया बैन

असम की हिमंता बिस्वा सरमा ने बड़ा कदम उठाते हुए राज्य में रेस्तरां, होटलों और सार्वजनिक स्थानों पर गोमांस परोसने और खाने पर पूरी तरह से बैन लगा दिया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Himanta Biswa Sarma  Assam Beef Ban
असम में बीफ पर लगा बैन | Image: ANI

Assam Beef Ban: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने बुधवार को बड़ी घोषणा करते हुए राज्य में गोमांस परोसने और खाने पर बैन लगा दिया है। राज्य सरकार ने रेस्तराओं, होटलों और सार्वजनिक स्थलों पर गोमांस परोसे जाने और खाने पर रोक लगाने का फैसला किया है। राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में गोमांस सेवन पर मौजूदा कानून में संशोधन कर नए प्रावधानों को शामिल करने का निर्णय लिया गया।

हिमंता बिस्वा सरमा ने बताया कि अब असम में रेस्टोरेंट्स, होटलों, सार्वजनिक स्थलों और पब्लिक कार्यक्रमों में गोमांस परोसा नहीं जाएगा। इससे पहले राज्य में मंदिरों के आस-पास 5 किलोमीटर के इलाके में गोमांस बैन था। अब सरकार ने इसे बढ़ाकर पूरे राज्य में बैन कर दिया है। सरकार के इस दिशा में पहला कदम में तीन साल पहले उठा था।

क्या होली सीएम हिमंता?

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने सरकार के फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि 'हमने 3 साल पहले असम में गोहत्या रोकने के लिए कानून बनाया था। जिससे गोहत्या को रोकने में काफी मदद मिली है, अब हमने फैसला किया है कि किसी भी रेस्तरां या होटल में गोमांस नहीं परोसा जाएगा। सीएम ने कहा कि गोमांस को किसी सार्वजनिक समारोह या सार्वजनिक स्थान पर भी नहीं परोसा जाएगा। हमने जो तीन साल पहले कदम उठाया था अब उसे आगे ले जा रहे हैं।

'जिसे पसंद नहीं वो पाकिस्ताएं जाएं'

सरकार के इस फैसले की जानकारी देते हुए सम सरकार में जल संसाधन मंत्री पीयूष हजारिका ने सीएम हिमंता का वीडियो X पर पोस्ट किया है। उन्होंने वीडियो के साथ लिखा कि असम कांग्रेस या तो इस फैसले का स्वागत करें या फिर पाकिस्तान जाएं।

Advertisement

कांग्रेस ने लगाया था आरोप

असम में हाल ही में हुए उपचुनाव में बीजेपी और उसके सहयोगियों ने सभी 5 सीटों पर जीत हासिल की है। इन 5 सीटों में मुस्लिम बहुल सामगुरी सीट भी शामिल है, जिसे कांग्रेस का गढ़ माना जाता था। चुनाव नतीजों में हार के बाद कांग्रेस सांसद रकीबुल हुसैन ने BJP पर आरोप लगाया था कि मतदाताओं को बीफ पार्टी देकर चुनाव में जीत हासिल की है। कांग्रेस सांसद के आरोप पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री हिमंता ने कहा था कि कांग्रेस अगर लिखकर दे, तो सरकार राज्य में बीफ पर बैन लगाने को तैयार है। 

ये भी पढ़ें: Maharashtra Oath: 700 अफसर, 3000 पुलिस, 8000 CCTV; फडणवीस के शपथ ग्रहण में परिंदा भी न मार सकेगा पर

Advertisement
Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड