अपडेटेड 7 December 2024 at 14:28 IST
Assam Cabinet: असम में कैबिनेट विस्तार, 4 नए मंत्रियों ने ली शपथ; जानिए कौन-कौन शामिल
Assam Cabinet: असम में कैबिनेट विस्तार हुआ है। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की अगुवाई वाले असम मंत्रिमंडल में 4 नए चेहरे शामिल किए गए हैं।
- भारत
- 2 min read

Assam Cabinet Expansion: असम में कैबिनेट विस्तार हुआ है। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की अगुवाई वाले असम मंत्रिमंडल में 4 नए चेहरे शामिल किए गए हैं। असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने 4 नए मंत्रियों को पद की शपथ दिलाई। नए मंत्रियों में प्रशांत फूकन, कौशिक राय, कृष्णेंदु पॉल और रूपेश गोआला शामिल हैं।
रूपेश गोआला पहली बार डूमडूमा निर्वाचन क्षेत्र से विधायक बने हैं, वो चाय जनजाति के नेता हैं, जबकि प्रशांत फूकन डिब्रूगढ़ के सबसे पुराने BJP विधायकों में से एक हैं। कौशिक राय लखीपुर से विधायक हैं, कृष्णेंदु पॉल पाथरकांडी से विधायक हैं। दोनों बराक घाटी से हैं। दो अन्य मंत्री ऊपरी असम से हैं। राय भी पहली बार विधायक बने हैं। चारों को शनिवार को मंत्रिपद की शपथ दिलाई गई।
CM हिमंता बिस्वा सरमा ने दी प्रतिक्रिया
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने मंत्रिमंडल में 4 नए मंत्री शामिल किए जाने पर प्रतिक्रिया दी। हिमंता ने कहा, ‘हमारे मंत्रालय में बराक घाटी से कोई प्रतिनिधित्व नहीं था, इसलिए आज हमने अपने मंत्रिपरिषद में 4 मंत्रियों को शामिल किया है। एक पद अभी भी खाली है, जिसे आने वाले दिनों में भर दिया जाएगा।’
Advertisement
(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)
Published By : Dalchand Kumar
पब्लिश्ड 7 December 2024 at 14:09 IST